Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी, राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल के साथ 130 कैंडिडेट का किया इंटरव्यू!राहुल गांधी का दावा - 2000 रुपये से अधिक के UPI पेमेंट पर लग सकता है चार्ज, कहा- अमेरिकी दबाव में झुकी सरकारमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दींमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय अभियंता दिवस की दीं शुभकामनाएं | भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर किया नमनमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ऋषि पंचमी के पर्व की दीं शुभकामनाएंमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शरतचंद्र चट्टोपाध्याय की जयंती पर किया नमनDelhi Crime: गोल्डी बराड़ के नाम पर महिला से 200 करोड़ की रंगदारी, जान से मारने की धमकीMeta अब देगा सेक्सुअल हैरेसमेंट की जानकारी, सरकार बोली- सुरक्षा से समझौता नहींWeather Today: बिहार-ओडिशा समेत आज कई राज्यों में बारिश और गरज-चमक, 19 सितंबर से शुरू हो सकती है मानसून की विदाईDiwali-Chhath Special Trains: बिहार जाने वालों के लिए राहत की खबर, रेलवे ने चलाईं कई स्पेशल ट्रेनेंSchool Holiday 15 September: क्या 15 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल? जानें अपने राज्य की स्थितिउज्जैन के विकास को मिल रहा हवाई विस्तार का नया आधार | दताना-मताना में प्रदेश के 10वें एयरपोर्ट का विकास जारी 1800 मीटर रनवे से होगी शुरुआत, भविष्य में 2700 मीटर तक होगा विस्तारVideo: ठाणे में रेत से बना अनोखा पंचमुखी गणेश, लोगों के आकर्षण का बना केंद्रमुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात | मेरिट में आने वाले 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवाजी नगर, भोपाल में होगा राज्य स्तरीय स्कूटी वसेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में होंगे विविध सेवा एवं जनभागीदारी के कार्यक्रम

2,004 कॉल, डिलीट चैट और 238 घंटे की बातचीत… केतन अग्रवाल मर्डर केस में चौंकाने वाले खुलासे

Author
Prabhat Khabar 26 जून 2026, 10:17 pm
2,004 कॉल, डिलीट चैट और 238 घंटे की बातचीत… केतन अग्रवाल मर्डर केस में चौंकाने वाले खुलासे

Ketan Agarwal Murder Case: पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. पुलिस का दावा है कि मुख्य आरोपी सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने हत्या से पहले और घटना के बाद अपने मोबाइल फोन से चैट डिलीट कर दी थी.

अब इन चैट्स को रिकवर करने के लिए दोनों के मोबाइल फोन फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं. जांच से जुड़े पुलिस अधिकारियों के मुताबिक- सिया और चेतन ने 18 जून को हुई घटना से पहले और उसके बाद अपने-अपने मोबाइल फोन से कई चैट डिलीट कर दी थीं. इन संदेशों को दोबारा हासिल करने और उनकी जांच करने के लिए मोबाइल फोन फॉरेंसिक लैब भेजे गए हैं.

2,004 कॉल और 238 घंटे की बातचीत पुलिस जांच में सामने आया है कि सिया गोयल और चेतन चौधरी के बीच 2,004 फोन कॉल हुई थीं. दोनों ने कुल 238 घंटे तक एक-दूसरे से बातचीत की थी. जांच एजेंसियां अब इन कॉल रिकॉर्ड्स और डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण कर रही हैं. कैफे में बनी थी कथित हत्या की योजना पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन सिया और चेतन एक कैफे में मिले थे, जहां कथित तौर पर केतन को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई.

इसके बाद दोनों लोहागढ़ किले पहुंचे और पहले से ऐसी जगह की पहचान कर ली, जहां से केतन को खाई में धक्का दिया जा सके. पुलिस का दावा- चेतन ने सिया को उकसाया जांच अधिकारियों का कहना है कि शुरुआत में चेतन चौधरी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और दावा किया कि वह किले पर तो मौजूद था, लेकिन घटना स्थल तक नहीं गया.

