Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मोदी-जिनपिंग बैठक: 7 साल बाद भारत पहुंचे चीनी राष्ट्रपति: पीएम मोदी के 3 मंत्रों से बदलेंगे भारत-चीन रिश्ते?BRICS Summit 2026: मोदी-पुतिन-शी ने थामा एक-दूसरे का हाथ, दुनिया को क्या संदेश दे गई ये तस्वीर?अन्नदाताओं को दी जा रही हैं आवश्यक सुविधाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव बलराम कृषि महोत्सव छतरपुर में वर्चुअल रूप से जुड़े उन्नत कृषि करने वाले किसानों और जनप्रतिनिधियों से किया संवाद प्रगतिशील किसान और कृषक परिवारों के मेधावी बच्चे हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को मानव अधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ | जनजातीय मानव अधिकारों के संरक्षण और योजनाओं की उन तक पहुंच पर होगा मंथनBRICS Summit 2026: पावर पिरामिड से पार्टनरशिप के प्लेटफॉर्म तक, PM मोदी ने रखा 20 साल का रोडमैपप्रधानमंत्री श्री मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादवमुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से अंतरित करेंगे लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त | प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में पहुंचेंगे 1,835 करोड़ रुपये अब तक 65,395 करोड़ से अधिक का अंतरण मुख्यमंत्री 225.95 करोड़ के 33 कार्यों का भूमराजस्थान मौसम अपडेट : 16 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले का हालबम-मिसाइल भी नहीं करता असर! कितनी खतरनाक हैं पुतिन और जिनपिंग की खास प्रेसिडेंशियल कारें?मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय श्रम एवं रोज़गार तथा युवा कार्य खेल मंत्री श्री मांडविया से की सौजन्य भेंट | मध्यप्रदेश के विकास, रोजगार और युवाओं से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह से की भेंट | मध्यप्रदेश में वस्त्र एवं टेक्सटाइल क्षेत्र के विस्तार और निवेश संभावनाओं पर हुई सार्थक चर्चाVIDEO: 'भारत उम्मीद से कहीं बेहतर है', ब्रिक्स समिट कवर करने आए जर्मन मीडिया डेलीगेट ने कहा - मैं हैरान हूंपुतिन को लगाया गले, पेजेश्कियान का थामा हाथ, तस्वीरों में देखिए BRICS लीडर्स संग PM मोदी की केमिस्ट्रीमोदी और गुटेरेस की मुलाकात में UNSC सुधार पर जोर, क्या बदलने वाला है संयुक्त राष्ट्र का सिस्टम?BRICS Summit 2026: दिल्ली में जुटे दुनिया के दिग्गज, पुतिन-पेजेशकियान और रामफोसा पहुंचे, 12 सितंबर से शिखर सम्मेलन

गाजीपुर: पुलिस को देखते ही कमलेश ने की फायरिंग, व्यापारी हत्याकांड का वांटेड मुठभेड़ में ढेर

Author
Prabhat Khabar 04 जून 2026, 08:58 am
गाजीपुर: पुलिस को देखते ही कमलेश ने की फायरिंग, व्यापारी हत्याकांड का वांटेड मुठभेड़ में ढेर

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में व्यापारी विनीत राय हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में शामिल एक लाख रुपये का इनामी बदमाश कमलेश चौधरी उर्फ कमलेश बिंद बुधवार (3 जून) देर रात पुलिस मुठभेड़ में मारा गया. कमलेश 29 मई को हुए चर्चित हत्याकांड में नामजद था और इस मामले के चार आरोपियों में से एक था.

पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान उसने भागने की कोशिश की, जिसके बाद कार्रवाई की गई. पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. इरज राजा ने मुठभेड़ के संबंध में मीडिया से बात की. उन्होंने बताया कि हत्या के बाद से ही आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम छापेमारी कर रही थी. कुर्था क्षेत्र में पवहारी बाबा आश्रम के पास कमलेश के छिपे होने की गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस और ‘स्वाट’ इकाई के कर्मियों ने बुधवार रात इलाके को घेर लिया.

मुठभेड़ के दौरान सब इंस्पेक्टर को भी लगी गोली एसपी ने कहा कि जब टीम ने बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया, तो उसने दूर से पुलिस पर गोलियां चला दीं. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ में संदिग्ध घायल हो गया. पुलिस ने बाद में घायल व्यक्ति की पहचान कमलेश बिंद के रूप में की और उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान ‘स्वाट’ टीम प्रभारी और सब इंस्पेक्टर रोहित मिश्रा के कंधे में गोली लगी और उनका इलाज हो रहा है. अधिकारियों ने बताया कि मौके से एक अवैध .32 बोर पिस्तौल, एक कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई. 📢🔹स्वाट टीम थाना कोतवाली व थाना करंडा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कोतवाली थाना क्षेत्र में होटल कारोबारी के पुत्र की हत्या के मामले में ₹100000 इनामिया वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल/मृत। जिसके कब्जे से 02 अदद अवैध पिस्टल .32 बोर, 04अदद खोखा कारतूस .32 बोर व 01 अदद… pic.twitter.com/hWuZKb0USf — Ghazipur Police (@ghazipurpolice) June 3, 2026 कमलेश के खिलाफ सात आपराधिक मामले दर्ज पुलिस ने कहा कि कमलेश के खिलाफ सात आपराधिक मामले दर्ज थे, जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, हमला, आपराधिक धमकी और शस्त्र अधिनियम के तहत अपराध शामिल थे.

उसका 2017 से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. एक दिन पहले ही पुलिस ने हत्याकांड के चारों नामजद आरोपियों पर इनाम की घोषणा की थी. मुख्य आरोपी शंकर पांडे और कमलेश पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था, जबकि दो अन्य आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम था. भागने की कोशिश के दौरान विनीत को कई बार गोली मारी गई जांचकर्ताओं के अनुसार, विनीत राय की कथित तौर पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग को लेकर 29 मई की रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

मामले में तीन अन्य आरोपी शंकर पांडे, सोनू यादव और मोनू त्रिपाठी फरार हैं. पुलिस ने कहा कि गाजीपुर शहर में एक होटल चलाने वाले विनीत राय पर रात को होटल परिसर के बाहर हमला किया गया. कथित तौर पर चार हमलावर दो मोटरसाइकिलों पर आए और बीयर खरीदने के बहाने होटल के गेट के पास पहुंचे और फिर उन पर गोलियां चला दीं.

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भागने की कोशिश के दौरान विनीत को कई बार गोली मारी गई और बाद में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसकी मौत हो गई..

Ad

ताज़ा खबरें

मोदी-जिनपिंग बैठक: 7 साल बाद भारत पहुंचे चीनी राष्ट्रपति: पीएम मोदी के 3 मंत्रों से बदलेंगे भारत-चीन रिश्ते?
राष्ट्रीय

मोदी-जिनपिंग बैठक: 7 साल बाद भारत पहुंचे चीनी राष्ट्रपति: पीएम मोदी के 3 मंत्रों से बदलेंगे भारत-चीन रिश्ते?

BRICS Summit 2026: मोदी-पुतिन-शी ने थामा एक-दूसरे का हाथ, दुनिया को क्या संदेश दे गई ये तस्वीर?
राष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: मोदी-पुतिन-शी ने थामा एक-दूसरे का हाथ, दुनिया को क्या संदेश दे गई ये तस्वीर?

अन्नदाताओं को दी जा रही हैं आवश्यक सुविधाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव बलराम कृषि महोत्सव छतरपुर में वर्चुअल रूप से जुड़े उन्नत कृषि करने वाले किसानों और जनप्रतिनिधियों से किया संवाद प्रगतिशील किसान और कृषक परिवारों के मेधावी बच्चे हुए
मध्यप्रदेश

अन्नदाताओं को दी जा रही हैं आवश्यक सुविधाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव बलराम कृषि महोत्सव छतरपुर में वर्चुअल रूप से जुड़े उन्नत कृषि करने वाले किसानों और जनप्रतिनिधियों से किया संवाद प्रगतिशील किसान और कृषक परिवारों के मेधावी बच्चे हुए

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को मानव अधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ | जनजातीय मानव अधिकारों के संरक्षण और योजनाओं की उन तक पहुंच पर होगा मंथन
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को मानव अधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ | जनजातीय मानव अधिकारों के संरक्षण और योजनाओं की उन तक पहुंच पर होगा मंथन

BRICS Summit 2026: पावर पिरामिड से पार्टनरशिप के प्लेटफॉर्म तक, PM मोदी ने रखा 20 साल का रोडमैप
राष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: पावर पिरामिड से पार्टनरशिप के प्लेटफॉर्म तक, PM मोदी ने रखा 20 साल का रोडमैप