Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Delhi Building Collapse : मलबे के नीचे से आई छात्रों की आवाज, ‘हेल्प... हम फंसे हैं’मुख्यमंत्री डॉ. यादव दुबई में वैश्विक निवेशकों के समक्ष प्रस्तुत करेंगे मध्यप्रदेश की विकास और निवेश संभावनाएं | एआईएम कांग्रेस 2026 में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए वैश्विक निवेशकों को आमंत्रित करने के साप्रधानमंत्री श्री मोदी भारत को बना रहे हैं आर्थिक शक्ति | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चाDelhi Building Collapse: भूकंप जैसी गड़गड़ाहट और ढह गई 4 मंजिला इमारत, मलबे में जिंदगी की तलाश जारी, देखें PHOTOSमुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर हुए 3 अधिकारी निलंबित, 1 को किया मुख्यालय अटैच | सागर जिले की बंडा तहसील में नकली शराब से हुईं मौतों के मामले में सख्त कदम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर प्रभावित परिजन से मिला अधिकारी दलVideo : दिल्ली में भरभराकर गिरी इमारत, कई छात्रों के दबे होने की आशंकासुरक्षित सफर और ग्रीन मोबिलिटी हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | इन्दौर में 11-12 सितम्बर को होगी ‘यात्री परिवहन विजन समिट-2026’सेमीकंडक्टर क्षेत्र में मध्यप्रदेश निभाएगा अग्रणी भूमिका : मुख्यमंत्री डॉ. यादवVideo: राहुल गांधी का सरकार पर वार: शिक्षा और रोजगार मांगने पर बिहार के बच्चों को मिली AK-47 की गोलीघटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, जांच कराकर दोषियों पर होगी सख्त कार्यवाही : मुख्यमंत्री डॉ. यादवहावड़ा से पुरी तक का सफर अब सिर्फ तीन घंटे में, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में मिलेगी ये खास सुविधाVIDEO: रस्सी से बांधकर पुलिस ने 5 मिनट तक बरसाई लाठियां... दर्द से कराहता रहा युवक, वीडियो वायरलन्यू फरक्का रूट पर ट्रेन सेवा बहाल, फिर भी 14 ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी, देखें पूरी लिस्टपीएम मोदी ने SRCC में याद किया 2013 का दौर, बोले- LoC पर भारतीय जवान मारे जा रहे थेगरबा में मुसलमानों की एंट्री पर रोक, माथे पर तिलक से होगी पहचान; VHP के नए निर्देश

भारी बारिश और भूस्खलन से चार धाम यात्रा पर ब्रेक, दो दिन तक नहीं जा सकेंगे श्रद्धालु

Author
Prabhat Khabar 28 जुलाई 2026, 01:07 pm
भारी बारिश और भूस्खलन से चार धाम यात्रा पर ब्रेक, दो दिन तक नहीं जा सकेंगे श्रद्धालु

Char Dham Yatra Suspended : यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए भारी बारिश और भूस्खलन के बाद चार धाम यात्रा मंगलवार और बुधवार के लिए रोक दी गई है. भूस्खलन के कारण तीर्थयात्रियों के रास्ते ब्लॉक हो जाने के बाद यह फैसला लिया गया. गढ़वाल के डिविजनल कमिश्नर ने बताया कि मौसम ठीक होते और रास्तों से मलबा हटने के बाद तुरंत ही यात्रा फिर से चालू कर दी जाएगी.

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट में बताया गया कि केदारनाथ हाईवे के मनकटिया इलाके में पहाड़ से गिरे पत्थर और मलबों ने रोड जाम कर दिया है. वहीं मूसलाधार बारिश लगातार जारी है. सड़कों को क्लियर कराने के लिए भारी मशीनें लगाई गई हैं. ज़िला प्रशासन तीर्थयात्रियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी उपाय कर रहा है.

यात्रा कंट्रोल रूम से हो रही लगातार निगरानी प्रशासन ने बताया कि केदारनाथ यात्रा कंट्रोल रूम से पूरे हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है. मौसम विभाग की चेतावनियों के आधार पर समय-समय पर सेक्टर अधिकारियों, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को आवश्यक निर्देश जारी किए जा रहे हैं.

यात्रा मार्ग पर मौजूद दुकानदारों और श्रद्धालुओं को भी लगातार लाउडस्पीकर के माध्यम से सतर्क रहने की अपील की जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके. रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी (DDMO) नंदन सिंह राजवार ने बताया कि लगातार बारिश के कारण कई जगहों पर सड़कें बाधित होने की आशंका बनी हुई है.

मुक्कटिया क्षेत्र में भी सड़क कुछ समय के लिए बंद हो गई थी, जिसे तुरंत खोल दिया गया. हालांकि वहां अब भी चट्टानें गिरने का खतरा बना हुआ है. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं को बेहद सावधानी से सड़क पार कराई जा रही है. सेक्टर अधिकारी और रेस्क्यू टीमें पूरे मार्ग की लगातार निगरानी कर रही हैं और लोगों से सुरक्षित स्थानों पर ही रुकने की अपील की जा रही है.

देहरादून पुलिस हाई अलर्ट पर, संवेदनशील इलाकों में गश्त तेज देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रमेन्द्र डोभाल ने बताया कि देहरादून और पहाड़ी जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए पूरी पुलिस फोर्स को हाई अलर्ट पर रखा गया है. उन्होंने कहा कि वह खुद हालात की निगरानी कर रहे हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस टीमों को तैयार रखा गया है.

उन्होंने बताया कि सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की टीमें संवेदनशील और जोखिम वाले इलाकों में लगातार गश्त कर रही हैं. नदी-नालों और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को पानी के बढ़ते स्तर के बारे में चेतावनी दी जा रही है और नदी के किनारे न जाने की सलाह दी जा रही है.

वहीं, श्रीनगर बांध से पानी छोड़े जाने के बाद ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है. इसे देखते हुए गंगा घाटों पर भी पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है और लोगों से सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की जा रही है. ये भी पढ़ें : जश्न के वीडियो पर CJP की सफाई, बोली- 5 स्टार होटल नहीं, 37 दिन आंदोलन करने वाले वॉलंटियर्स का सम्मान था.

Ad

ताज़ा खबरें

Delhi Building Collapse : मलबे के नीचे से आई छात्रों की आवाज, ‘हेल्प... हम फंसे हैं’
राष्ट्रीय

Delhi Building Collapse : मलबे के नीचे से आई छात्रों की आवाज, ‘हेल्प... हम फंसे हैं’

मुख्यमंत्री डॉ. यादव दुबई में वैश्विक निवेशकों के समक्ष प्रस्तुत करेंगे मध्यप्रदेश की विकास और निवेश संभावनाएं | एआईएम कांग्रेस 2026 में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए वैश्विक निवेशकों को आमंत्रित करने के सा
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव दुबई में वैश्विक निवेशकों के समक्ष प्रस्तुत करेंगे मध्यप्रदेश की विकास और निवेश संभावनाएं | एआईएम कांग्रेस 2026 में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए वैश्विक निवेशकों को आमंत्रित करने के सा

प्रधानमंत्री श्री मोदी भारत को बना रहे हैं आर्थिक शक्ति | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा
मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री श्री मोदी भारत को बना रहे हैं आर्थिक शक्ति | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा

Delhi Building Collapse: भूकंप जैसी गड़गड़ाहट और ढह गई 4 मंजिला इमारत, मलबे में जिंदगी की तलाश जारी, देखें PHOTOS
राष्ट्रीय

Delhi Building Collapse: भूकंप जैसी गड़गड़ाहट और ढह गई 4 मंजिला इमारत, मलबे में जिंदगी की तलाश जारी, देखें PHOTOS

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर हुए 3 अधिकारी निलंबित, 1 को किया मुख्यालय अटैच | सागर जिले की बंडा तहसील में नकली शराब से हुईं मौतों के मामले में सख्त कदम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर प्रभावित परिजन से मिला अधिकारी दल
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर हुए 3 अधिकारी निलंबित, 1 को किया मुख्यालय अटैच | सागर जिले की बंडा तहसील में नकली शराब से हुईं मौतों के मामले में सख्त कदम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर प्रभावित परिजन से मिला अधिकारी दल