Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
CJP Protest : संसद मार्च के दौरान RAF जवान ने दागीं 7 पेलेट गोलियां, 5 प्रदर्शनकारी घायललो प्रेशर का असर: बिहार में येलो अलर्ट, झारखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनीCJP प्रदर्शन की फॉरेन फंडिंग पर विदेश मंत्रालय के नाम से भ्रामक पोस्ट वायरल, MEA ने बताया सचमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुश्री मीराबाई चानू को स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाईजानिए कौन हैं नंदन नीलेकणि? जिन्हें पीएम मोदी ने सौंपी हाई-पावर्ड टास्क फोर्स की कमानमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री ऋषिकांत सिंह को दी बधाई | कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुषों की 61 किग्रा वेटलिफ्टिंग में जीता रजत पदक36 दिनों की गूंज के बाद जंतर-मंतर पर सन्नाटा, 200 सफाईकर्मियों ने दिनभर चलाया अभियानदो वर्षों में एक लाख नियमित शासकीय पदों पर होगी भर्ती: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | युवाओं को योग्यता के अनुरूप समान अवसर उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता प्रत्येक विभाग का वार्षिक भर्ती कैलेंडर तैयार किया जाएगा पेपर लीक और परीक्षा गड़बड़ियों को रोनिवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | समान नागरिक संहिता समान अधिकार की दिशा में ऐतिहासिक कदम मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 109 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के 44 कार्यों का किया लोकार्पण 84 करोड़ रुपए के 15 कार्यों का हुआ भूमिपूजन नपंजाब में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एक सदस्य गिरफ्तार; हमले की थी साजिशमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पणमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ओंकारेश्वर में हुई दुर्घटना पर दुःख व्यक्त किया | दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई और लापरवाही करने वालों का निलंबन करने के कलेक्टर खंडवा को निर्देश विभागीय जांच तत्काल शुरू करें, जाँच में दोषी पाये जाने वाले बर्खास्त होंगेमन की बात में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने की सीधी के जल संरक्षण प्रयासों की सराहना | मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में जल संरक्षण बना विकास और समृद्धि का आधार 12983 जल संरक्षण कार्य, 1489 खेत तालाब और जनभागीदारी आधारित नवाचारों से सीधी ने बनाई राषNEET पेपर लीक: फास्ट ट्रैक कोर्ट सुनवाई के लिए तैयार, दो आरोपियों की जमानत पर होगी सुनवाईप्रधानमंत्री श्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख | प्रधानमंत्री श्री मोदी ने की कैच द रेन अभियान पर चर्चा प्रदेश के जल संरक्षण प्रयासों को मिली प्रशंसा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ओरछा में स्था

भारत ने पाकिस्तान के 13 एयरक्राफ्ट, 11 एयरबेस किए तबाह, ऑपरेशन सिंदूर पर एयर मार्शल का खुलासा

Author
Prabhat Khabar 07 मई 2026, 02:47 pm
भारत ने पाकिस्तान के 13 एयरक्राफ्ट, 11 एयरबेस किए तबाह, ऑपरेशन सिंदूर पर एयर मार्शल का खुलासा

Operation Sindoor Anniversary: एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती ने बताया, हमने 7 मई को उनके 9 आतंकवादी शिविरों पर हमला किया और उन्हें पूरी तरह तबाह कर दिया. इसका सबूत सबके सामने है. हमने उनके 11 हवाई अड्डों पर हमला किया. हमने उनके 13 विमानों को नष्ट कर दिया, चाहे वे जमीन पर हों या हवा में; इनमें 300 किलोमीटर से ज्यादा की रिकॉर्ड दूरी पर मौजूद एक बेहद कीमती हवाई संपत्ति भी शामिल है.

ऑपरेशन सिंदूर में 100 से ज्यादा पाक सैनिक और 100 आतंकवादी ढेर : लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ऑपरेशन सिंदूर की बरसी पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने बताया- भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 100 से ज्यादा सैनिकों को मार गिराया. साथ ही नौ आतंकवादी कैंपों में 100 आतंकवादी मारे गए.

#WATCH | Jaipur, Rajasthan: Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti says, "We struck and decimated their 9 terrorist camps on 7th May. The proof is there for everybody to see. We struck 11 of their airfields. We destroyed 13 of their aircraft either on the ground or in the air,… pic.twitter.com/G27eWPgzJn — ANI (@ANI) May 7, 2026 जब हम कार्रवाई करते हैं, तो वह निर्णायक और घातक होती है: एयर मार्शल एयर मार्शल ने कहा- हम जियो और जीने दो के सरल दर्शन के साथ जीते आए हैं.

लेकिन जब शांति की हमारी इच्छा को हमारी कमजोरी मान लिया जाता है. तब हमारे पास कार्रवाई करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता. और जब हम कार्रवाई करते हैं, तो वह अधूरी नहीं होती. वह निर्णायक होती है, वह घातक होती है, और वह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के रूप में सामने आती है.

ऑपरेशन सिंदूर अब भी जारी है, तैयारियां चल रही हैं: लेफ्टिनेंट जनरल प्रेस कॉन्फ्रेंस में लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा, ऑपरेशन अभी भी जारी है; इसका मतलब है कि तैयारियां चल रही हैं. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमने कुछ सबक सीखे हैं, और उन सबकों के आधार पर हमें लगा कि हमें कुछ बदलाव करने की जरूरत है.

यह ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा जब तक इसकी आवश्यकता होगी. दिव्यास्त्र बैटरी, अश्नी प्लाटून और शक्ति बाण रेजिमेंट, भारत कर रहा बड़ी तैयारी ऑपरेशन सिंदूर’ की वर्षगांठ पर लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा, भारत अपनी सैन्य शक्ति को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है.

दिव्यास्त्र बैटरियों, ‘अश्नी’ प्लाटून, ‘शक्ति बाण’ रेजिमेंट बदलाव लगातार हो रहे हैं. काफी बड़ी संख्या में टुकड़ियां तैयार की जा रही हैं. उनकी भूमिकाएं और जिम्मेदारियां बहुत साफ तौर पर तय की गई हैं. ऑपरेशन सिंदूर में भारत में तैयार डिफेंस इक्विपमेंट से पाकिस्तान पर किया गया हमला ऑपरेशन सिंदूर की एनिवर्सरी पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में, लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने बताया, ऑपरेशन ने स्वदेशी क्षमता को भी दिखाया.

वेपन सिस्टम का एक बड़ा परसेंटेज, इस्तेमाल होने वाले गोला-बारूद, रॉकेट और मिसाइल, सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सूट भारत में ही डेवलप और बनाए गए थे. ब्रह्मोस, आकाश, एडवांस्ड सर्विलांस और टारगेटिंग सिस्टम के साथ-साथ देसी गोला-बारूद और स्पेयर पार्ट्स, सभी ने अहम भूमिका निभाई.

देसी इक्विपमेंट का मतलब न सिर्फ आत्मनिर्भरता था, बल्कि इन्हें अपनी ऑपरेशनल जरूरतों के हिसाब से ढालने, सप्लाई चेन को बनाए रखने और तेजी और कॉन्फिडेंस के साथ जवाब देने की फ्लेक्सिबिलिटी भी थी..

Ad

ताज़ा खबरें