Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
बंगाल चुनाव 2026 : NIA करेगी मालदा कांड की जांच, इलेक्शन कमीशन ने लिखी चिट्ठी“विक्रमोत्सव-2026” अंतर्गत वाराणसी में शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का होगा भव्य मंचन | 3 भव्य मंच, 18 घोड़े, 2 रथ, 4 ऊँट, 1 पालकी और हाथी के जीवंत दृश्यों से होगा साकार बाबा विश्वनाथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे विक्रमादित्य वैदिक घड़ी अर्पमालदा कांड पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- आग से खेल रहे BJP और चुनाव आयोग, अमित शाह इस्तीफा देंमालदा में आधी रात को हाई-वोल्टेज ड्रामा, 3 महिला जजों समेत 7 लीगल अफसर को भीड़ ने घेरा, लाठीचार्ज के बाद हुआ रेस्क्यूरामपुरा में हनुमान जयंती पर भव्य धार्मिक आयोजन, शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न अरे का हुआ आयोजन विशाल भंडारे का हुआ आयोजनमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चनामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमनमुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ | उज्जैन साइंस सेंटर का होगा लोकार्पण भारतीय ज्ञान परंपरा और माडर्न स्पेस टेक्नोलॉजी के समन्वय पर होगा वैश्विक मंथन वैज्ञानिक, खगोलविद और शोधार्थी करेंगे सममता बनर्जी का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला- मेरी सारी शक्तियां छीन ली, मालदा कांड राष्ट्रपति शासन की साजिशश्री हनुमान लोक पांढुर्णा को प्रदेश के धार्मिक और आध्यात्मिक मानचित्र पर भी प्रदान करेगा महत्वपूर्ण स्थान | पवन पुत्र हनुमान लोक मंगल, विनम्रता, सेवा भाव और समर्पण के हैं प्रतीकमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीं श्री हनुमान प्राकट्योत्सव की मंगलकामनाएंCAPF बिल पर राहुल गांधी का हमला: कहा- जवानों के मनोबल से खिलवाड़ बर्दाश्त नहींदुर्गम पहाड़ों पर भी दुश्मनों पर रहेगी पैनी नजर, वायुसेना को मिलेगा हाईटेक माउंटेन रडारलाडकी बहिन योजना: 68 लाख महिलाओं के खाते में नहीं आएंगे 1500 रुपये, जानें क्यों बंद हो गए खातेRain Alert: अगले 7 दिनों तक 15 राज्यों में बारिश, गरज-चमक के साथ पड़ेंगे छींटे, 60 kmph की रफ्तार से चलेगी तेज हवा

बंगाल चुनाव 2026 : NIA करेगी मालदा कांड की जांच, इलेक्शन कमीशन ने लिखी चिट्ठी

Author
Prabhat Khabar 2/4/2026
बंगाल चुनाव 2026 : NIA करेगी मालदा कांड की जांच, इलेक्शन कमीशन ने लिखी चिट्ठी

Malda Judicial Officers Hostage Case NIA Probe: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले मालदा के कालियाचक में 7 न्यायिक अधिकारियों (जजों) को बंधक बनाने के मामले की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) करेगी. इलेक्शन कमीशन ने एनआईए के डायरेक्टर जनरल को इस संबंध में एक चिट्ठी लिखी है.

चुनाव आयोग के सचिव सुजीत कुमार मिश्रा ने इस चिट्ठी की कॉपी पश्चिम बंगाल के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर और पश्चिम बंगाल के चीफ सेक्रेटरी को भी भेज दी है. सुप्रीम कोर्ट ने दिये थे एनआईए या सीबीआई जांच के आदेश इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के सचिव ने एनआईए के डीजी से कहा है कि बंगाल में SIR की प्रक्रिया पूरी करने के लिए तैनात किये गये जजों के घेराव का सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए एनआईए या सीबीआई से जांच कराने के आदेश दिये हैं.

इसलिए आपसे आग्रह है कि मामले की जांच करें और इसकी रिपोर्ट सीधे सुप्रीम कोर्ट को दें. Letter-to-NIA_WB_02.04.2026 Download मालदा कांड पर सुप्रीम कोर्ट ने अपनाया कड़ा रुख इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने मालदा कांड को ‘अक्षम्य अपराध’ और ‘लोकतंत्र को सीधी चुनौती’ करार दिया.

गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए साफ कहा कि यह हमला जजों का मनोबल तोड़ने की सुनियोजित साजिश थी. बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें Malda Judicial Officers Hostage Case NIA Probe: चुनाव आयोग का एक्शन सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के कुछ ही घंटों के भीतर भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने NIA के महानिदेशक को आधिकारिक पत्र लिखकर जांच करने और उसकी रिपोर्ट कोर्ट को सौंपने का आग्रह किया.

