Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Nepal Flood: चीन का सैन्य हेलीकॉप्टर वहां पहुंचा, जहां से तबाही शुरू हुई, सामने आया ग्लेशियर का पूरा मंजरझारखंड में होगी भारी बारिश, जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हालग्रेटर नोएडा में डिलीवरी बॉय की जांच पर बवाल, महिला और सुरक्षा गार्डों में तीखी बहस; वीडियो वायरलहावड़ा-भुवनेश्वर जन शताब्दी एक्सप्रेस के AC कोच में भीगते रहे यात्री, रेलवे लापरवाह, देखें Videoई-अटेंडेंस व्यवस्था के मिल रहे अच्छे नतीजे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सूचना प्रौद्योगिकी आधारित नवाचार रखे जाएं जारी अभियान संचालित कर विद्यालयों में मूलभूत आवश्यकताओं की करें पूर्ति गत 2 वर्ष में सवा करोड़ विद्यार्थियों को 696 करोड़ रुपए का हुआ ऑनलाइन भुगतानमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की दी बधाईकैलाश यात्रा के लिए यात्री क्यों करते हैं नेपाल रूट का उपयोग? जानिए भारत से कितना अलग है यह रास्तारॉयल ब्रुनेई और अमेरिकी सेना का जंगल युद्ध कौशल: 'पहलवान वॉरियर' अभ्यास में दिखी खास तैयारीमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘खेलो इंडिया संवाद में वर्चुअल माध्यम से की सहभागितारक्षा आधुनिकीकरण, आत्मनिर्भर भारत-सशक्त सेना और नए भारत के पराक्रम का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | टी-सीरीज टैंक ओव्हरहॉल प्रोजेक्ट से भारतीय सेना नए दौर में कर रही हैं प्रवेश जबलपुर की आर्मर्ड फैक्ट्री ने अपने काम के बल पर देशभर में बनाई है विशिष्ट पहचकर्नाटक के यादगीर में शिक्षकों का RSS पथ संचलन में हिस्सा लेना: निलंबन और कानूनी कार्रवाई, जानिए पूरा मामलाVideo: पहाड़ से टूटा ग्लेशियर, फिर आया पानी और मलबे का सैलाब, नेपाल में ऐसे मचा हाहाकारNepal Flood: 165 शव बरामद, 28 देशों के 476 लोग लापता, 80 पुल और 40 KM सड़क तबाहभारत की सनातन ज्ञान परंपरा, आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक एकात्मता का केंद्र बनेगा तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर का एकात्म धाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सिंहस्थ-2028 से पहले निकाली जाएगी भव्य एकात्म यात्रा, जिसका सिंहस्थ के दौरान होगा समापन संतों के आशीर्वाद से पमुख्यमंत्री डॉ.यादव 29 अगस्त को बालाघाट में जन-विश्वास अभियान में होंगे शामिल | सभी जिलों में इस बार 29 अगस्त को जन-विश्वास अभियान

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग से लेकर सर्वदलीय बैठक तक… इन पांच मुद्दों पर केंद्र को घेरेगा 'इंडिया' गठबंधन

Author
Prabhat Khabar 08 जून 2026, 07:15 pm
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग से लेकर सर्वदलीय बैठक तक… इन पांच मुद्दों पर केंद्र को घेरेगा 'इंडिया' गठबंधन

INDIA Alliance Meeting: विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (INDIA) की सोमवार (8 जून) को नई दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में बैठक हुई. बैठक में 23 दलों के प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ साझा रणनीति पर चर्चा की.

गठबंधन ने कई राष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी एकजुटता बनाए रखने और आगे की रणनीति तय करने पर सहमति जताई. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में पांच बिंदुओं पर सर्वसम्मति से सहमत हुए हैं. आज हमने यह तय किया है कि हम इन मुद्दों के लिए लड़ेंगे, इन पर काम करेंगे और आगे बढ़ेंगे.

#WATCH | Delhi | Congress National President Mallikarjun Kharge says, "The INDIA alliance meeting has concluded, with 25 parties in attendance. Everyone shared their views, and subsequently, we reached a consensus on five points. We have agreed today; we will fight for these… pic.twitter.com/Kcx730ph5r — ANI (@ANI) June 8, 2026 NEET और CBSE विवाद पर शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि नीट-यूजी परीक्षा और सीबीएसई की उत्तर पुस्तिकाओं की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) से जुड़े मुद्दों ने लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है.

विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि इन परीक्षाओं में शामिल युवाओं के साथ विश्वासघात हुआ है. गठबंधन ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की मांग की है. चुनावी पारदर्शिता पर सीजेआई को पत्र लिखने का फैसला ‘इंडिया’ गठबंधन ने बैठक में मतदाता सूची में कथित हेरफेर, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), चुनावी निष्पक्षता और ‘वोट लूट’ जैसे मुद्दों पर चिंता जताई है.

गठबंधन में शामिल दलों ने फैसला किया है कि इन विषयों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत को जल्द ही एक पत्र भेजा जाएगा. विपक्षी दलों ने की सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार से देश की आर्थिक स्थिति, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्याओं और अन्य समस्याओं पर चर्चा के लिए तत्काल सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है.

