Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति श्रद्धेय प्रणव मुखर्जी की पुण्यतिथि पर किया नमनराष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान एक सितम्बर को मंत्रालय स्थित पटेल पार्क में होगागहरे समुद्र में फंसी पनडुब्बी को बचाने से लेकर अंडरवॉटर ऑपरेशन तक, कितना खास है INS Nipun?सितंबर की शुरुआत भारी बारिश से, 5 दिन इन राज्यों में बरसेंगे बादल, जानें आपके शहर का हालHeavy Rain Alert: बिहार-झारखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी, इन राज्यों में भी झमाझम बरसेंगे बादलकेरल: गौर के हमले में व्यक्ति की दर्दनाक मौत; सदमे में रिश्तेदार की भी हार्ट अटैक से मौत, गांव में पसरा मातममनोज जरांगे के समर्थन में उतरे अभिजीत दीपके, BJP को दी सलाह; बोले- उन्हें मोहन भागवत को सुनना चाहिएमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चित्रकूट के अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्र और राहत प्रयासों की दिन भर प्राप्त की जानकारी | प्रभावित नागरिकों को राहत पहुंचाने में कोई कमी न रहे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव सतना जिला प्रशासन को स्पष्ट निर्देश सतना जिले के सभी विद्यालयों मVideo: कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए थे माता-पिता, रोती हुई बेटी ने बताया- नेपाल बाढ़ के बाद अब तक नहीं हो सका है संपर्कप्रधानमंत्री श्री मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान | भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और सुदृढ़ होते अंतर्राष्ट्रीय संबंध राष्ट्रवासियों के लिए गर्व का विषय : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMP Weather Alert: मध्य प्रदेश में बिजली कड़कने और बादल गरजने के साथ भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनीप्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये | मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 सितंबर को 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की राशि का करेंगे अंतरण कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या अधिक अंक पाने वालेप्रधानमंत्री श्री मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 137 वें संस्करण का प्रसारण | प्रधानमंत्री ने युवाओं से की नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान से जुड़ने की अपील देश में तेजी से आगे बढ़ रहा है नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान : मुख्यमइंडियाज गॉट लेटेंट में समय राणा और शेरोन वर्मा के बीच क्या हुआ, जिससे बिहारी-कश्मीरी पर छिड़ा विवाद?मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस की दीं शुभकामनाएं

पूर्व बर्धमान में गरजीं ममता बनर्जी- मोदी-शाह के षड्यंत्र से रहें सावधान, खाने-पीने पर पाबंदी लगाने वाली BJP कौन?

Author
Prabhat Khabar 12 अप्रैल 2026, 05:21 pm
पूर्व बर्धमान में गरजीं ममता बनर्जी- मोदी-शाह के षड्यंत्र से रहें सावधान, खाने-पीने पर पाबंदी लगाने वाली BJP कौन?

Mamata Banerjee Election Rally| खंडघोष (पूर्व बर्धमान), मुकेश तिवारी : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 का प्रचार करने पूर्व बर्धमान में खंडघोष पहुंची ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर प्रहार किया है. खंडघोष विधानसभा सीट के तृणमूल उम्मीदवार नवीन चंद्र बाग के समर्थन में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को ‘आमोदी-प्रमोदी’ कहकर संबोधित किया.

उन्होंने जनता को आगाह किया कि मोदी-शाह चुनाव में बड़ा षड्यंत्र रच सकते हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा को किसी के खाने-पीने की आदतों पर पाबंदी लगाने का कोई संवैधानिक अधिकार नहीं है. मशरूम खाने वाले मोदी हमें मछली पर सीख न दें लोदना फुटबॉल ग्राउंड में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने खाने-पीने की पसंद पर छिड़ी बहस को आगे बढ़ाया.

उन्होंने कहा- मोदी बाबू, आप विदेश से मशरूम मंगाकर खाते हैं. बंगाल का बच्चा चावल और मछली का झोल खाकर स्कूल जाता है. आप कौन होते हैं हमें यह सिखाने वाले कि हम क्या खाएं और क्या नहीं? प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का लोगों की थाली पर पहरा देना न तो इंसाफ है, न ही संविधान इसकी इजाजत देता है.

