Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मर्स आईडी से किसानों को मिलेगी डिजिटल पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रदेश में जारी है फार्मर आईडी बनाने का अभियान फार्मर आईडी में होगी किसानों से संबंधित समग्र जानकारी डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रिमोट सेंसिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का कमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र | रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने उज्जैन में मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देकर उपहार भेंट किएचीनी और प्याज के बाद मुंबई में दूध ₹9 महंगा, क्या बिहार-झारखंड में भी बढ़ेंगे दाम?मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री अंगारेश्वर महादेव का किया पंचामृत अभिषेकमुख्यमंत्री डॉ. यादव लांजी में जन विश्वास अभियान अंतर्गत प्रबुद्धजनों से करेंगे संवादमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री सागोती माता मंदिर में किए दर्शन | माता मंदिर में पूजा कर की प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना ग्रामीणों ने विभिन्न स्थानों पर मुख्यमंत्री का किया स्वागत, बहनों ने बांधे रक्षा सुत्रसंतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे खाचरौद में स्वामी श्री निजानंद जी महाराज के आश्रम आश्रम में श्री श्री 1008 सचिदानंद महाराज की पुण्यतिथि पर अर्पित की पुष्पांजलिएडिटोरियल बदलाव या कोई दूसरी वजह? सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग’ क्यों नहीं छापेगा पेंगुइन?Video: मराठी सीखने को मिली 1 साल की मोहलत, मुंबई में गैर-मराठी ऑटो चालकों ने मनाया जश्नमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व संस्कृत दिवस की दीं हार्दिक शुभकामनाएंपाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में कपल गिरफ्तार, दुबई के रास्ते भेजे थे 8 सिम कार्डमुख्यमंत्री डॉ. यादव को बहनों ने बांधे रक्षा सूत्र | माउंट आबू में हो रही संगोष्ठी का आमंत्रण भी दियाआज राखी है, लेकिन आप नहीं हैं... अजित दादा को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुलेNepal Flood: चीन का सैन्य हेलीकॉप्टर वहां पहुंचा, जहां से तबाही शुरू हुई, सामने आया ग्लेशियर का पूरा मंजरझारखंड में होगी भारी बारिश, जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

अपाचे हेलिकॉप्टर और होवित्जर तोपों से और मजबूत होगा भारत, अमेरिका ने 428 मिलियन डॉलर पैकेज को दी मंजूरी

Author
Prabhat Khabar 19 मई 2026, 01:14 pm
अपाचे हेलिकॉप्टर और होवित्जर तोपों से और मजबूत होगा भारत, अमेरिका ने 428 मिलियन डॉलर पैकेज को दी मंजूरी

India US Defence Deal: अमेरिका ने भारत को रक्षा क्षेत्र में बड़ा समर्थन देते हुए बोइंग AH-64 अपाचे हेलिकॉप्टर और M777A2 अल्ट्रा लाइट होवित्जर तोपों से जुड़े उपकरणों और सपोर्ट सेवाओं की संभावित बिक्री को मंजूरी दे दी है. दोनों समझौतों की कुल कीमत 428 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक बताई जा रही है.

अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, अपाचे हेलिकॉप्टरों के लिए सपोर्ट पैकेज की अनुमानित कीमत करीब 198.2 मिलियन डॉलर है. वहीं M777A2 होवित्जर के दीर्घकालिक रखरखाव और तकनीकी सहायता पैकेज की लागत लगभग 230 मिलियन डॉलर होगी. अमेरिकी विदेश विभाग ने बताया कि अपाचे हेलिकॉप्टर सपोर्ट पैकेज के मुख्य कॉन्ट्रैक्टर बोइंग और लॉकहीड मार्टिन होंगे.

वहीं M777 होवित्जर सिस्टम के लिए बीएई सिस्टम्स प्रमुख कॉन्ट्रैक्टर की भूमिका निभाएगी. भारत को मिलेंगी ये अहम सुविधाएं अमेरिका के मुताबिक, भारत ने AH-64E अपाचे हेलिकॉप्टरों के लिए कई तरह की सहायता सेवाएं खरीदने का अनुरोध किया था. इसमें इंजीनियरिंग सपोर्ट, तकनीकी और लॉजिस्टिक सहायता, तकनीकी दस्तावेज, प्रशिक्षण और अन्य कार्यक्रम सहायता शामिल हैं.

M777 होवित्जर के लिए भी कई जरूरी उपकरण और सेवाएं दी जाएंगी. इनमें स्पेयर पार्ट्स, मरम्मत और रिपेयर सिस्टम, ट्रेनिंग, तकनीकी सहायता, फील्ड सर्विस प्रतिनिधि, डिपो क्षमता और लॉजिस्टिक सपोर्ट जैसी सुविधाएं शामिल हैं. अमेरिका बोला- भारत क्षेत्रीय स्थिरता में अहम शक्ति अमेरिका के विदेश विभाग ने कहा कि यह प्रस्तावित डील अमेरिका और भारत के रणनीतिक रिश्तों को और मजबूत करेगी.

