Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
*श्री संस्कार पब्लिक स्कूल गाँधीसागर पर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम संपन्न* गाँधीसागर ||मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ | भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता के बीच शुरू होंगी सीधी उड़ानें भोपाल से रीवा की पहली उड़ान को करेंगे फ्लैग ऑफ मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति से वित्त पोषित हैं नए ह8 से 14 अगस्त तक बिहार-झारखंड सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान की चेतावनीमुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रणडिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी डूडा ने किया मनासा नगर परिषद का निरीक्षण सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के समयबद्ध निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देशअपार आईडी से सुरक्षित होंगे विद्यार्थियों के शैक्षणिक अभिलेखतीन पीड़ित परिवारों को मिली राहत, 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत जहरीले जानवर के काटने और पानी में डूबने से हुई मौत के मामलों में एसडीएम मनासा ने स्वीकृत की सहायता राशिजिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता-2026 संपन्नतीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृतडिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी डूडा ने किया मनासा नगर परिषद का निरीक्षणपीएम मोदी का NCPI सांसदों को संदेश- जब बंगाल और ओडिशा समृद्ध थे, तब भारत भी हर तरह से समृद्ध थाममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को फिर लिखी चिट्ठी, कहा- तृणमूल के बागियों को न दें और समय, जांच करें तेजसीआईडी ​​कार्यालय में पेश हुए सुमित रॉय, दो महीने से फरार थे अभिषेक बनर्जी के पीएPhotos: बाढ़ से बेहाल असम, अब तक 98 लोगों की मौत, हजारों परिवारों पर संकटदिल्ली में अगले 72 घंटे तक कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर आईएमडी का अपडेट

AAP नेता के दिल्ली-गोवा समेत कई ठिकानों पर ED की रेड, ₹100 करोड़ के फ्रॉड से जुड़ा है मामला

Author
Prabhat Khabar 18 मई 2026, 12:28 pm
AAP नेता के दिल्ली-गोवा समेत कई ठिकानों पर ED की रेड, ₹100 करोड़ के फ्रॉड से जुड़ा है मामला

ED Raid AAP Leader: आम आदमी पार्टी की मुश्किलें लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं. पंजाब सरकार के एक मंत्री पर कार्रवाई के बाद अब पार्टी के अन्य नेता जांच एजेंसियों के निशाने पर हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को आम आदमी पार्टी से जुड़े नेता दीपक सिंगला और कुछ अन्य लोगों से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की.

यह कार्रवाई 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कथित बैंक लोन धोखाधड़ी और वित्तीय गड़बड़ी से जुड़ा है. अधिकारियों के मुताबिक, जांच एजेंसी ने दिल्ली और गोवा में कई स्थानों पर एक साथ सर्च ऑपरेशन चलाया. पहले भी हो चुकी है ED की कार्रवाई दीपक सिंगला दिल्ली की विश्वास नगर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रह चुके हैं.

इससे पहले भी वर्ष 2024 में ED ने उनसे जुड़े मामलों में छापेमारी की थी. अब उनके खिलाफ दोबारा कार्रवाई की गई है. स्वास्थ्य विहार इलाके में स्थित सिंगला के घर पर हुई ताजा कार्रवाई को लेकर उनकी ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. छापेमारी के दौरान बैंक खातों, संपत्तियों, कारोबार से जुड़े कागजात और डिजिटल डिवाइस की भी जांच की जा रही है.

एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वित्तीय लेनदेन में किन लोगों और कंपनियों की भूमिका रही. #WATCH | Delhi: The Enforcement Directorate (ED) conducted a raid at AAP leader Deepak Singla's residence in an alleged bank fraud case. pic.twitter.com/noSIeFFRAF — ANI (@ANI) May 18, 2026 बैंक लोन धोखाधड़ी से जुड़ा मामला द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, ED यह जांच कर रही है कि बैंक ऋण से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं के जरिए धन शोधन किया गया या नहीं.

एजेंसी दस्तावेजों और लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाल रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और वित्तीय दस्तावेज भी जांच के दायरे में लिए गए हैं. लंबे समय से चल रही थी जांच एक अन्य मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले की जांच ED के चंडीगढ़ जोन द्वारा की जा रही थी.

एजेंसी पिछले कई महीनों से बैंक ट्रांजैक्शन, कंपनियों के वित्तीय रिकॉर्ड और संदिग्ध लेनदेन की जांच कर रही थी. प्रारंभिक जांच के बाद अब एजेंसी ने कई ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है. अधिकारियों का फोकस इस बात पर है कि कथित तौर पर धोखाधड़ी से जुड़ी रकम कहां इस्तेमाल हुई और किन माध्यमों से उसका लेनदेन किया गया.

फिलहाल इस मामले में ED की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. वहीं आम आदमी पार्टी ने इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया दी है. आप लीडर सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘आज आम आदमी पार्टी (AAP) के गोवा सह-प्रभारी श्री दीपक सिंगला के घर पर ईडी ने दिल्ली और गोवा में कई स्थानों पर छापेमारी की.

ईडी, सीबीआई, एसीबी आदि द्वारा AAP नेताओं को लगातार परेशान किया जा रहा है.’ Today Goa Co-incharge of AAP Mr Deepak Singla has been raided by ED at multiple locations in Delhi & Goa. AAP leaders are constantly being hounded by ED, CBI, ACB etc.

— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) May 18, 2026 वहीं, आतिशी मर्लेना ने लिखा, ‘गोवा में आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता बढ़ने के साथ ही, भाजपा के वफादार सिपाही, ईडी को भी यहाँ भेज दिया गया है! आज सुबह से ही ईडी ने AAP गोवा के सह-प्रभारी दीपक सिंगला के आवास के साथ-साथ गोवा में कुछ स्वयंसेवकों के घर पर भी छापा मारा है.

यह न केवल हमारे स्वयंसेवकों को डराने का प्रयास है, बल्कि भाजपा के लिए हमारे संगठन से संबंधित सभी जानकारी हासिल करने का भी प्रयास है!ट AAP leader Atishi ( @AtishiAAP ) posts, "With Aam Aadmi Party’s popularity growing in Goa, BJP’s loyal foot-soldier, ED has been sent here as well! From early morning today, there is an ED raid at the residence of AAP Goa co-incharge, Deepak Singla, as well as the home of some… pic.twitter.com/0VqAVrRE20 — Press Trust of India (@PTI_News) May 18, 2026 180 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी की भी जांच इसी दौरान ED ने एक अलग मामले में भी कार्रवाई की है, जिसमें लोगों से कथित तौर पर करीब 180 करोड़ रुपये की ठगी किए जाने का आरोप है.

जांच एजेंसी ने दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में बाबाजी फाइनेंस ग्रुप से जुड़े राम सिंह नाम के व्यक्ति के ठिकानों पर भी छापा मारा. अधिकारियों के अनुसार, आरोप है कि लोगों को बड़े रिटर्न का लालच देकर निवेश कराया गया और बाद में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की गई.

ये भी पढ़ें:- वीडी सतीशन बने केरलम के नए मुख्यमंत्री, राहुल गांधी ने लगाया गले, 10 साल बाद सत्ता में लौटा कांग्रेस गठबंधन ये भी पढ़ें:- शुभेंदु सरकार का प्रतियोगी छात्रों को बड़ा गिफ्ट! पश्चिम बंगाल में 40 पार वाले भी सरकारी नौकरी के लिए एलिजिबल कई एंगल से जांच जारी ED अब इस मामले में पैसों के लेनदेन, निवेश नेटवर्क और जुड़े लोगों की भूमिका की जांच कर रही है.

केंद्रीय एजेंसी दोनों मामलों में वित्तीय रिकॉर्ड, बैंकिंग लेनदेन और संपत्तियों की जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी..

Ad

ताज़ा खबरें

*श्री संस्कार पब्लिक स्कूल गाँधीसागर पर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम संपन्न*   गाँधीसागर ||
नीमच

*श्री संस्कार पब्लिक स्कूल गाँधीसागर पर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम संपन्न* गाँधीसागर ||

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ | भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता के बीच शुरू होंगी सीधी उड़ानें भोपाल से रीवा की पहली उड़ान को करेंगे फ्लैग ऑफ मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति से वित्त पोषित हैं नए ह
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ | भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता के बीच शुरू होंगी सीधी उड़ानें भोपाल से रीवा की पहली उड़ान को करेंगे फ्लैग ऑफ मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति से वित्त पोषित हैं नए ह

8 से 14 अगस्त तक बिहार-झारखंड सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान की चेतावनी
राष्ट्रीय

8 से 14 अगस्त तक बिहार-झारखंड सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान की चेतावनी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रण
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रण

डिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी डूडा ने किया मनासा नगर परिषद का निरीक्षण सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के समयबद्ध निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश
नीमच

डिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी डूडा ने किया मनासा नगर परिषद का निरीक्षण सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के समयबद्ध निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश