Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
लद्दाख को मिलने वाला है खास दर्जा? Article 371 को लेकर रिजिजू ने बताया सरकार का प्लानफार्मर्स आईडी से किसानों को मिलेगी डिजिटल पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रदेश में जारी है फार्मर आईडी बनाने का अभियान फार्मर आईडी में होगी किसानों से संबंधित समग्र जानकारी डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रिमोट सेंसिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का कमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र | रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने उज्जैन में मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देकर उपहार भेंट किएचीनी और प्याज के बाद मुंबई में दूध ₹9 महंगा, क्या बिहार-झारखंड में भी बढ़ेंगे दाम?मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री अंगारेश्वर महादेव का किया पंचामृत अभिषेकमुख्यमंत्री डॉ. यादव लांजी में जन विश्वास अभियान अंतर्गत प्रबुद्धजनों से करेंगे संवादमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री सागोती माता मंदिर में किए दर्शन | माता मंदिर में पूजा कर की प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना ग्रामीणों ने विभिन्न स्थानों पर मुख्यमंत्री का किया स्वागत, बहनों ने बांधे रक्षा सुत्रसंतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे खाचरौद में स्वामी श्री निजानंद जी महाराज के आश्रम आश्रम में श्री श्री 1008 सचिदानंद महाराज की पुण्यतिथि पर अर्पित की पुष्पांजलिएडिटोरियल बदलाव या कोई दूसरी वजह? सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग’ क्यों नहीं छापेगा पेंगुइन?Video: मराठी सीखने को मिली 1 साल की मोहलत, मुंबई में गैर-मराठी ऑटो चालकों ने मनाया जश्नमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व संस्कृत दिवस की दीं हार्दिक शुभकामनाएंपाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में कपल गिरफ्तार, दुबई के रास्ते भेजे थे 8 सिम कार्डमुख्यमंत्री डॉ. यादव को बहनों ने बांधे रक्षा सूत्र | माउंट आबू में हो रही संगोष्ठी का आमंत्रण भी दियाआज राखी है, लेकिन आप नहीं हैं... अजित दादा को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुलेNepal Flood: चीन का सैन्य हेलीकॉप्टर वहां पहुंचा, जहां से तबाही शुरू हुई, सामने आया ग्लेशियर का पूरा मंजर

शहजाद भट्टी के आतंकी नेटवर्क पर NIA का एक्शन, हरियाणा-पंजाब में 18 ठिकानों पर रेड

Author
Prabhat Khabar 09 जून 2026, 05:09 pm
शहजाद भट्टी के आतंकी नेटवर्क पर NIA का एक्शन, हरियाणा-पंजाब में 18 ठिकानों पर रेड

NIA Action: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मंगलवार (9 जून) को पंजाब और हरियाणा के 18 ठिकानों पर छापेमारी की. यह रेड पाकिस्तान स्थित आतंकवादी शहजाद भट्टी से जुड़े तीन आतंकी-गैंगस्टर नेटवर्क का पता लगाने के लिए की जा रही है. एजेंसी की टीमों ने दोनों राज्यों के नौ जिलों में स्थित 18 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की और कई लोगों से पूछताछ की.

छापेमारी के दौरान एनआईए की टीम ने कई डिजिटल उपकरण, दस्तावेज और कई अहम चीजों को जब्त भी किया, जिनमें कम्यूनिकेशन नेटवर्क, वित्तीय लेन-देन और जांच के दायरे में आए व्यक्तियों की गतिविधियों से संबंधित जानकारियां मिली. एजेंसी ने कहा कि बरामद सभी चीजों और सूचनाओं को फोरेंसिक और तकनीकी जांच के लिए भेजा गया है.

शहजाद भट्ट के सहयोगियों और संदिग्धों की पहचान की कोशिश एनआईए ने बताया कि इस कार्रवाई का सबसे बड़ा मकसद शहजाद भट्टी के सहयोगियों और तीनों मामलों से जुड़े अन्य संदिग्धों की पहचान करना था. जांच के दौरान कुछ लोगों को नोटिस जारी कर आगे की पूछताछ के लिए तलब किया गया है.