विदेश विभाग के अनुसार, भारत इंडो-पैसिफिक और दक्षिण एशिया क्षेत्र में राजनीतिक स्थिरता, शांति और आर्थिक प्रगति के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. इस रक्षा सहयोग से भारत की सुरक्षा क्षमता और मजबूत होगी. अमेरिका ने यह भी कहा कि भारत अपनी सेना में इन उपकरणों और सेवाओं को आसानी से शामिल करने में सक्षम है.

अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि यह रक्षा समझौता भारत को वर्तमान और भविष्य के खतरों से निपटने की क्षमता देगा. इससे भारत की घरेलू सुरक्षा मजबूत होगी और क्षेत्रीय चुनौतियों के खिलाफ प्रतिरोध क्षमता भी बढ़ेगी. विदेश विभाग ने यह भी कहा कि इस बिक्री से क्षेत्र में बुनियादी सैन्य संतुलन नहीं बदलेगा.

ये भी पढ़ें:- कौन हैं नॉर्वे में PM मोदी से सवाल करने वाली पत्रकार हेले लिंग? जिस पर मचा है बवाल, भारतीय राजदूत ने दिया करारा जवाब पोखरण में दिखी Apache हेलिकॉप्टर की ताकत 9 अप्रैल को भारतीय सेना ने पोखरण फायरिंग रेंज में आयोजित ‘ब्रह्मास्त्र’ अभ्यास के दौरान अपाचे हेलिकॉप्टरों की ताकत का प्रदर्शन किया था.

इस लाइव फायरिंग अभ्यास में हेलिकॉप्टरों ने AGM-114 हेलफायर मिसाइल, रॉकेट और ऑनबोर्ड गन सिस्टम का इस्तेमाल करते हुए सटीक निशाने लगाए. इस अभ्यास का मकसद युद्ध जैसी परिस्थितियों में ऑपरेशनल तैयारी और पायलटों व ग्राउंड क्रू के बीच तालमेल की जांच करना था.

ये भी पढ़ें:- लाहौर के सुन्नत नगर-मुस्तफाबाद-खान चौक बने संत नगर-धर्मपुरा-लक्ष्मी चौक, पाकिस्तान में बदले जा रहे नाम, लेकिन क्यों? दुनिया के सबसे आधुनिक लड़ाकू हेलिकॉप्टरों में शामिल है अपाचे बोइंग के AH-64 अपाचे को दुनिया के सबसे आधुनिक मल्टी-रोल कॉम्बैट हेलिकॉप्टरों में गिना जाता है.

यह हेलिकॉप्टर 30 एमएम चेन गन, हेलफायर एंटी-टैंक मिसाइल और हाइड्रा रॉकेट से लैस होता है. इसके अलावा इसमें लॉन्गबो रडार और नाइट विजन सेंसर जैसे एडवांस टारगेटिंग सिस्टम भी मौजूद हैं. भारतीय सेना के अपाचे हेलिकॉप्टर हर मौसम और रात के समय भी ऑपरेशन चलाने में सक्षम हैं..

Ad

ताज़ा खबरें

फार्मर्स आईडी से किसानों को मिलेगी डिजिटल पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रदेश में जारी है फार्मर आईडी बनाने का अभियान फार्मर आईडी में होगी किसानों से संबंधित समग्र जानकारी डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रिमोट सेंसिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का क
मध्यप्रदेश

फार्मर्स आईडी से किसानों को मिलेगी डिजिटल पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रदेश में जारी है फार्मर आईडी बनाने का अभियान फार्मर आईडी में होगी किसानों से संबंधित समग्र जानकारी डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रिमोट सेंसिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का क

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र | रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने उज्जैन में मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देकर उपहार भेंट किए
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र | रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने उज्जैन में मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देकर उपहार भेंट किए

चीनी और प्याज के बाद मुंबई में दूध ₹9 महंगा, क्या बिहार-झारखंड में भी बढ़ेंगे दाम?
राष्ट्रीय

चीनी और प्याज के बाद मुंबई में दूध ₹9 महंगा, क्या बिहार-झारखंड में भी बढ़ेंगे दाम?

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री अंगारेश्वर महादेव का किया पंचामृत अभिषेक
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री अंगारेश्वर महादेव का किया पंचामृत अभिषेक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव लांजी में जन विश्वास अभियान अंतर्गत प्रबुद्धजनों से करेंगे संवाद
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव लांजी में जन विश्वास अभियान अंतर्गत प्रबुद्धजनों से करेंगे संवाद