Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्मदुर्गा पूजा में मांसाहार पर टिप्पणी विवाद : कांग्रेस के बाद अब सपा ने बागेश्वर बाबा के खिलाफ दर्ज करायी शिकायतमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हनुमान अंश फिल्म देखीमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वर्ण पदक जीतने पर सुश्री शीतल को दी बधाईउत्सव के रूप में मनाया जाये स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन अभियान और सेवा से संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक प्रदेश में चलाए जाएंगे दो अभियान स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन अभियान से प्रदेश के 50 लाख लोगों को मिलेगा भारत को तोड़ने की बात करने वालों के टुकड़े-टुकड़े कर देंगे : शुभेंदु अधिकारीBRICS Summit 2026: पीएम मोदी ने दिखाई झलक, ब्रिक्स नेताओं के स्वागत को तैयार दिल्ली, Videoमुख्यमंत्री डॉ. यादव के सागर आगमन के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई | बंडा अवैध शराब प्रकरण के आरोपियों के अतिक्रमण पर चला बुलडोजरनितिन नवीन बोले- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में युवा सामर्थ्य को मिल रही नई दिशा और नए अवसरसंत रविदास ने दिया धर्म के साथ कर्म को महत्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | रायसेन में हुई संत शिरोमणि रविदास की मूर्ति स्थापित मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मूर्ति स्थापना समारोह में वर्चुअली शामिल हुएकिसानों की समृद्धि से ही राष्ट्र की समृद्धि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री ने टीकमगढ़ के बलराम कृषि महोत्सव को किया वर्चुअली संबोधितपुतिन जहां जाते हैं, वहां पहले पहुंच जाता है उनक एडवांस सिक्योरिटी सिस्टम, विदेश दौरे पर क्या-क्या लेकर चलते हैं रूस के राष्ट्रपति7 साल बाद PM मोदी और Xi जिनपिंग की मुलाकात, LAC से व्यापार तक इन मुद्दों पर हो सकती है बातमुख्यमंत्री डॉ. यादव दो दिवसीय यात्री परिवहन विजन समिट 2026 का 11 सितंबर को करेंगे शुभारंभ | इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होगी समिट परिवहन मंत्री श्री सिंह भी होंगे समिट में शामिल MPYPIL लोगो एवं विशेष पुस्तिका का होगा विमोचन इंडस्ट्री एक्सपो तथामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्रांतिकारी एवं अमर शहीद स्व. श्री जतीन्द्रनाथ मुखर्जी को बलिदान दिवस पर किया नमन

तसलीमा नसरीन के कार्यक्रम में हुआ हंगामा, जानें दर्शकों ने किस बात का किया विरोध

Author
Prabhat Khabar 01 अगस्त 2026, 11:19 pm
तसलीमा नसरीन के कार्यक्रम में हुआ हंगामा, जानें दर्शकों ने किस बात का किया विरोध

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शनिवार को एक सभागार में उस समय हंगामा हो गया, जब निर्वासित बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन ने मशहूर बांग्ला कवि जॉय गोस्वामी को मंच पर बुलाया. दर्शकों के एक वर्ग ने इसका विरोध किया. इससे तसलीमा नसरीन के भाषण में कुछ देर के लिए रुकावट आयी.

घटना तब हुई, जब नसरीन के लगभग दो दशक बाद कोलकाता लौटने के मौके पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था. वापस अपनी सीट पर लौटना पड़ा जॉय गोस्वामी को भाषण देने के लिए बुलाये जाने के तुरंत बाद, नसरीन ने दर्शकों के बीच बैठे हाल के समय के बेहतरीन बांग्ला कवियों में से एक, जॉय गोस्वामी से मंच पर आने का अनुरोध किया.

साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता गोस्वामी जैसे ही अपनी सीट से उठकर मंच की ओर बढ़ने लगे, दर्शकों के एक वर्ग ने उनका जोरदार विरोध और शोर-शराबा शुरू कर दिया. इसकी वजह से उन्हें वापस अपनी सीट पर बैठना पड़ा. तसलीमा ने दर्शकों से पूछा- क्या मैं बोलूं? अचानक हुए इस व्यवधान के कारण नसरीन कुछ पल के लिए चुपचाप माइक के पास खड़ी रहीं, जबकि ऑडिटोरियम नारों और हो-हल्ला से गूंजता रहा.

आयोजकों ने बार-बार दर्शकों से शांति बनाये रखने की अपील की, लेकिन हंगामा जारी रहा. अपनी चुप्पी तोड़ते हुए, नसरीन ने आखिरकार सीधे दर्शकों को संबोधित किया. उन्होंने कहा- क्या मैं बोलूं? तो कृपया शांत हो जाएं और अपनी-अपनी जगह पर बैठ जाएं. ये भी पढ़ें: कोलकाता में भावुक हुईं तसलीमा नसरीन, समान नागरिक संहिता का किया समर्थन ममता बनर्जी से करीबी की वजह से जॉय का विरोध उनकी अपील का असर हुआ और माहौल शांत हो गया.

इसके बाद उन्होंने अपना भाषण फिर से शुरू किया. यह घटना उन भावनाओं को दर्शाती है, जो तसलीमा नसरीन के निर्वासन के वर्षों के दौरान जॉय गोस्वामी की कथित चुप्पी और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से उनकी नजदीकी को लेकर अब भी बनी हुई हैं. माना जा रहा है कि इन्हीं कारणों से दर्शकों के एक वर्ग में नाराजगी थी.

तसलीमा के मुद्दे पर माफी मांग चुके हैं जॉय गोस्वामी विडंबना यह है कि जॉय गोस्वामी पहले सार्वजनिक रूप से तसलीमा नसरीन के लंबे निर्वासन पर खेद जता चुके हैं, उसके बाद भी उनका विरोध हुआ. गोस्वामी ने कहा था कि तसलीमा नसरीन को वर्ष 2007 में अपनी रचनाओं के विरोध में हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद जब कोलकाता छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा, तब वह उनकी पर्याप्त मदद न कर पाये, इसके लिए वह स्वयं को ‘दोषी’ मानते हैं.

ये भी पढ़ें: तसलीमा नसरीन के सम्मान समारोह में बोले शुभेंदु अधिकारी- बंगाल में धमकी का दौर खत्म, जब चाहें बंगाल आइए तसलीमा की कोलकाता यात्रा उनकी ‘घर वापसी’ हालांकि, दर्शकों में से कई लोग गोस्वामी को नसरीन के साथ मंच साझा करते हुए देखने के इच्छुक नहीं दिखे.

नसरीन की कोलकाता यात्रा को प्रतीकात्मक ‘घर वापसी’ के रूप में प्रचारित किया जा रहा है. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य सचिवालय के एक हॉल में नसरीन का नागरिक अभिनंदन किया था. इसके कुछ घंटों बाद आयोजित इस कार्यक्रम में नसरीन की 19 वर्षों के बाद कोलकाता की पहली यात्रा का जश्न मनाया गया.

बांग्लादेशी लेखिका को 2007 में छोड़ना पड़ा था कोलकाता अपने संबोधन में नसरीन ने अपनी वापसी को ‘जिंदगी के उस हिस्से’ में लौटना बताया, जिसे वह पीछे छोड़ आयीं थीं. उन्होंने कहा कि उनकी घर वापसी इस बात का सबूत है कि ‘अन्याय लंबा तो हो सकता है, लेकिन हमेशा के लिए नहीं रह सकता’.

तसलीमा नसरीन ने उम्मीद जतायी कि एक दिन किसी भी लेखक को अभिव्यक्ति की आजादी का इस्तेमाल करने के लिए देश छोड़ने पर मजबूर नहीं होना पड़ेगा. नसरीन नवंबर 2007 में कोलकाता शहर में अपनी मौजूदगी को लेकर हुए हिंसक विरोध-प्रदर्शनों के बाद कोलकाता से चली गयीं थीं..

Ad

ताज़ा खबरें

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म
मध्यप्रदेश

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म

दुर्गा पूजा में मांसाहार पर टिप्पणी विवाद : कांग्रेस के बाद अब सपा ने बागेश्वर बाबा के खिलाफ दर्ज करायी शिकायत
राष्ट्रीय

दुर्गा पूजा में मांसाहार पर टिप्पणी विवाद : कांग्रेस के बाद अब सपा ने बागेश्वर बाबा के खिलाफ दर्ज करायी शिकायत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हनुमान अंश फिल्म देखी
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हनुमान अंश फिल्म देखी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वर्ण पदक जीतने पर सुश्री शीतल को दी बधाई
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वर्ण पदक जीतने पर सुश्री शीतल को दी बधाई

उत्सव के रूप में मनाया जाये स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन अभियान और सेवा से संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक प्रदेश में चलाए जाएंगे दो अभियान स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन अभियान से प्रदेश के 50 लाख लोगों को मिलेगा
मध्यप्रदेश

उत्सव के रूप में मनाया जाये स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन अभियान और सेवा से संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक प्रदेश में चलाए जाएंगे दो अभियान स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन अभियान से प्रदेश के 50 लाख लोगों को मिलेगा