Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
नेपाल में अभी भी पश्चिम बंगाल के 37 लोग लापता, अब तक केवल दो से हुआ संपर्कHeavy Rain Alert: अगले 3 दिन कहां होगी झमाझम और कहां हल्की बारिश? IMD ने जारी किया मौसम का ताजा अपडेटलद्दाख को मिलने वाला है खास दर्जा? Article 371 को लेकर रिजिजू ने बताया सरकार का प्लानफार्मर्स आईडी से किसानों को मिलेगी डिजिटल पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रदेश में जारी है फार्मर आईडी बनाने का अभियान फार्मर आईडी में होगी किसानों से संबंधित समग्र जानकारी डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रिमोट सेंसिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का कमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र | रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने उज्जैन में मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देकर उपहार भेंट किएचीनी और प्याज के बाद मुंबई में दूध ₹9 महंगा, क्या बिहार-झारखंड में भी बढ़ेंगे दाम?मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री अंगारेश्वर महादेव का किया पंचामृत अभिषेकमुख्यमंत्री डॉ. यादव लांजी में जन विश्वास अभियान अंतर्गत प्रबुद्धजनों से करेंगे संवादमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री सागोती माता मंदिर में किए दर्शन | माता मंदिर में पूजा कर की प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना ग्रामीणों ने विभिन्न स्थानों पर मुख्यमंत्री का किया स्वागत, बहनों ने बांधे रक्षा सुत्रसंतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे खाचरौद में स्वामी श्री निजानंद जी महाराज के आश्रम आश्रम में श्री श्री 1008 सचिदानंद महाराज की पुण्यतिथि पर अर्पित की पुष्पांजलिएडिटोरियल बदलाव या कोई दूसरी वजह? सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग’ क्यों नहीं छापेगा पेंगुइन?Video: मराठी सीखने को मिली 1 साल की मोहलत, मुंबई में गैर-मराठी ऑटो चालकों ने मनाया जश्नमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व संस्कृत दिवस की दीं हार्दिक शुभकामनाएंपाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में कपल गिरफ्तार, दुबई के रास्ते भेजे थे 8 सिम कार्डमुख्यमंत्री डॉ. यादव को बहनों ने बांधे रक्षा सूत्र | माउंट आबू में हो रही संगोष्ठी का आमंत्रण भी दिया

महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, आशा वर्कर्स की बढ़ी सैलरी, पहली कैबिनेट में सतीशन सरकार के बड़े फैसले

Author
Prabhat Khabar 18 मई 2026, 05:26 pm
महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, आशा वर्कर्स की बढ़ी सैलरी, पहली कैबिनेट में सतीशन सरकार के बड़े फैसले

Keralam Cabinet Decisions: केरलम में सतीशन सरकार ने शपथ के साथ ही सौगातों का पिटारा खोल दिया है. पहली कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग विभाग बनाने जैसे कई अहम फैसले लिए.

महिलाओं को मिलेगी मुफ्त बस यात्रा की सुविधा सरकार ने घोषणा की है कि 15 जून से केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना से जुड़े बाकी के दिशा-निर्देश बाद में जारी किए जाएंगे. सरकार का मानना है कि इस कदम से महिलाओं को आर्थिक राहत मिलेगी और सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को भी बढ़ावा मिलेगा.

आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी मुख्यमंत्री सतीशन ने बताया कि लंबे समय से आंदोलन कर रही आशा कार्यकर्ताओं से किए गए वादे को पूरा किया गया है. उनकी मानदेय में 3,000 रुपये प्रतिमाह की वृद्धि को मंजूरी दी गई है. इसके अलावा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायकों, स्कूलों में भोजन बनाने वाले कर्मचारियों, पूर्व-प्राथमिक शिक्षकों और आया के मानदेय में भी 1,000 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी की घोषणा की गई है.

वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनेगा अलग विभाग मंत्रिमंडल ने राज्य के बुजुर्गों के लिए एक अलग विभाग गठित करने का फैसला लिया है. मुख्यमंत्री ने इसे देश में अपनी तरह की पहली पहल बताया. उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की पहचान इस बात से होती है कि वह अपने बुजुर्ग नागरिकों के साथ कैसा व्यवहार करता है.

सरकार का लक्ष्य वरिष्ठ नागरिकों की सम्मानजनक देखभाल सुनिश्चित करना है. विधानसभा सत्र और अध्यक्ष चुनाव की तैयारी कैबिनेट ने वरिष्ठ विधायक जी सुधाकरण को अस्थायी विधानसभा अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) नियुक्त करने की सिफारिश की है. राज्यपाल से विधायकों के शपथ ग्रहण और अध्यक्ष के चुनाव के लिए विधानसभा सत्र बुलाने का अनुरोध भी किया गया है.

सरकार के कार्यक्रम के अनुसार, विधायकों का शपथ ग्रहण 21 मई को होगा जबकि विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव 22 मई को कराया जाएगा. महाधिवक्ता और अभियोजन प्रमुख की नियुक्ति सरकार ने वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव बाबू को महाधिवक्ता और अधिवक्ता टी एस आसफ अली को अभियोजन महानिदेशक नियुक्त करने का फैसला लिया है.

इन नियुक्तियों को नई सरकार की प्रशासनिक प्राथमिकताओं का हिस्सा माना जा रहा है. विशेष जांच दल के गठन को मंजूरी कैबिनेट ने अलाप्पुझा में पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान दो युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कथित हमले के मामले की फिर से जांच के लिए विशेष जांच दल के गठन को मंजूरी दी है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला न्यायालय ने नवंबर 2024 में फिर से जांच का आदेश दिया था, लेकिन पिछली सरकार ने लंबे समय तक इस पर अमल नहीं किया. उन्होंने राजनीतिक प्रतिशोध के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सरकार केवल अदालत के आदेश का पालन कर रही है. वित्तीय स्थिति पर जारी होगा श्वेत पत्र मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राज्य और सरकारी खजाने की वित्तीय स्थिति को लेकर श्वेत पत्र जारी किया जाएगा.

इससे राज्य की आर्थिक स्थिति की पूरी जानकारी जनता के सामने रखी जाएगी. मुख्यमंत्री सहित 20 मंत्रियों ने ली शपथ इससे पहले सोमवार (18 मई) को मुख्यमंत्री वीडी सतीशन और उनके साथ 20 मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. नई सरकार के गठन के साथ ही राज्य में कई नई योजनाओं और कल्याणकारी पहलों की शुरुआत का संकेत मिला है.

Also Read: वीडी सतीशन बने केरलम के नए मुख्यमंत्री, राहुल गांधी ने लगाया गले, 10 साल बाद सत्ता में लौटा कांग्रेस गठबंधन.

Ad

ताज़ा खबरें

नेपाल में अभी भी पश्चिम बंगाल के 37 लोग लापता, अब तक केवल दो से हुआ संपर्क
राष्ट्रीय

नेपाल में अभी भी पश्चिम बंगाल के 37 लोग लापता, अब तक केवल दो से हुआ संपर्क

Heavy Rain Alert: अगले 3 दिन कहां होगी झमाझम और कहां हल्की बारिश? IMD ने जारी किया मौसम का ताजा अपडेट
राष्ट्रीय

Heavy Rain Alert: अगले 3 दिन कहां होगी झमाझम और कहां हल्की बारिश? IMD ने जारी किया मौसम का ताजा अपडेट

लद्दाख को मिलने वाला है खास दर्जा? Article 371 को लेकर रिजिजू ने बताया सरकार का प्लान
राष्ट्रीय

लद्दाख को मिलने वाला है खास दर्जा? Article 371 को लेकर रिजिजू ने बताया सरकार का प्लान

फार्मर्स आईडी से किसानों को मिलेगी डिजिटल पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रदेश में जारी है फार्मर आईडी बनाने का अभियान फार्मर आईडी में होगी किसानों से संबंधित समग्र जानकारी डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रिमोट सेंसिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का क
मध्यप्रदेश

फार्मर्स आईडी से किसानों को मिलेगी डिजिटल पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रदेश में जारी है फार्मर आईडी बनाने का अभियान फार्मर आईडी में होगी किसानों से संबंधित समग्र जानकारी डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रिमोट सेंसिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का क

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र | रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने उज्जैन में मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देकर उपहार भेंट किए
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र | रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने उज्जैन में मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देकर उपहार भेंट किए