Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को मानव अधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ | जनजातीय मानव अधिकारों के संरक्षण और योजनाओं की उन तक पहुंच पर होगा मंथनBRICS Summit 2026: पावर पिरामिड से पार्टनरशिप के प्लेटफॉर्म तक, PM मोदी ने रखा 20 साल का रोडमैपप्रधानमंत्री श्री मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादवमुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से अंतरित करेंगे लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त | प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में पहुंचेंगे 1,835 करोड़ रुपये अब तक 65,395 करोड़ से अधिक का अंतरण मुख्यमंत्री 225.95 करोड़ के 33 कार्यों का भूमराजस्थान मौसम अपडेट : 16 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले का हालबम-मिसाइल भी नहीं करता असर! कितनी खतरनाक हैं पुतिन और जिनपिंग की खास प्रेसिडेंशियल कारें?मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय श्रम एवं रोज़गार तथा युवा कार्य खेल मंत्री श्री मांडविया से की सौजन्य भेंट | मध्यप्रदेश के विकास, रोजगार और युवाओं से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह से की भेंट | मध्यप्रदेश में वस्त्र एवं टेक्सटाइल क्षेत्र के विस्तार और निवेश संभावनाओं पर हुई सार्थक चर्चाVIDEO: 'भारत उम्मीद से कहीं बेहतर है', ब्रिक्स समिट कवर करने आए जर्मन मीडिया डेलीगेट ने कहा - मैं हैरान हूंपुतिन को लगाया गले, पेजेश्कियान का थामा हाथ, तस्वीरों में देखिए BRICS लीडर्स संग PM मोदी की केमिस्ट्रीमोदी और गुटेरेस की मुलाकात में UNSC सुधार पर जोर, क्या बदलने वाला है संयुक्त राष्ट्र का सिस्टम?BRICS Summit 2026: दिल्ली में जुटे दुनिया के दिग्गज, पुतिन-पेजेशकियान और रामफोसा पहुंचे, 12 सितंबर से शिखर सम्मेलनमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया तकनीक, नवाचार और नवीन ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर केन्द्रित प्रदर्शनी का शुभारंभ | परिवहन व्यवस्था को आधुनिक रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल एसबीआई-इंडियन ऑयल सहित कई कंपनियों ने लिया हिस्साVideo: BRICS पर शशि थरूर का बयान- पश्चिम विरोधी मंच बनना भारत के हित में नहींVideo: चॉक के छोटे टुकड़े पर बना डाले BRICS के 5 नेताओं के चेहरे, मोदी, पुतिन, जिनपिंग के मिनिएचर पोर्ट्रेट देख दंग रह जाएंगे

अगले 24 घंटे में 18 से ज्यादा राज्यों में बरसात, गरज-चमक के साथ पड़ेंगे छींटे, IMD का अलर्ट

Author
Prabhat Khabar 23 अगस्त 2026, 10:02 am
अगले 24 घंटे में 18 से ज्यादा राज्यों में बरसात, गरज-चमक के साथ पड़ेंगे छींटे, IMD का अलर्ट

Weather Alert: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तट के पास उत्तरी बंगाल की खाड़ी में अगले 24 घंटों के दौरान कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके असर से कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है, जबकि कुछ इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

बंगाल की खाड़ी में बनेगा कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तट के पास बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इसके प्रभाव से अगले 24 घंटों में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इस सिस्टम के असर से अगले 2 से 3 दिनों के दौरान ओडिशा और छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

18 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश के आसार मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र के विदर्भ, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, केरल, तेलंगाना और कर्नाटक समेत कई राज्यों में भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है.

इसके अलावा बिहार, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और सिक्किम में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है. 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं मौसम विभाग का अनुमान है कि कुछ राज्यों में बारिश के साथ तेज हवा और बिजली गिरने का खतरा भी है. बिहार में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है, जिसके झोंके 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं.

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी 23 से 25 अगस्त के दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की हवा चलने और झोंकों की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है. झारखंड, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा समेत कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे और झोंके 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं.

उत्तराखंड और यूपी में भी बारिश का दौर उत्तराखंड में 28 अगस्त तक कई जगह बारिश जारी रहने की संभावना है. यहां आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है. वहीं हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख के भी कई हिस्सों में आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है.

ओडिशा-छत्तीसगढ़ पर ज्यादा असर नए कम दबाव के क्षेत्र का ज्यादा असर ओडिशा और छत्तीसगढ़ में देखने को मिल सकता है. ओडिशा में 28 अगस्त तक कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना है. छत्तीसगढ़ में भी अगले कुछ दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश के आसार बने हुए हैं.

दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत कम मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक प्रायद्वीपीय भारत में बारिश की गतिविधियां कुल मिलाकर कम रहने की संभावना है. हालांकि केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में अलग-अलग दिनों पर भारी बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान है.

Also Read: दिल्ली-NCR में ‘रेनी संडे’, सुबह-सुबह बदला मौसम, कई इलाकों में झमाझम बारिश.

Ad

ताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को मानव अधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ | जनजातीय मानव अधिकारों के संरक्षण और योजनाओं की उन तक पहुंच पर होगा मंथन
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को मानव अधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ | जनजातीय मानव अधिकारों के संरक्षण और योजनाओं की उन तक पहुंच पर होगा मंथन

BRICS Summit 2026: पावर पिरामिड से पार्टनरशिप के प्लेटफॉर्म तक, PM मोदी ने रखा 20 साल का रोडमैप
राष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: पावर पिरामिड से पार्टनरशिप के प्लेटफॉर्म तक, PM मोदी ने रखा 20 साल का रोडमैप

प्रधानमंत्री श्री मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री श्री मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से अंतरित करेंगे लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त | प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में पहुंचेंगे 1,835 करोड़ रुपये अब तक 65,395 करोड़ से अधिक का अंतरण मुख्यमंत्री 225.95 करोड़ के 33 कार्यों का भूम
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से अंतरित करेंगे लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त | प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में पहुंचेंगे 1,835 करोड़ रुपये अब तक 65,395 करोड़ से अधिक का अंतरण मुख्यमंत्री 225.95 करोड़ के 33 कार्यों का भूम

राजस्थान मौसम अपडेट : 16 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले का हाल
राष्ट्रीय

राजस्थान मौसम अपडेट : 16 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले का हाल