Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
जिस अभिनंदन को देश ने हीरो के तौर पर देखा, उन्होंने ज्वाइन कर ली प्राइवेट एयरलाइन, सवाल- आखिर क्यों?Heavy Rain Warning: 3 से 9 सितंबर तक बहुत भारी बारिश, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ पड़ेंगे छींटेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्राचीन रुक्मणी माता मंदिर में किए दर्शनभारत के बारे में ये 10 आंकड़े आपको चौंका देंगे, UPI से 5G तक जानिए कितनी बदल गई देश की तस्वीरमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाईमुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 सितंबर को सीहोर में सीजी पॉवर की नई इकाई के प्रथम ट्रांसफॉर्मर का करेंगे रोल-आउटPM मोदी बोले- भारत की आर्थिक प्रगति दुनिया के लिए विश्वास और नए अवसरों का स्रोतदेश में तेजी से हो रहा धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन का विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारतीय संस्कृति के गौरवशाली अतीत को पुन: स्थापित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध उज्जैन में श्री महाकाल लोक निर्माण के बाद 20 गुना बढ़ गई श्रद्धालुओं की संख्या मुख्यमIndore Mausam: इंदौर के मौसम का हाल, पूरे सप्ताह गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने की चेतावनीCJP के बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी डेमोक्रेटिक’ लॉन्च, फाउंडर का आरोप- अभिजीत दीपके ने बनाई टीम केजरीवालमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएंमतदाता सूची से नाम हटना बना सेना भर्ती में रोड़ा, डोमिसाइल के लिए केंडिडेट ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजाMP Weather Aaj ka mausam: 3 सितंबर को इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने जिले का हालHeavy Rain Alert: बिहार-झारखंड में येलो अलर्ट, जानें एमपी-छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों का कैसा रहने वाला है मौसमचंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 36 दिन का मेगा ब्लॉक, 12 ट्रेनें रद्द; कई मोहाली-अंबाला से चलेंगी, 15 अक्टूबर तक यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

बंगाल में हार के बाद ममता बनर्जी को याद आया INDIA गठबंधन! दिल्ली में बड़ी बैठक की तैयारी, क्या कांग्रेस देगी साथ?

Author
Prabhat Khabar 26 मई 2026, 07:14 am
बंगाल में हार के बाद ममता बनर्जी को याद आया INDIA गठबंधन! दिल्ली में बड़ी बैठक की तैयारी, क्या कांग्रेस देगी साथ?

खास बातें भवानीपुर में खुद चुनाव हार गयीं ममता बनर्जी अंतिम फैसला AICC लेगा : आशुतोष चटर्जी ममता के शासन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मर्डर हुए, उन्हें झूठे केस में फंसाया गया : चटर्जी मर्डर और बंगाल की लूट का जवाब ममता को देना होगा : आशुतोष हार का वो जख्म, जिसने ‘दीदी’ को झुकने पर किया मजबूर गठबंधन में कन्फ्यूजन : कांग्रेस और सपा को जानकारी ही नहीं? समाजवादी पार्टी की स्थिति और राहुल का सॉफ्ट रुख तमिलनाडु का ‘पंगा’ और गठबंधन में नयी दरार डर ही है गठबंधन का ‘गोंद’ Mamata Banerjee INDIA Bloc Meeting: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में मिली ऐतिहासिक शिकस्त के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी खोयी हुई सियासी जमीन तलाशने के लिए INDIA ब्लॉक का री-सेट बटन दबा दिया है.

खबर है कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ने विपक्षी गठबंधन की एक आपात बैठक बुलाने का आह्वान किया है. भवानीपुर में खुद चुनाव हार गयीं ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में 15 साल तक एकछत्र राज करने वाली ममता बनर्जी के लिए 2026 का चुनाव बड़ा झटका साबित हुआ. वह न केवल अपनी सत्ता गंवा बैठीं, बल्कि अपने ही गढ़ भवानीपुर में शुभेंदु अधिकारी से खुद भी चुनाव हार गयीं.

अब सवाल है कि क्या दिल्ली की मदद से ममता बंगाल में वापसी कर पायेंगी? सवाल यह भी है कि क्या पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस ममता के साथ खड़ी होगी? अंतिम फैसला AICC लेगा : आशुतोष चटर्जी इस बारे में पूछे जाने पर पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस के महासचिव आशुतोष चटर्जी ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) से कहा कि इस पर कोई भी अंतिम फैसला ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) लेगी.

प्रदेश स्तर पर कोई भी फैसला हमारे प्रदेश अध्यक्ष शुभंकर सरकार लेंगे. उनकी राय सभी को मान्य होगी. हालांकि, आशुतोष चटर्जी ने साथ ही यह भी जोड़ा कि कुछ भी करने से पहले ममता बनर्जी को कुछ सवालों के जवाब देने होंगे. इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026 में हार के बाद ‘कॉकरोच’ के सहारे ममता-अभिषेक! वायरल CJP का किया समर्थन ममता के शासन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मर्डर हुए, उन्हें झूठे केस में फंसाया गया : चटर्जी बंगाल प्रदेश कांग्रेस के महासचिव ने कहा कि ममता बनर्जी को और उनकी पार्टी को शायद याद नहीं होगा, लेकिन कांग्रेस पार्टी को याद है कि टीएमसी के शासन में पंचायत चुनाव में सबसे पहले जिस व्यक्ति की हत्या हुई थी, वह कांग्रेस का कार्यकर्ता था.

ममता बनर्जी को पंचायत चुनाव से लेकर अन्य चुनावों के दौरान हुई हिंसा में राजनीतिक कार्यकर्ताओं के मर्डर और कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों में फंसाने की साजिश का जवाब देना होगा. बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें मर्डर और बंगाल की लूट का जवाब ममता को देना होगा : आशुतोष चटर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की चुनावी हार के बाद ममता बनर्जी की बयानबाजी अलग बात है.

जमीनी हकीकत कुछ और है. विपक्षी एकता की बात करना बिल्कुल सही है, लेकिन राजनीतिक कार्यकर्ताओं के मर्डर और बंगाल की लूट का जवाब ममता बनर्जी को देना होगा. हार का वो जख्म, जिसने ‘दीदी’ को झुकने पर किया मजबूर अप्रैल 2026 में हुए पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजे टीएमसी के लिए किसी बुरे सपने जैसे रहे.

2021 में 215 सीटें जीतने वाली टीएमसी 2026 में महज 80 सीटों पर सिमट गयी. सालों तक बीजेपी की ‘भगवा लहर’ को रोकने वाली ममता बनर्जी को उन्हीं के पुराने सहयोगी रहे शुभेंदु अधिकारी ने इस बार धूल चटा दी. जानकारों का मानना है कि राज्य में कमजोर पड़ने के बाद अब ममता बनर्जी कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के साथ रिश्तों को सुधारकर खुद को राष्ट्रीय स्तर पर प्रासंगिक बनाये रखना चाहती हैं.

इसे भी पढ़ें : टीएमसी में बगावत! काकोली घोष दस्तीदार का इस्तीफा, I-PAC पर फोड़ा हार का ठीकरा, ममता को दी सलाह- ‘भूंइफोड़’ संस्थाओं से बचें गठबंधन में कन्फ्यूजन : कांग्रेस और सपा को जानकारी ही नहीं? ममता बनर्जी ने बैठक की अपील तो कर दी, लेकिन गठबंधन के अन्य साथियों के बीच तालमेल की भारी कमी दिख रही है.

इस बैठक के बारे में कांग्रेस के मीडिया विभाग से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा- मुझे कोई जानकारी नहीं है. समाजवादी पार्टी की स्थिति और राहुल का सॉफ्ट रुख अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने भी फिलहाल इस पर अनभिज्ञता जतायी है. पार्टी सूत्रों का कहना है कि अगर ममता बनर्जी सीधे अखिलेश यादव से बात करती हैं, तभी जून में बैठक संभव है.

उधर, चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने ममता बनर्जी पर तीखे हमले किये थे, लेकिन हार के बाद उन्होंने ममता को दिलासा देते हुए इसे बीजेपी और चुनाव आयोग की ‘वोट चोरी’ करार दिया था. इसे भी पढ़ें : क्या खत्म हो जायेगा अभिषेक बनर्जी का राजनीतिक करियर? पढ़ें पूरा विश्लेषण तमिलनाडु का ‘पंगा’ और गठबंधन में नयी दरार INDIA गठबंधन की राह में केवल ममता की हार ही चुनौती नहीं है, बल्कि दक्षिण से आयी एक खबर ने इसे और पेचीदा बना दिया है.

तमिलनाडु में विजय की पार्टी TVK को सरकार बनाने के लिए कांग्रेस ने समर्थन दिया. इससे स्टालिन की DMK नाराज है. DMK ने अब संसद (लोकसभा और राज्यसभा) में कांग्रेस से अलग बैठने की व्यवस्था की मांग कर दी है. ऐसे में क्या DMK गठबंधन का हिस्सा बनी रहेगी, यह बड़ा सवाल है.

संभावना जतायी जा रही है कि विजय की पार्टी TVK भी इस गठबंधन में शामिल हो सकती है. Mamata Banerjee INDIA Bloc Meeting: डर ही है गठबंधन का ‘गोंद’ राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि विपक्षी दलों के बीच आपसी मतभेद कितने भी हों, लेकिन बीजेपी का डर ही उन्हें एक साथ रहने पर मजबूर करता है.

ममता बनर्जी भी इसी रणनीति पर काम कर रही हैं. वे जानती हैं कि संसद में विपक्षी एकता बनाये रखने और अपनी खोयी ताकत पाने के लिए कांग्रेस का साथ जरूरी है. इसे भी पढ़ें सत्ता छिनते ही TMC के अस्तित्व पर संकट, जानें क्यों अब ममता बनर्जी के लिए वापसी की राह है कठिन अंदरूनी कलह और ‘मिड-लेवल’ लीडरशिप की बेरुखी ने डुबोयी TMC की लुटिया! बंगाल में ममता का किला ढहने की इनसाइड स्टोरी बंगाल में हारीं ममता बनर्जी, 7 फीसदी वोट कम होते ही हाथ से निकलीं 133 सीटें, बीजेपी के 45 प्रतिशत वोट ने उखाड़ फेंका टीएमसी का साम्राज्य 30 साल बाद विधानसभा के रण में, श्मशान में काटी थी रातें, मछली भूनकर खाया, जानें मुर्शिदाबाद के ‘रॉबिनहुड’ की अनसुनी दास्तां.

Ad

ताज़ा खबरें