Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
'अगर मैं आपका स्टूडेंट होता': पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं - अभ्यास से आएगा आत्मविश्वासतमिलनाडु के मंत्री का दावा, 2029 में राहुल गांधी होंगे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवारHeavy Rain Alert: बिहार में ऑरेंज अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में भी भारी बारिश का खतराभगवान श्रीकृष्ण ने जिया साहस, कर्तव्य और मित्रता के गुणों से भरा जीवन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन की मटकी फोड़ स्पर्धा से जुड़े वर्चुअलीभगवान श्रीकृष्ण ने कष्टों के बीच रहकर भी जीवन को सार्थक बनाने की दी सीख : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस्कॉन मंदिर भोपाल में आयोजित श्रीकृष्ण जन्म उत्सव में हुए शामिलEl Nino Alert: फरवरी 2027 तक रह सकता है अल नीनो, बाढ़-सूखे और गर्मी का खतरा, भारत पर भी पड़ेगा असरबंदियों को पात्रतानुसार सजा में मिलेगी एक माह की छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | महिला बंदियों के लिये भी किया जायेगा खुली जेल का प्रबंध केन्‍द्रीय जेल में खुलेगा मानसिक स्वास्थ्य केन्द्र साहसिक कार्य करने वाले जेल कर्मी हुए पुरस्कृत जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्रAir India Pilot Fired: Phuket-Delhi फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमानभगवान श्रीकृष्ण और श्रीराम से जुड़े सभी स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित करेगी सरकार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र महाकाल महालोक की तर्ज पर जानापाव में भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्री कृष्ण लमध्यप्रदेश ने जीता है निवेशकों का दिल और विश्वास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | नामी कंपनियों में बढ़ी मध्यप्रदेश में उद्योग स्थापित करने की स्वस्थ प्रतिस्पर्धा प्रदेश की नई पहचान पैशन, पोर्टेनिशयल, पॉलिसी, परफार्मेंस और प्रोडक्शन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लगभग 90Teachers Day Rain Alert: दिल्ली समेत बिहार-झारखंड में बारिश का अलर्ट, खुले आसमान के नीचे स्कूल कार्यक्रम में हो सकती है परेशानीभारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन रहे सजग | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिये कलेक्टर्स को निर्देशनवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में मध्यप्रदेश बना रहा नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री की उपस्थिति में आरयूएमएसएल और एडीबी के मध्य हुआ एमओयूकैलारस शुगर फैक्ट्री को कराया जाएगा पुनः प्रारंभ: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | दुग्ध समितियों से किसानों की आय बढ़ाने के होंगे प्रयास, प्रत्येक नगर पंचायत में बनेगा गीता भवन मुख्यमंत्री ने मुरैना में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को किया वर्चुअली संबोधितभगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं कष्ट सहे, लेकिन दूसरों के लिए प्रशस्त किया सुख-समृद्धि का रास्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | राज्य सरकार प्रभु श्रीराम और श्रीकृष्ण से जुड़े सभी स्थानों को भव्य तीर्थ बनाकर कर रही जीवंत मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीं जन्माष्टमी

बजट सत्र से पहले तृणमूल को बड़ा झटका, सर्वदलीय बैठक में शोभनदेव को नहीं बुलाया, रीतब्रत को मिला न्योता

Author
Prabhat Khabar 16 जून 2026, 11:04 pm
बजट सत्र से पहले तृणमूल को बड़ा झटका, सर्वदलीय बैठक में शोभनदेव को नहीं बुलाया, रीतब्रत को मिला न्योता

Bengal Assembly Budget Session: पश्चिम बंगाल विधानसभा के बजट सत्र से पहले बुलायी गयी सर्वदलीय बैठक में ममता बनर्जी के वफादार विधायकों को नहीं बुलाया गया. विपक्ष के नेता रीतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल कांग्रेस के बागी गुट के सदस्यों को निमंत्रण मिला.

यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है, जब विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल के तौर पर उभरने के बावजूद तृणमूल कांग्रेस अभूतपूर्व आंतरिक बगावत से जूझ रही है. इसकी वजह से विधानसभा के भीतर सत्ता का संतुलन बदल गया है. 18 जून से शुरू हो रहा है बंगाल का बजट सत्र बंगाल विधानसभा का बजट सत्र 18 जून से शुरू होने वाला है.

इससे पहले, विपक्ष में नेतृत्व को लेकर चल रही खींचतान के बीच विधानसभा की सर्वदलीय एवं कार्य मंत्रणा समिति की बैठकें और भी अहम हो गयीं हैं. विधानसभा सूत्रों के मुताबिक, तृणमूल के वरिष्ठ विधायक एवं विपक्ष के नेता के तौर पर पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार शोभनदेव चट्टोपाध्याय को बैठक में नहीं बुलाया गया था.