एजेंसी का मानना है कि सीमा पार से संचालित यह नेटवर्क आतंकवादी गतिविधियों और संगठित अपराध के गठजोड़ का हिस्सा है. ऐसे में इसकी गहन जांच जरूरी है. रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड हमले से जुड़ा भट्टी का नाम एनआईए की जांच में सामने आया है कि मार्च 2025 में जालंधर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रोजर संधू के आवास पर हुए ग्रेनेड हमले के पीछे शहजाद भट्टी का हाथ था.

इस मामले में अप्रैल 2026 में एनआईए ने भट्टी और एक अन्य आरोपी के खिलाफ फरार आरोपी के रूप में आरोपपत्र दाखिल किया था. सिरसा और अंबाला विस्फोट मामलों में भी साजिशकर्ता जांच एजेंसी को यह भी पता चला है कि भट्टी ने नवंबर 2025 में हरियाणा के सिरसा स्थित महिला पुलिस स्टेशन में हुए विस्फोट और जनवरी 2026 में अंबाला के बलदेव नगर पुलिस स्टेशन में हुए विस्फोट की भी साजिश रची थी.

सिरसा मामले में एनआईए ने मई 2026 में भट्टी, पाकिस्तान स्थित हैंडलर सोहेल अहमद समेत कुल नौ आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था. कार बम विस्फोट मामले में भी सामने आया कनेक्शन अंबाला के बलदेव नगर पुलिस स्टेशन से जुड़ा मामला एक कार बम विस्फोट से संबंधित है.

जांच में गिरफ्तार किए गए एक आरोपी के शहजाद भट्टी से सीधे संपर्क होने के प्रमाण मिले हैं. इसके बाद एनआईए ने इस मामले को अपनी व्यापक जांच का हिस्सा बनाया. एनआईए ने कहा है कि तीनों मामलों में उसकी जांच लगातार जारी है. एजेंसी का लक्ष्य इन आतंकी हमलों से जुड़े सभी पहलुओं का पता लगाना और सीमा पार से संचालित आतंकवादी-गैंगस्टर नेटवर्क की पूरी साजिश का खुलासा करना है.

जांच एजेंसी का मानना है कि इन मामलों के तार पाकिस्तान से संचालित नेटवर्क से जुड़े हैं, जो भारत में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए स्थानीय मॉड्यूल और आपराधिक गिरोहों का इस्तेमाल कर रहे थे..

Ad

ताज़ा खबरें

लद्दाख को मिलने वाला है खास दर्जा? Article 371 को लेकर रिजिजू ने बताया सरकार का प्लान
राष्ट्रीय

लद्दाख को मिलने वाला है खास दर्जा? Article 371 को लेकर रिजिजू ने बताया सरकार का प्लान

फार्मर्स आईडी से किसानों को मिलेगी डिजिटल पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रदेश में जारी है फार्मर आईडी बनाने का अभियान फार्मर आईडी में होगी किसानों से संबंधित समग्र जानकारी डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रिमोट सेंसिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का क
मध्यप्रदेश

फार्मर्स आईडी से किसानों को मिलेगी डिजिटल पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रदेश में जारी है फार्मर आईडी बनाने का अभियान फार्मर आईडी में होगी किसानों से संबंधित समग्र जानकारी डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रिमोट सेंसिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का क

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र | रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने उज्जैन में मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देकर उपहार भेंट किए
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र | रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने उज्जैन में मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देकर उपहार भेंट किए

चीनी और प्याज के बाद मुंबई में दूध ₹9 महंगा, क्या बिहार-झारखंड में भी बढ़ेंगे दाम?
राष्ट्रीय

चीनी और प्याज के बाद मुंबई में दूध ₹9 महंगा, क्या बिहार-झारखंड में भी बढ़ेंगे दाम?

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री अंगारेश्वर महादेव का किया पंचामृत अभिषेक
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री अंगारेश्वर महादेव का किया पंचामृत अभिषेक