Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Heavy Rain Alert: बिहार-झारखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी, इन राज्यों में भी झमाझम बरसेंगे बादलकेरल: गौर के हमले में व्यक्ति की दर्दनाक मौत; सदमे में रिश्तेदार की भी हार्ट अटैक से मौत, गांव में पसरा मातममनोज जरांगे के समर्थन में उतरे अभिजीत दीपके, BJP को दी सलाह; बोले- उन्हें मोहन भागवत को सुनना चाहिएमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चित्रकूट के अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्र और राहत प्रयासों की दिन भर प्राप्त की जानकारी | प्रभावित नागरिकों को राहत पहुंचाने में कोई कमी न रहे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव सतना जिला प्रशासन को स्पष्ट निर्देश सतना जिले के सभी विद्यालयों मVideo: कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए थे माता-पिता, रोती हुई बेटी ने बताया- नेपाल बाढ़ के बाद अब तक नहीं हो सका है संपर्कप्रधानमंत्री श्री मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान | भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और सुदृढ़ होते अंतर्राष्ट्रीय संबंध राष्ट्रवासियों के लिए गर्व का विषय : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMP Weather Alert: मध्य प्रदेश में बिजली कड़कने और बादल गरजने के साथ भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनीप्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये | मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 सितंबर को 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की राशि का करेंगे अंतरण कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या अधिक अंक पाने वालेप्रधानमंत्री श्री मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 137 वें संस्करण का प्रसारण | प्रधानमंत्री ने युवाओं से की नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान से जुड़ने की अपील देश में तेजी से आगे बढ़ रहा है नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान : मुख्यमइंडियाज गॉट लेटेंट में समय राणा और शेरोन वर्मा के बीच क्या हुआ, जिससे बिहारी-कश्मीरी पर छिड़ा विवाद?मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस की दीं शुभकामनाएंNEET-PG 2026: जयपुर में सर्वर ने दिया धोखा, तकनीकी गड़बड़ी के बाद सेंटर पर हंगामासंकट की घड़ी में पूरी सरकार है बाढ़ पीड़ितों के साथ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया पैदल भ्रमण, किया नुकसान का मुआयना अधिकारियों को 3 दिन तक चित्रकूट में ही रहकर राहत पहुंचाने के दिए निर्देश | मुख्यमंत्री नमन की बात: 137वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित कर रहें हैं पीएम मोदीVideo: 18,600 फीट की ऊंचाई, तेज हवाएं, खतरनाक ढलान, हेलीकॉप्टर उतारने के जगह नहीं, भारतीय सेना का साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन

बंगाल चुनाव 2026: सैंथिया में बोले अभिषेक बनर्जी- मोदी की गारंटी मतलब जीरो वारंटी, ममता की गारंटी खांटी सोना

Author
Prabhat Khabar 11 अप्रैल 2026, 05:06 pm
बंगाल चुनाव 2026: सैंथिया में बोले अभिषेक बनर्जी- मोदी की गारंटी मतलब जीरो वारंटी, ममता की गारंटी खांटी सोना

Modi Ki Guarantee Zero Warranty| सैंथिया/बीरभूम, मुकेश तिवारी : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीरभूम जिले के सैंथिया में शनिवार को राजनीतिक पारा उस समय चढ़ गया, जब तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित किया.

सैंथिया विधानसभा सीट से टीएमसी प्रत्याशी कृष्ण कांत साहा व अन्य उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित रैली से अभिषेक बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी असल में ‘जीरो वारंटी’ है, जबकि ममता बनर्जी का वादा ‘खांटी सोना’ यानी खरा सोना की तरह है.

मोदी की गारंटी सिर्फ धोखा और जुमला : अभिषेक अभिषेक बनर्जी ने केंद्र सरकार के पुराने वादों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता आज भी 15 लाख रुपए और सालाना 2 करोड़ नौकरियों का इंतजार कर रही है. उन्होंने कहा कि मोदी जी की गारंटी का मतलब है केवल धोखा. बिहार चुनाव में महिलाओं को पैसे दिये गये और चुनाव खत्म होते ही भाजपा नेता पैसे वापस मांगने पहुंच गये.

यह इनकी असलियत है. भाजपा के घोषणा पत्र पर भी बोला हमला भाजपा के चुनावी घोषणापत्र को अभिषेक ने केवल सब्जबाग दिखाने वाला कागज बताया. उन्होंने कहा कि टीएमसी की ‘10 प्रतिज्ञाएं’ सौ प्रतिशत पूरी होंगी. अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार ने जान-बूझकर बंगाल का लाखों-करोड़ों रुपए का फंड रोक दिया है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें मनरेगा, आवास योजना के पैसे केंद्र ने नहीं दिये : बनर्जी अभिषेक बनर्जी ने कहा कि 100 दिन के काम की गारंटी देने वाली योजना MGNREGA, सभी को पक्का मकान देने का वादा करने वाली आवास योजना और जल जीवन मिशन के पैसे केंद्र ने नहीं दिये, लेकिन ममता बनर्जी ने अपने दम पर लोगों का बकाया चुकाया.