बेलेघाटा के विधायक कुणाल घोष का नाम भी आमंत्रित लोगों की सूची में नहीं था. टीएमसी से निकाले गये रीतब्रत को मिला निमंत्रण पार्टी से निकाले गये तृणमूल विधायक रीतब्रत बनर्जी के गुट को निमंत्रण भेजा गया. हाल में विधानसभाध्यक्ष रथींद्र नाथ बसु ने उन्हें विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता दी थी, क्योंकि बागी तृणमूल विधायकों के बहुमत ने बनर्जी के दावे का समर्थन किया था.

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि इस कदम से संकेत मिलता है कि विधानसभा ने सदन के भीतर उभरती हुई संख्या-संबंधी वास्तविकताओं को मान्यता देना शुरू कर दिया है. इसे भी पढ़ें : बागी विधायकों की संख्या 64 हुई, रीतब्रत बोले- तृणमूल के कांग्रेस में विलय की कोई संभावना नहीं Bengal Assembly Budget Session: रीतब्रत के साथ 65 विधायक यह घटनाक्रम तृणमूल विधायक दल के भीतर हुए जबर्दस्त विद्रोह के बाद सामने आया है.

कुछ ही दिन पहले, पार्टी के 80 में से 58 विधायकों ने नेतृत्व की बात न मानते हुए और पार्टी आलाकमान द्वारा चुने गये शोभनदेव चट्टोपाध्याय को खारिज करते हुए, विपक्ष के नेता के पद के लिए रीतब्रत बनर्जी के दावे का समर्थन किया था. तब से बागी गुट का संख्याबल बढ़कर 65 विधायक हो गया, जिससे विधानसभा में रितब्रत बनर्जी की स्थिति और मजबूत हुई है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें सर्वदलीय बैठक में हुमायूं कबीर, नौशाद सिद्दीकी और मुस्तफिजुर रहमान शामिल हुए सर्वदलीय बैठक में विपक्ष के कई गुटों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया, जिनमें आईएसएफ विधायक नौशाद सिद्दीकी, आम जनता उन्नयन पार्टी के विधायक हुमायूं कबीर और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) विधायक मुस्तफिजुर रहमान शामिल थे.

विधानसभा का घटनाक्रम तृणमूल के संसदीय खेमे में चल रही व्यापक उथल-पुथल के बीच सामने आया है. 28 में से 20 टीएमसी सांसदों ने बदल लिया है पाला हाल में संसद में पार्टी को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब खबर आयी कि उसके 28 में से 20 लोकसभा सदस्यों ने तृणमूल संसदीय दल से अलग होकर ‘नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया’ (एनसीपीआई) में विलय करने का फैसला किया और साथ ही भाजपा-नीत एनडीए को समर्थन देने का भी निर्णय लिया.

इसे भी पढ़ें तृणमूल का कांग्रेस में होगा विलय! सोनिया गांधी से मिलीं ममता बनर्जी, अभिषेक से राहुल की हुई मुलाकात ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा कौन हैं काकोली घोष दस्तीदार और रीतब्रत बनर्जी, जिन्होंने लगा दी ममता बनर्जी की ‘लंका’, जानिए 2 बागियों की इनसाइड स्टोरी ममता बनर्जी का रीतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष मानने से इनकार, स्पीकर के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची टीएमसी.

Ad

ताज़ा खबरें

'अगर मैं आपका स्टूडेंट होता': पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं - अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास
राष्ट्रीय

'अगर मैं आपका स्टूडेंट होता': पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं - अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

तमिलनाडु के मंत्री का दावा, 2029 में राहुल गांधी  होंगे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार
राष्ट्रीय

तमिलनाडु के मंत्री का दावा, 2029 में राहुल गांधी होंगे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार

Heavy Rain Alert: बिहार में ऑरेंज अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में भी भारी बारिश का खतरा
राष्ट्रीय

Heavy Rain Alert: बिहार में ऑरेंज अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में भी भारी बारिश का खतरा

भगवान श्रीकृष्ण ने जिया साहस, कर्तव्य और मित्रता के गुणों से भरा जीवन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन की मटकी फोड़ स्पर्धा से जुड़े वर्चुअली
मध्यप्रदेश

भगवान श्रीकृष्ण ने जिया साहस, कर्तव्य और मित्रता के गुणों से भरा जीवन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन की मटकी फोड़ स्पर्धा से जुड़े वर्चुअली

भगवान श्रीकृष्ण ने कष्टों के बीच रहकर भी जीवन को सार्थक बनाने की दी सीख : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस्कॉन मंदिर भोपाल में आयोजित श्रीकृष्ण जन्म उत्सव में हुए शामिल
मध्यप्रदेश

भगवान श्रीकृष्ण ने कष्टों के बीच रहकर भी जीवन को सार्थक बनाने की दी सीख : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस्कॉन मंदिर भोपाल में आयोजित श्रीकृष्ण जन्म उत्सव में हुए शामिल