Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
जमीन खरीदने से पहले कौन से कागजात जांचें? Registry से पहले आम खरीदार के लिए जरूरी चेकलिस्टमौत से पहले 51 किमी तक हाईवे पर नग्न घूमता रहा UPSC अभ्यर्थी? 21 CCTV फुटेज ने बढ़ाया रहस्यWeekly Weather: 26 से 31 अगस्त तक बादल-बरसात, रक्षाबंधन के दिन होगी बारिश? आंधी-तूफान का अलर्टरक्षाबंधन पर सरकार का तोहफा,यूपी में अब इन महिलाओं का कभी नहीं लगेगा बस का किरायाक्या राजनीति छोड़ेंगे नितिन गडकरी? 2023 के बाद फिर चर्चा तेज, ऑफिस ने दी सफाईViral Video : 3400 kiss मार्क्स वाली कार पर ₹5500 चालान, क्या भारत में गैरकानूनी है कार सजाना?प्रदेश के इंफ्रॉस्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, सायबर सुरक्षा और सामाजिक कल्याण को गति देने के लिए 10 हजार 630 करोड़ रूपये की स्वीकृति | म.प्र. सड़क विकास निगम को 12 मार्गों के निर्माण के लिए 4 हजार 600 करोड़ रूपये के ऋण की गांरटी दिये जाने का अनुमोदन 22 प्रमुख सड़कKal Ka Mausam : झारखंड के ऊपर लो प्रेशर सिस्टम, 26 अगस्त को इन राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्टराज्य सरकार ने कर्मचारियों के हित और उनके प्रमोशन के साथ अपना इमोशन जोड़कर निर्णय लिया है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मंत्रालय कर्मचारियों ने किया अभिनंदन कर्मचारी हित में लिए जा रहे ऐतिहासिक निर्णयों के लिए माना आभार मुख्यमंत्री2013 रेप केस: तरुण तेजपाल को 2 हफ्ते में सरेंडर का आदेश, राहत से सुप्रीम कोर्ट का इनकारSchool Holiday : 26 के बाद 28 अगस्त को भी स्कूलों में छुट्टी, जानें वजहमुख्यमंत्री डॉ. यादव 26 अगस्त को मालनपुर में गॉदरेज की चौथी विनिर्माण इकाई का करेंगे शुभारंभ | 450 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश से 2250 से अधिक रोजगार सृजित होंगेएयर होस्टेस बनी ड्रग्स की ‘कूरियर’, गुजरात से मुंबई तक पहुंचा रही थी 30 लाख का नशाराम रहीम को फिर मिली 21 दिन की पैरोल, 2020 के बाद 17वीं बार आया बाहरमौसम : राखी पर बरसेंगे बादल, भारी बारिश की चेतावनी; 30 अगस्त तक इन राज्यों में अलर्ट

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत को राहत, LPG लेकर होर्मुज से निकला ग्रीन आशा

Author
Prabhat Khabar 06 अप्रैल 2026, 02:42 pm
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत को राहत, LPG लेकर होर्मुज से निकला ग्रीन आशा

Middle East War: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर है. एक और भारतीय ध्वज वाले जहाज ने होर्मुज पार कर लिया है. एलपीजी टैंकर ग्रीन आशा अब भारत की ओर बढ़ रहा है. इसमें 20,000 टन एलपीजी लदा है. 28 फरवरी के बाद यह इस मार्ग से गुजरने वाला यह भारत का 9वां जहाज है.

इससे पहले 8 जहाज सही सलामत भारत पहुंच चुके हैं. इसके साथ ही अब फारस की खाड़ी में फंसे भारतीय जहाजों की संख्या घटकर 15 रह गई है. अब तक कितने भारतीय जहाज पार कर चुके हैं होर्मुज? मिडिल ईस्ट में लड़ाई (28 फरवरी) छिड़ने के बाद से होर्मुज में फंसे 9 जहाज सुरक्षित रूप से इस रास्ते को पार कर चुके हैं.

इसमें सबसे पहले एमटी शिवालिक और एमटी नंदा देवी होर्मुज पार कर भारत पहुंचे थे. इसके बाद पाइन गैस, जग लाडकी, जग वसंत, बीडब्ल्यू टायर, बीडब्ल्यू एल्म भारत आए. शुक्रवार (3 अप्रैल) को एक और भारतीय जहाज ग्रीन सानवी ने होर्मुज को पार किया था. आज (6 अप्रैल) को ग्रीन आशा ने सुरक्षित होर्मुज पार कर लिया है.

India-flagged vessel Green Asha has successfully transited the Strait of Hormuz. This marks the eighth India-flagged LPG vessel to transit the Strait since 28 February, when the war began: Official sources — ANI (@ANI) April 6, 2026 लड़ाई के दौरान कितना एलपीजी गैस भारत पहुंचा अमेरिका-इजराइल और ईरान की लड़ाई के बीच हजारों टन एलपीजी लेकर कई भारतीय जहाज देश वापस आ चुके हैं.

इनमें एमटी शिवालिक और एमटी नंदा देवी 92,700 टन एलपीजी लेकर आए थे. तेल टैंकर जग लाडकी ने संयुक्त अरब अमीरात से गुजरात के मुंद्रा तक 80,000 टन से ज्यादा कच्चा तेल पहुंचाया. पाइन गैस और जग वसंत 92 हजार से ज्यादा एलपीजी लेकर भारत पहुंचे थे. वहीं, बीडब्ल्यू टीवाईआर और बीडब्ल्यू ईएलएम करीब 94,000 टन एलपीजी लेकर भारत आ चुके हैं.

जहाज ग्रीन सान्वी 47,000 मीट्रिक टन एलपीजी की एक खेप लेकर भारत आ गई है. 15 जहाज अब भी फंसे, ईरान से लगातार हो रही बात मिडिल ईस्ट में चल रहे जंग के कारण होर्मुज पार करना काफी मुश्किल हो गया है. हालांकि भारतीय जहाज को हरी झंडी मिल रही है. लेकिन अभी भी वहां 15 जहाज फंसे हुए हैं.

जिसकी सकुशल वापसी के लिए भारत लगातार ईरान से बात कर रहा है. होर्मुज बंद होने से एनर्जी मार्केट प्रभावित होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान की नाकेबंदी के कारण ग्लोबल एनर्जी मार्कट पर दबाव बढ़ गया है. तेल, गैस, कुकिंग फ्यूल और खाद की कीमतें कई देशों में बढ़ गई है.

दुनिया भर के देशों को इन चीजों की कमी का डर भी सता रहा है. दुनिया का करीब 20 फीसदी जहाज इसी रूट से ट्रैवल करते हैं. लेकिन, 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से यहां से गुजरना मुश्किल हो गया है. ऐसे में दुनियाभर में तेल संकट भी गहरा गया है. Also Read: ट्रंप की धमकी, होर्मुज खोलो वरना तबाही! ईरान बोला- खोल देंगे जहन्नुम के दरवाजे.

Ad

ताज़ा खबरें