गठबंधन का कहना है कि इन विषयों पर व्यापक राजनीतिक सहमति और संवाद की जरूरत है. #WATCH | Delhi | After the INDIA bloc meeting, Congress National President Mallikarjun Kharge says, "The Union government should immediately call an all-party meeting to discuss the precarious current economic situation, unemployment, price rise and farmers' issue and other… pic.twitter.com/yNlytlKjBZ — ANI (@ANI) June 8, 2026 संसद के मानसून सत्र के लिए समन्वय रणनीति बैठक में यह भी तय किया गया कि संसद के आगामी मानसून सत्र के दौरान विपक्षी दलों के बीच समन्वय बनाए रखा जाएगा.

इसके लिए प्रतिदिन नेता प्रतिपक्ष के कार्यालय में समन्वय बैठक आयोजित की जाएगी. साथ ही गठबंधन के नेताओं की बैठक हर दो महीने में आयोजित करने पर सहमति बनी और अगली बैठक हैदराबाद में करने का फैसला लिया गया. ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में ये नेता हुए शामिल ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में कांग्रेस की तरफ से सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शामिल हुए.

इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव, राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सुप्रिया सुले सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया. शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े.

इसके अलावा नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला, पीडीपी की महबूबा मुफ्ती, भाकपा के डी राजा, माकपा के जॉन ब्रिटास और भाकपा (माले) लिबरेशन के दीपांकर भट्टाचार्य सहित कई अन्य नेताओं ने भी बैठक में हिस्सा लिया. DMK और AAP ने बनाई बैठक से दूरी बैठक में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) और आम आदमी पार्टी (AAP) शामिल नहीं हुईं.

आम आदमी पार्टी पहले ही सार्वजनिक रूप से गठबंधन से दूरी बना चुकी है, जबकि द्रमुक ने तमिलनाडु में कांग्रेस के उससे संबंध तोड़कर टीवीके की सरकार में शामिल होने के बाद बैठक का बहिष्कार करने का फैसला करने की घोषणा की थी. वहीं बैठक में तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) के शामिल नहीं होने से जुड़े सवाल पर कांग्रेस सूत्रों ने कहा- टीवीके इस बैठक में शामिल नहीं हुई क्योंकि केवल उन पार्टियों को आमंत्रित किया गया था, जिनके संसद में सदस्य हैं.

भाजपा के बढ़ते प्रभाव के बीच विपक्षी एकता पर जोर पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की जबरदस्त हार ने विपक्षी गठबंधन को देश में बीजेपी के बढ़ते प्रभाव का मुकाबला करने के लिए एकजुट होने को मजबूर किया है. बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी गठबंधन के दलों से अपील की कि वे केंद्र सरकार की नीतियों और चुनौतियों का सामना करने के लिए अपनी एकजुटता को और मजबूत करें.

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार संविधान पर हमला जारी रखे हुए है. विपक्षी नेताओं ने भाजपा के बढ़ते राजनीतिक प्रभाव का मुकाबला करने के लिए साझा मंच को और मजबूत करने की जरूरत है. Also Read: ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में फूट-फूटकर रोने लगीं ममता बनर्जी! कहा- अपनों की गद्दारी ने कहीं का नहीं छोड़ा.

Ad

ताज़ा खबरें

Nepal Flood: चीन का सैन्य हेलीकॉप्टर वहां पहुंचा, जहां से तबाही शुरू हुई, सामने आया ग्लेशियर का पूरा मंजर
राष्ट्रीय

Nepal Flood: चीन का सैन्य हेलीकॉप्टर वहां पहुंचा, जहां से तबाही शुरू हुई, सामने आया ग्लेशियर का पूरा मंजर

झारखंड में होगी भारी बारिश, जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
राष्ट्रीय

झारखंड में होगी भारी बारिश, जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

ग्रेटर नोएडा में डिलीवरी बॉय की जांच पर बवाल, महिला और सुरक्षा गार्डों में तीखी बहस; वीडियो वायरल
राष्ट्रीय

ग्रेटर नोएडा में डिलीवरी बॉय की जांच पर बवाल, महिला और सुरक्षा गार्डों में तीखी बहस; वीडियो वायरल

हावड़ा-भुवनेश्वर जन शताब्दी एक्सप्रेस के AC कोच में भीगते रहे यात्री, रेलवे लापरवाह, देखें Video
राष्ट्रीय

हावड़ा-भुवनेश्वर जन शताब्दी एक्सप्रेस के AC कोच में भीगते रहे यात्री, रेलवे लापरवाह, देखें Video

ई-अटेंडेंस व्यवस्था के मिल रहे अच्छे नतीजे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सूचना प्रौद्योगिकी आधारित नवाचार रखे जाएं जारी अभियान संचालित कर विद्यालयों में मूलभूत आवश्यकताओं की करें पूर्ति गत 2 वर्ष में सवा करोड़ विद्यार्थियों को 696 करोड़ रुपए का हुआ ऑनलाइन भुगतान
मध्यप्रदेश

ई-अटेंडेंस व्यवस्था के मिल रहे अच्छे नतीजे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सूचना प्रौद्योगिकी आधारित नवाचार रखे जाएं जारी अभियान संचालित कर विद्यालयों में मूलभूत आवश्यकताओं की करें पूर्ति गत 2 वर्ष में सवा करोड़ विद्यार्थियों को 696 करोड़ रुपए का हुआ ऑनलाइन भुगतान