उन्होंने ‘जल भरो जल धरो’ योजना के जरिये बंगाल में मछली उत्पादन की सफलता के बारे में भी दुनिया को बताया. SIR को बताया महा-स्कैम, चुनाव बाद होगा हिसाब वोटर लिस्ट से नाम हटाये जाने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा- एसआईआर (SIR) का मतलब सर्वनाश है. यह भाजपा का बहुत बड़ा स्कैम है.

2024 में इन्हीं वोटरों ने आपको दिल्ली की सत्ता तक पहुंचाया और आज 2026 में वे अवैध हो गये? जो लोग 50-100 साल से यहां रह रहे हैं, उनके नाम डिलीट किये जा रहे हैं. हम इसके खिलाफ अंतिम सांस तक लड़ेंगे. उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अभी चुनाव आयोग के हाथ में सब कुछ है, लेकिन चुनाव के बाद सबका हिसाब होगा.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें Mamata Banerjee Election Rally: भाजपा के वादों को झूठ का पुलिंदा बताया ममता बनर्जी ने भाजपा के चुनावी वादों को ‘झूठ का पुलिंदा’ करार दिया. उन्होंने क्या-क्या कहा, यहां पढ़ें. बुलडोजर की राजनीति : बिहार में चुनाव से पहले महिलाओं को पैसे दिये गये और नतीजे आते ही बुलडोजर चलना शुरू हो गया.

भाजपा ने तो दिये हुए पैसे तक वापस मांगना शुरू कर दिये हैं. इसका वीडियो मेरे पास है. नौकरी का वादा : मोदी जी ने 2 करोड़ नौकरियों का वादा किया था, लेकिन रेल और आर्मी में पद खाली पड़े हैं. हमारी सरकार ने बंगाल में 2 करोड़ नौकरियां दी हैं और बेकारी दर में 40 प्रतिशत की कमी आयी है.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में गरजे पीएम मोदी- बंगालियों को अपनी ही मिट्टी पर अल्पसंख्यक नहीं बनने देंगे, ममता बनर्जी सरकार पर बोला हमला केंद्रीय बलों के आचरण से ममता बनर्जी नाराज मुख्यमंत्री ने केंद्रीय सुरक्षा बलों (Central Forces) के व्यवहार पर भी सवाल उठाये.

उन्होंने आरोप लगाया कि चेकिंग के नाम पर महिलाओं के बैग खोलकर उनके निजी सामानों के साथ अशालीन आचरण किया जा रहा है. ममता बनर्जी ने कहा- आपको चेक करने का अधिकार है, लेकिन महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : सिलीगुड़ी में गरजे पीएम मोदी- टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ है TMC, कॉरिडोर को काटने की धमकी देने वालों को दिया संरक्षण जनता से अपील- पैसे लें पर वोट न दें ममता बनर्जी ने दावा किया कि भाजपा के पास अपना कोई कैडर नहीं है.

वह 500 रुपए देकर लोगों को जुलूस में भाड़े पर लाती है. उन्होंने जनता से कहा- अगर वे रुपए देते हैं, तो आप ले लीजिए, लेकिन वोट केवल तृणमूल को ही दें. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बंगाल के हिंदू-मुस्लिमों को बांटने के लिए एक पार्टी को 1000 करोड़ रुपये दिये गये हैं.

इसे भी पढ़ें PHOTOS: सिलीगुड़ी में आधी रात को ‘मोदी-मोदी’ की गूंज, रोड शो में बदली पीएम की यात्रा, हुई फूलों की बारिश BJP का 3000 रुपए वाला वादा पोंजी स्कीम, TMC ने कहा- लक्ष्मी भंडार ही बंगाल का असली भरोसा भवानीपुर से मेरा पत्ता काटना चाहती थी BJP, केशियारी में बोलीं ममता बनर्जी, 90 लाख वोटर और UCC पर आर-पार बर्धमान के कालना में आज गरजेंगे पीएम मोदी, 13 को कांकसा में ममता बनर्जी भरेंगी हुंकार.

Ad

ताज़ा खबरें