Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
हेडिंग- भारत में अवैध रास्ते से घुसे बांग्लादेशी तस्कर, BSF ने मारी गोली; एक की मौतEPFO के नए सिस्टम पर सवाल, लाखों PF क्लेम 20 दिन से ज्यादा लंबित होने का दावाHeavy Rain Alert: बिहार में येलो अलर्ट, झारखंड में होगी भारी बारिश, जानें अगले 5 दिन और किस राज्य में बरसेंगे बादलमुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान में शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण प्राथमिकता से करें- मुख्य सचिवIIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह विवाद : PM मोदी के सामने छात्रों के झुकने पर ओवैसी भड़के, बोले ये राष्ट्रहित के खिलाफदिल्ली में भारी बारिश: नाले में बहा 18 साल का युवक, तलाश जारी*श्री संस्कार पब्लिक स्कूल गाँधीसागर पर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम संपन्न* गाँधीसागर ||मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ | भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता के बीच शुरू होंगी सीधी उड़ानें भोपाल से रीवा की पहली उड़ान को करेंगे फ्लैग ऑफ मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति से वित्त पोषित हैं नए ह8 से 14 अगस्त तक बिहार-झारखंड सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान की चेतावनीमुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रणडिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी डूडा ने किया मनासा नगर परिषद का निरीक्षण सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के समयबद्ध निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देशअपार आईडी से सुरक्षित होंगे विद्यार्थियों के शैक्षणिक अभिलेखतीन पीड़ित परिवारों को मिली राहत, 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत जहरीले जानवर के काटने और पानी में डूबने से हुई मौत के मामलों में एसडीएम मनासा ने स्वीकृत की सहायता राशिजिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता-2026 संपन्नतीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

Heavy Rain: नागालैंड में भारी बारिश का कहर, मोन जिले में बाढ़ और लैंडस्लाइड से तीन लोगों की मौत

Author
Prabhat Khabar 19 जुलाई 2026, 07:17 pm
Heavy Rain: नागालैंड में भारी बारिश का कहर, मोन जिले में बाढ़ और लैंडस्लाइड से तीन लोगों की मौत

Heavy Rain: पूर्वोत्तर भारत में मानसून की जोरदार बारिश हो रही है. मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, असम समेत कई और राज्यों में बारिश से लोगों का बुरा हाल है. लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने नागालैंड में भी जमकर तबाही मचाई है. राज्य के मोन जिले में रविवार (19 जुलाई) को अचानक आई बाढ़ और लैंडस्लाइड ने भारी तबाही मचाई.

प्राकृतिक आपदा में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है. राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है. बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही अधिकारियों ने बताया कि लगातार कई घंटों तक हुई भारी बारिश के बाद मोन शहर और आसपास के इलाकों में अचानक बाढ़ आ गई.

इसके साथ ही कई स्थानों पर भूस्खलन (Landslide) भी हुआ, जिससे कई मकान बह गए, सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं. बाढ़ में कई इलाके जलमग्न हो गए, जबकि प्रमुख सड़क मार्ग बंद होने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी. तीन लोगों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका राहत और बचाव दल ने खराब मौसम और कठिन हालात के बावजूद अभियान चलाकर एक महिला और एक पुरुष सहित तीन लोगों के शव बरामद कर लिए हैं.

अधिकारियों ने मलबे में अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई है, ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. राहत और बचाव अभियान जारी नागालैंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NSDMA) के संयुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी जॉनी रुआंगमेई ने बताया कि रविवार सुबह से ही लगातार हो रही बारिश के कारण निचले इलाकों में अचानक बाढ़ और जलभराव की स्थिति बन गई.

वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में हुए भूस्खलन से कई प्रमुख सड़कें बंद हो गईं. प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है और राहत कार्य तेजी से चलाया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने जताया दुख मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने इस हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की है.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि राज्य सरकार हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है. उनके अनुसार, नागालैंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, जिला प्रशासन, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF), पुलिस और असम राइफल्स की टीमें संयुक्त रूप से खोज और बचाव अभियान चला रही हैं.

लोगों से सतर्क रहने की अपील जिला प्रशासन ने लोगों से भूस्खलन संभावित इलाकों, नदी किनारों और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है. अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि क्षेत्र में अभी भी भारी बारिश जारी रहने की संभावना है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है.

Also Read: उत्तर बंगाल में आफत की बारिश : IMD ने जारी किया अलर्ट, भू-स्खलन और अचानक बाढ़ की चेतावनी.

Ad

ताज़ा खबरें