अभिषेक ने कहा कि केंद्र से फंड मिले या न मिले, बंगाल में लक्ष्मी भंडार, स्वास्थ्य साथी और युवा साथी जैसी योजनाएं कभी बंद नहीं होंगी. इसे भी पढ़ें : बंगाल की सबसे लोकप्रिय नेता और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में कैसे दी पटखनी, पढ़ें पूरा विश्लेषण जनता को लाइनों में खड़ा करना भाजपा का विकास : टीएमसी केंद्र सरकार की नीतियों पर प्रहार करते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा कि मोदी सरकार ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है.

रात 12 बजे रेल टिकट के दाम बढ़ जाते हैं, लोकल ट्रेन एक्सप्रेस बन जाती है. नोटबंदी, आधार और अब गैस सिलेंडर एवं SIR के लिए जनता को सिर्फ लाइनों में खड़ा करना ही इनका विकास है. उन्होंने कहा कि एक ओर मोदी सरकार ने महंगाई बढ़ाकर आपकी जेब पर 1500 रुपए का बोझ डाला है, तो दूसरी ओर ममता बनर्जी ने लक्खी भंडार के जरिये आपको राहत दी है.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में ममता का ‘चौका’ या भाजपा का ‘परिवर्तन’? 294 सीटों का पूरा गणित और 2 चरणों का चुनावी शेड्यूल, यहां जानें सब कुछ धर्म की राजनीति बनाम सर्वधर्म सद्भाव अभिषेक बनर्जी ने मतदाताओं से अपील की कि वे तय करें कि उन्हें हिंदू-मुस्लिम और जात-पांत की राजनीति करने वाली भाजपा चाहिए या सर्वधर्म समभाव को मानने वाली ममता बनर्जी.

उन्होंने लोगों को भाजपा के छलावे से बचने और विकास के लिए टीएमसी को वोट देने का आग्रह किया. मंच पर बीरभूम जिले के टीएमसी प्रत्याशी और वरिष्ठ नेता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें भवानीपुर से मेरा पत्ता काटना चाहती थी BJP, केशियारी में बोलीं ममता बनर्जी, 90 लाख वोटर और UCC पर आर-पार खड़गपुर में अभिषेक बनर्जी की सीक्रेट मीटिंग, चुनाव से पहले मेदिनीपुर-घाटाल के नेताओं को दिया जीत का मंत्र अभिषेक बनर्जी बोले- कांग्रेस को वोट दिया तो भाजपा जीतेगी, ममता बनर्जी ने अकेले लड़ी SIR की लड़ाई बंगाल चुनाव 2026: दुर्गापुर में अभिषेक बनर्जी और TMC उम्मीदवार पर पोता कीचड़, पोस्टर फाड़े, राजनीति गरमायी.

Ad

ताज़ा खबरें

Heavy Rain Alert: बिहार-झारखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी, इन राज्यों में भी झमाझम बरसेंगे बादल
राष्ट्रीय

Heavy Rain Alert: बिहार-झारखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी, इन राज्यों में भी झमाझम बरसेंगे बादल

केरल: गौर के हमले में व्यक्ति की दर्दनाक मौत; सदमे में रिश्तेदार की भी हार्ट अटैक से मौत, गांव में पसरा मातम
राष्ट्रीय

केरल: गौर के हमले में व्यक्ति की दर्दनाक मौत; सदमे में रिश्तेदार की भी हार्ट अटैक से मौत, गांव में पसरा मातम

मनोज जरांगे के समर्थन में उतरे अभिजीत दीपके, BJP को दी सलाह; बोले- उन्हें मोहन भागवत को सुनना चाहिए
राष्ट्रीय

मनोज जरांगे के समर्थन में उतरे अभिजीत दीपके, BJP को दी सलाह; बोले- उन्हें मोहन भागवत को सुनना चाहिए

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चित्रकूट के अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्र और राहत प्रयासों की दिन भर प्राप्त की जानकारी | प्रभावित नागरिकों को राहत पहुंचाने में कोई कमी न रहे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव सतना जिला प्रशासन को स्पष्ट निर्देश सतना जिले के सभी विद्यालयों म
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चित्रकूट के अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्र और राहत प्रयासों की दिन भर प्राप्त की जानकारी | प्रभावित नागरिकों को राहत पहुंचाने में कोई कमी न रहे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव सतना जिला प्रशासन को स्पष्ट निर्देश सतना जिले के सभी विद्यालयों म

Video: कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए थे माता-पिता, रोती हुई बेटी ने बताया- नेपाल बाढ़ के बाद अब तक नहीं हो सका है संपर्क
राष्ट्रीय

Video: कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए थे माता-पिता, रोती हुई बेटी ने बताया- नेपाल बाढ़ के बाद अब तक नहीं हो सका है संपर्क