इसे भी पढ़ें : चुनावी शोर के बीच ‘काले खजाने’ का खेल! बंगाल में 274 करोड़ का माल जब्त, शराब, ड्रग्स और फ्री गिफ्ट्स की बाढ़ सुप्रीम कोर्ट के आदेश की 10 बड़ी बातें NIA जांच का आदेश : सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया कि कल की घटना की जांच CBI या NIA जैसी स्वतंत्र एजेंसी को सौंपी जाए NIA अब इसकी जांच करेगी.

सुनियोजित साजिश : कोर्ट ने माना कि यह घटना कोई सामान्य विरोध नहीं, बल्कि जजों को डराने और चुनावी प्रक्रिया (SIR) में बाधा डालने का एक ‘कैलकुलेटेड’ और ‘वेल-प्लान्ड’ था. प्रशासनिक विफलता : मालदा के डीएम, एसपी और राज्य के डीजीपी और मुख्य सचिव के रवैये को कोर्ट ने ‘अत्यंत निंदनीय’ बताया.

रेस्क्यू के बाद भी हमला : कोर्ट ने नोट किया कि आधी रात को जब जजों को छुड़ाकर ले जाया जा रहा था, तब भी उनकी गाड़ियों पर पत्थर, बांस और ईंटों से हमले किये गये. बिना दाना-पानी के बंधक बनाया : जजों को करीब 9 घंटे तक बंधक बनाये रखा गया. उन्हें भोजन-पानी तक नहीं दिया गया.

आपराधिक अवमानना : कोर्ट ने कहा कि न्यायिक अधिकारियों के काम में बाधा डालना ‘आपराधिक अवमानना’ (Criminal Contempt) के दायरे में आता है. जजों को सुरक्षा कवच : कोर्ट ने चुनाव आयोग को आदेश दिया कि जहां भी जज ड्यूटी पर हैं, वहां तत्काल केंद्रीय सुरक्षा बलों (Central Forces) की तैनाती की जाये.

5 लोगों से ज्यादा की एंट्री बैन : सुनवाई केंद्रों पर एक समय में 5 से ज्यादा लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है. मुख्य सचिव को नोटिस : कोर्ट ने मुख्य सचिव, डीजीपी और मालदा के डीएम-एसपी को नोटिस जारी कर पूछा है कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाये.

6 अप्रैल को अगली सुनवाई : सभी संबंधित अधिकारियों को 6 अप्रैल को वर्चुअली कोर्ट के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया है. इसे भी पढ़ें मालदा में आधी रात को हाई-वोल्टेज ड्रामा, 3 महिला जजों समेत 7 लीगल अफसर को भीड़ ने घेरा, लाठीचार्ज के बाद हुआ रेस्क्यू टीएमसी पर भाजपा का हमला- मालदा कांड जंगलराज, रोहिंग्या प्रेम और लोकतंत्र पर काला धब्बा, ममता बनर्जी से मांगा इस्तीफा मालदा कांड पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- आग से खेल रहे BJP और चुनाव आयोग, अमित शाह इस्तीफा दें ममता बनर्जी का चुनाव आयोग पर हमला- मेरी सारी शक्तियां छीन ली, मालदा कांड राष्ट्रपति शासन की साजिश.

Ad

ताज़ा खबरें

“विक्रमोत्सव-2026” अंतर्गत वाराणसी में शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का होगा भव्य मंचन | 3 भव्य मंच, 18 घोड़े, 2 रथ, 4 ऊँट, 1 पालकी और हाथी के जीवंत दृश्यों से होगा साकार बाबा विश्वनाथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे विक्रमादित्य वैदिक घड़ी अर्प
मध्यप्रदेश

“विक्रमोत्सव-2026” अंतर्गत वाराणसी में शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का होगा भव्य मंचन | 3 भव्य मंच, 18 घोड़े, 2 रथ, 4 ऊँट, 1 पालकी और हाथी के जीवंत दृश्यों से होगा साकार बाबा विश्वनाथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे विक्रमादित्य वैदिक घड़ी अर्प

मालदा कांड पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- आग से खेल रहे BJP और चुनाव आयोग, अमित शाह इस्तीफा दें
राष्ट्रीय

मालदा कांड पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- आग से खेल रहे BJP और चुनाव आयोग, अमित शाह इस्तीफा दें

मालदा में आधी रात को हाई-वोल्टेज ड्रामा, 3 महिला जजों समेत 7 लीगल अफसर को भीड़ ने घेरा, लाठीचार्ज के बाद हुआ रेस्क्यू
राष्ट्रीय

मालदा में आधी रात को हाई-वोल्टेज ड्रामा, 3 महिला जजों समेत 7 लीगल अफसर को भीड़ ने घेरा, लाठीचार्ज के बाद हुआ रेस्क्यू

रामपुरा में हनुमान जयंती पर भव्य धार्मिक आयोजन, शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न अरे का हुआ आयोजन विशाल भंडारे का हुआ आयोजन
नीमच

रामपुरा में हनुमान जयंती पर भव्य धार्मिक आयोजन, शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न अरे का हुआ आयोजन विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना