Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' अभियान पर PM मोदी का निशाना, बोले- कुछ लोग 'झूठ की गूंज' से निराशा फैलाने में लगे हैंHeavy Rain Alert: किस राज्य में होगी बहुत भारी बारिश? IMD ने जारी किया 6 सितंबर तक का वेदर अपडेटनालागढ़ थाने में IED ब्लास्ट मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तारIMD अलर्ट : सितंबर में सामान्य से कम होगी बारिश, अगस्त ने तोड़ा 125 साल की गर्मी का रिकॉर्डदिल्ली में फिर 'निर्भया' जैसी खौफनाक वारदात, 47 किमी तक चलती बस में दरिंदे करते रहे गैंगरेपसिंहस्थ: 2028 के लिए मिल रहा जनसहयोग दुनिया के लिए उत्कृष्ट उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रामघाट पर भूत भावन भगवान महाकालेश्वर की पालकी में विराजित चन्द्रमौलेश्वर का किया पूजन बाबा महाकाल की पंचम सवारी के अवसर पर हुआ विशेष प्रसारKal Ka Mausam: दिल्ली-UP समेत 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़-बंगाल में भी बरसेंगे बादलधार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर आने वाली पीढ़ियों को अवगत कराना हमारी प्राथमिकता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | ओरछा को पर्यटन के अद्भुत केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भव्य रामराजा लोक से निखरेगी बुंदेलखंड की पहचन्यूयॉर्क में भारतीय तिरंगे के अपमान का वीडियो वायरल, किरेन रिजिजू भड़के; बोले- ‘भारी कीमत चुकानी पड़ेगी’प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये | मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 सितंबर को 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की राशि का करेंगे अंतरण कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या अधिक अंक पाने वालेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति श्रद्धेय प्रणव मुखर्जी की पुण्यतिथि पर किया नमनराष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान एक सितम्बर को मंत्रालय स्थित पटेल पार्क में होगागहरे समुद्र में फंसी पनडुब्बी को बचाने से लेकर अंडरवॉटर ऑपरेशन तक, कितना खास है INS Nipun?सितंबर की शुरुआत भारी बारिश से, 5 दिन इन राज्यों में बरसेंगे बादल, जानें आपके शहर का हालHeavy Rain Alert: बिहार-झारखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी, इन राज्यों में भी झमाझम बरसेंगे बादल

मतगणना से पहले फिर बदला कालीघाट का थाना प्रभारी, 48 घंटे में दूसरा तबादला, चमेली की छुट्टी, बलाई संभालेंगे थाने की कमान

Author
Prabhat Khabar 03 मई 2026, 06:59 pm
मतगणना से पहले फिर बदला कालीघाट का थाना प्रभारी, 48 घंटे में दूसरा तबादला, चमेली की छुट्टी, बलाई संभालेंगे थाने की कमान

खास बातें 24 घंटे के भीतर हटायी गयीं चमेली मुखोपाध्याय Kalighat Police Station New OC: क्यों बदली गयीं चमेली? गौतम दास के ‘बंदूक वाले स्टेटस’ से शुरू हुआ विवाद बंगाल में मतगणना से पहले कालीघाट क्यों है संवेदनशील? Kalighat Police Station New OC: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों से ठीक पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्वाचन क्षेत्र कालीघाट में प्रशासनिक उथल-पुथल मच गयी है.

कोलकाता पुलिस ने रविवार को एक चौंकाने वाला फैसला लेते हुए कालीघाट पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी (OC) को फिर से बदल दिया है. 24 घंटे के भीतर हटायी गयीं चमेली मुखोपाध्याय महज 2 दिनों के भीतर इस महत्वपूर्ण थाने को दूसरा नया ओसी मिला है. भांगड़ डिवीजन के पोलरहाट थाने के अतिरिक्त प्रभारी अधिकारी बलाई बाग को तत्काल प्रभाव से कालीघाट का नया ओसी नियुक्त किया गया है.

उन्होंने चमेली मुखोपाध्याय की जगह ली है, जिन्हें पद संभालने के मात्र 24 घंटे के भीतर ही हटा दिया गया. Kalighat Police Station New OC: क्यों बदली गयीं चमेली? कोलकाता पुलिस प्रमुख अजय नंदा के हस्ताक्षर से जारी आदेश के अनुसार, चमेली मुखोपाध्याय का तबादला उल्टाडांगा महिला पुलिस थाने में कर दिया गया है.

उन्हें शनिवार (2 मई) को ही गौतम दास के निलंबन के बाद इस पद पर तैनात किया गया था. मतगणना से ठीक पहले एक महिला अधिकारी को हटाकर बलाई बाग को कमान सौंपना पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बना हुआ है. बलाई बाग को निर्देश दिया गया है कि वे बिना किसी देरी के कार्यभार संभालें.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें गौतम दास के ‘बंदूक वाले स्टेटस’ से शुरू हुआ विवाद कालीघाट थाने में बदलाव का यह सिलसिला 2 मई को शुरू हुआ, जब तत्कालीन ओसी गौतम दास को निलंबित कर दिया गया था. तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी कि दास ने वर्दी में हथियार लहराते हुए सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट की थी.

कैप्शन लिखा था- नयी जिम्मेदारी के लिए तैयार. इसे सेवा नियमों का उल्लंघन मानते हुए आयोग के निर्देश पर उन्हें पद से हटा दिया गया था. इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026: काउंटिंग से पहले हटाये गये कालीघाट के ओसी, विवादित WhatsApp स्टेटस ने छीनी कुर्सी बंगाल में मतगणना से पहले कालीघाट क्यों है संवेदनशील? कालीघाट इलाका न केवल मुख्यमंत्री का निवास स्थान है, बल्कि भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा भी है.

भवानीपुर में ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है. सोमवार सुबह 8 बजे से होने वाली मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस कोई जोखिम नहीं लेना चाहती. यही कारण है कि अनुभव और स्थानीय समीकरणों को देखते हुए बलाई बाग को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी है.

इसे भी पढ़ें बंगाल में काउंटिंग से पहले खूनी खेल? बीजेपी नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 शूटर गिरफ्तार, अर्जुन सिंह ने लगाये गंभीर आरोप बंगाल चुनाव में सीटों की छीना-झपटी, दीदी ने कांग्रेस-वामपंथ से छीनीं 71 सीटें, बीजेपी ने TMC के किले में लगायी बड़ी सेंध बंगाल चुनाव में 561 करोड़ से ज्यादा की नकदी और शराब जब्त, चुनाव आयोग के एक्शन से हड़कंप कालीघाट में शुभेंदु अधिकारी को घेरा, लगे ‘चोर-चोर’ के नारे, भवानीपुर में TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत के बाद लाठीचार्ज.

Ad

ताज़ा खबरें