हालांकि, पूछताछ और सबूतों के आधार पर पुलिस ने उसके बयान को झूठा पाया. पुलिस के मुताबिक, बाद में सिया और चेतन दोनों ने अपराध की बात कबूली और पूरी साजिश का खुलासा किया. जांच के अनुसार, योजना के तहत सिया को एक तय स्थान पर बैठकर चेतन को इशारा करना था, जिसके बाद चेतन ने कथित तौर पर केतन को चट्टान से धक्का दे दिया.

इन खबरों को भी पढ़ें पुणे कांड में नया मोड़: लुल्ला नगर कैफे पहुंची पुलिस, यहीं रची गई थी केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश पुणे मर्डर: क्या सिया करती थी ड्रिंक? मां बोली- दोषी है तो बेटी को उसी जगह से धक्का दे दिया जाए पुणे मर्डर : परिवार के एक शक से खुल गई पोल, केतन की मौत का सच आया सामने सिया के भाई और परिजनों से भी होगी पूछताछ पुणे (देहात) के पुलिस उपाधीक्षक गजानन टोंपे ने बताया कि सिया के भाई को पूछताछ के लिए बुलाया गया है.

इसके अलावा उसके परिवार के अन्य सदस्यों और दोस्तों से भी पूछताछ की जाएगी. पुलिस का दावा है कि अब तक की जांच में सिया और चेतन दोनों की भूमिका साफ हो चुकी है. फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा मामला, उज्जवल निगम लड़ेंगे केस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को पुणे में केतन अग्रवाल के परिवार से मुलाकात की.

उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए सरकार हरसंभव कदम उठाएगी. केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद कहा कि उन्होंने फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई, मामले की निष्पक्ष जांच और यदि कोई अन्य व्यक्ति भी साजिश में शामिल हो तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है जिसे सरकार ने मान ली है.

साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ता उज्ज्वल निकम को स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर नियुक्त किया जा रहा है. उज्जवल निगम ने मुंबई हमले के आरोपी कसाब को फांसी दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. केतन के पिता बोले- दिक्कत थी तो शादी से मना कर देती मीडिया में आई उन खबरों पर जिनमें दावा किया गया कि सिया केतन के विग पहनने के कारण उससे शादी नहीं करना चाहती थी, केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने कहा कि यदि सिया को कोई आपत्ति थी तो वह शादी से इनकार कर सकती थी.

उन्होंने कहा कि उनके बेटे की जान लेने की कोई जरूरत नहीं थी. विशाल अग्रवाल ने यह भी स्वीकार किया कि केतन विग का एक छोटा पैच इस्तेमाल करता था और सगाई से पहले ही इसकी जानकारी सिया और उसके परिवार को दे दी गई थी. सिया की मां का दावा- बेटी जाना नहीं चाहती थी वहीं, सिया गोयल की मां ने दावा किया कि उनकी बेटी 18 जून को लोहागढ़ किला जाने के लिए तैयार नहीं थी.

उनके अनुसार, 17 जून को वीडियो कॉल के दौरान केतन अग्रवाल और उनकी मां ने सिया से साथ चलने का आग्रह किया था. सिया ने उन्हें बताया था कि अगले दिन परिवार का कार्यक्रम है और वह आराम करना चाहती है, लेकिन बाद में वह उनके कहने पर चली गई. शादी के खर्च को लेकर पिता ने किया दावा खारिज सिया के पिता ने उन मीडिया रिपोर्टों का भी खंडन किया, जिनमें शादी पर भारी-भरकम खर्च और चार्टर्ड विमान की व्यवस्था का दावा किया गया था.

उन्होंने कहा कि शादी उदयपुर में तय थी और करीब 70 कमरे बुक किए गए थे, लेकिन पूरे विवाह समारोह का खर्च तीन करोड़ रुपये से अधिक नहीं था. Also Read: पुलिस पूछताछ में टूटी सिया, कहा- विग पहनता था केतन इसलिए… फोन ने भी खोले कई राज.

Ad

ताज़ा खबरें