Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Video: मराठी सीखने को मिली 1 साल की मोहलत, मुंबई में गैर-मराठी ऑटो चालकों ने मनाया जश्नमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व संस्कृत दिवस की दीं हार्दिक शुभकामनाएंपाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में कपल गिरफ्तार, दुबई के रास्ते भेजे थे 8 सिम कार्डमुख्यमंत्री डॉ. यादव को बहनों ने बांधे रक्षा सूत्र | माउंट आबू में हो रही संगोष्ठी का आमंत्रण भी दियाआज राखी है, लेकिन आप नहीं हैं... अजित दादा को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुलेNepal Flood: चीन का सैन्य हेलीकॉप्टर वहां पहुंचा, जहां से तबाही शुरू हुई, सामने आया ग्लेशियर का पूरा मंजरझारखंड में होगी भारी बारिश, जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हालग्रेटर नोएडा में डिलीवरी बॉय की जांच पर बवाल, महिला और सुरक्षा गार्डों में तीखी बहस; वीडियो वायरलहावड़ा-भुवनेश्वर जन शताब्दी एक्सप्रेस के AC कोच में भीगते रहे यात्री, रेलवे लापरवाह, देखें Videoई-अटेंडेंस व्यवस्था के मिल रहे अच्छे नतीजे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सूचना प्रौद्योगिकी आधारित नवाचार रखे जाएं जारी अभियान संचालित कर विद्यालयों में मूलभूत आवश्यकताओं की करें पूर्ति गत 2 वर्ष में सवा करोड़ विद्यार्थियों को 696 करोड़ रुपए का हुआ ऑनलाइन भुगतानमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की दी बधाईकैलाश यात्रा के लिए यात्री क्यों करते हैं नेपाल रूट का उपयोग? जानिए भारत से कितना अलग है यह रास्तारॉयल ब्रुनेई और अमेरिकी सेना का जंगल युद्ध कौशल: 'पहलवान वॉरियर' अभ्यास में दिखी खास तैयारीमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘खेलो इंडिया संवाद में वर्चुअल माध्यम से की सहभागितारक्षा आधुनिकीकरण, आत्मनिर्भर भारत-सशक्त सेना और नए भारत के पराक्रम का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | टी-सीरीज टैंक ओव्हरहॉल प्रोजेक्ट से भारतीय सेना नए दौर में कर रही हैं प्रवेश जबलपुर की आर्मर्ड फैक्ट्री ने अपने काम के बल पर देशभर में बनाई है विशिष्ट पहच

मौसम अलर्ट: अगले 5 दिन इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी

Author
Prabhat Khabar 29 जून 2026, 05:13 am
मौसम अलर्ट: अगले 5 दिन इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 29 जून को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. वहीं, 29 जून से 1 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग इलाकों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. वहीं, 29 जून और 1-2 जुलाई के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है.

विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 29 जून से 1 जुलाई और फिर 3-4 जुलाई तक, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 29-30 जून और 4 जुलाई को बारिश का दौर जारी रह सकता है. इसके अलावा पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में 29 जून से 4 जुलाई तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं.

इससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार विभाग के अनुसार 29 से 30 जून के दौरान पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. वहीं 1 से 4 जुलाई के बीच इन दोनों क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां और बढ़ने की संभावना है.

इसके अलावा 29 जून से 4 जुलाई तक छत्तीसगढ़ और विदर्भ के कई इलाकों में भारी बारिश होने के आसार हैं. पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट 29 जून से 2 जुलाई तक अरुणाचल प्रदेश में और 29 जून से 4 जुलाई तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

वहीं, 3 और 4 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भी बारिश का दौर जारी रह सकता है. महाराष्ट्र और गुजरात में बारिश की संभावना 29 जून से 4 जुलाई तक कोंकण और गोवा में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, 29 जून और 3-4 जुलाई को मध्य महाराष्ट्र, 4 जुलाई को गुजरात क्षेत्र में भी कई जगहों पर अच्छी बारिश हो सकती है.

पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा? दिल्ली-एनसीआर में 29 और 30 जून को मौसम सुहावना बना रह सकता है. आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है. इस दौरान गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है.

मौसम विभाग के अनुसार 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं. दिल्ली का अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 से 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. pic.twitter.com/1shMJzAG6u — RWFC New Delhi (@RWFC_ND) June 28, 2026.

Ad

ताज़ा खबरें