Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
दिल्ली में अगले 72 घंटे तक कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर आईएमडी का अपडेटअरुणाचल पर चीन की ‘नाम बदलो’ साजिश को भारत ने दिया जवाब, 27 प्रमुख जगहों की मैपिंगE20 नीति पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'पूरी दाल ही काली है', माइलेज पर क्या बोली सरकार?राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने महेश्वरी साड़ी बुनाई में उत्कृष्ट योगदान के लिए | खरगोन जिले के श्री कमल गौड़ को किया सम्मानित मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री कमल को दी बधाई बुनकर श्री कमल को मिला राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार-2026बंदियों की समय पूर्व रिहाई दूसरे बंदियों को भी अच्छे आचरण के लिए करेगी प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | स्वाधीनता दिवस पर 124 अच्छे आचरण वाले बंदियों को मिलेगी सजा में छूट 118 बंदियों को मिलेगी समय पूर्व रिहाई, 6 बंदियों को मिलेगा विशेष परिहारअपर संचालक श्री बलवंत वर्मा ने विद्यालयों का किया आकस्मिक निरीक्षण,शैक्षणिक गुणवत्ता और व्यवस्थाओं का लिया जायजासंयुक्त संचालक ने किया नगर पालिका क्षेत्र नीमच का निरीक्षणकलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने आयुष आरोग्य मंदिर एवं उप स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षणमुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का जिले में मनासा से हुआ शुभारंभजंतर-मंतर पर दलित ईसाइयों के प्रदर्शन पर हाईकोर्ट सख्त, दिल्ली पुलिस से कहा- जल्द लें फैसलाकिसानों का कल्याण ही हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | किसानों से संवाद का उत्सव है बलराम कृषि महोत्सव खेत में बोहनी से लेकर बाजार में दाम दिलाने तक किसानों के साथ खड़ी है सरकार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सीहोर में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव से वर्चुअली जुराजेश ट्रेडर्स से 1.42 लाख रुपये मूल्य का घी जब्त, जांच के लिए 4 नमूने लिए गएमुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर ने किया ग्राम ढाकनी एवं चुकनी का निरीक्षणकलेक्टर ने ढाकनी के शासकीय माध्यमिक विद्यालय का किया निरीक्षणकलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी बच्चों को दी जा रही शाला पूर्व शिक्षा की गुणवत्ता

दिल्ली में अगले 72 घंटे तक कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर आईएमडी का अपडेट

Author
Prabhat Khabar 08 अगस्त 2026, 08:45 am
दिल्ली में अगले 72 घंटे तक कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर आईएमडी का अपडेट

Delhi Rain Warning: दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शुक्रवार को हुई भारी बारिश ने उमस और गर्मी से काफी राहत दी. मौसम विभाग का अनुमान है कि आज यानी 8 अगस्त को भी दिल्ली के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रह सकता है, हालांकि बारिश की तीव्रता में कमी आ सकती है.

आईएमडी के मुताबिक दिनभर आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. आज के लिए मौसम विभाग की ओर से कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है. 8 अगस्त- कई इलाकों में बारिश के आसार शनिवार (8 अगस्त) को दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान है. सुबह से दोपहर के बीच कई स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है, जबकि कुछ इलाकों में मध्यम बारिश की संभावना है.

शाम और रात के दौरान भी अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. हवा सुबह दक्षिण-पूर्व दिशा से करीब 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है.

शाम और रात में हवा की गति बढ़कर करीब 20 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. 9 अगस्त- हल्की बारिश का एक और दौर रविवार को भी दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. सुबह से दोपहर तक बहुत हल्की बारिश हो सकती है, जबकि शाम के समय एक बार फिर हल्की बारिश का दौर देखने को मिल सकता है.

अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है. 10 अगस्त को भी बरस सकते हैं बादल सोमवार को राजधानी में बादल छाए रहेंगे और दोपहर से शाम के बीच एक-दो बार बहुत हल्की बारिश हो सकती है.

इस दिन अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. इस तरह दिल्ली में तेज बारिश की गतिविधियां भले ही शनिवार से कमजोर पड़ने लगें, लेकिन 10 अगस्त तक रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है.

दिल्ली में अगस्त के पहले हफ्ते में 15 साल की सबसे ज्यादा बारिश दिल्ली में अगस्त की शुरुआत इस बार जोरदार मानसूनी बारिश के साथ हुई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, अगस्त के पहले सात दिनों में राजधानी में 127 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो 2011 के बाद इस अवधि की सबसे अधिक बारिश है.

खास बातें अगस्त के पहले सात दिनों में दिल्ली में 127 मिमी बारिश दर्ज 2011 के बाद पहले सप्ताह में सबसे ज्यादा वर्षा शुक्रवार को पुष्प विहार में 111.5 मिमी और छतरपुर में 104.5 मिमी बारिश 8 अगस्त को कई जगह हल्की और कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश के आसार 9 और 10 अगस्त को भी हल्की बारिश की संभावना अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान शुक्रवार को दिनभर बरसे बादल शुक्रवार को दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में सुबह से शाम तक लगातार बारिश होती रही.

दक्षिणी दिल्ली के पुष्प विहार में सबसे अधिक 111.5 मिमी, जबकि छतरपुर में 104.5 मिमी बारिश दर्ज की गई. आया नगर में 87.4 मिमी, पालम में 73.5 मिमी, जनकपुरी में 68 मिमी, झरोदा कलां में 67 मिमी, पूसा में 59.5 मिमी और सफदरजंग में 57.3 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई.

इसके अलावा नारायणा में 53 मिमी, रिज में 49.6 मिमी, लोधी रोड में 49.3 मिमी और मयूर विहार में 36 मिमी बारिश दर्ज की गई. इतनी बारिश क्यों हो रही है? मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में बारिश बढ़ने के पीछे कई मौसम प्रणालियां एक साथ सक्रिय हैं.

इनमें मानसून ट्रफ, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास बने कम दबाव के क्षेत्र से जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) और उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) शामिल है. Also Read: Heavy Rain Alert: 12 अगस्त तक कई राज्यों में तेज बारिश, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल.

Ad

ताज़ा खबरें

अरुणाचल पर चीन की ‘नाम बदलो’ साजिश को भारत ने दिया जवाब, 27 प्रमुख जगहों की मैपिंग
राष्ट्रीय

अरुणाचल पर चीन की ‘नाम बदलो’ साजिश को भारत ने दिया जवाब, 27 प्रमुख जगहों की मैपिंग

E20 नीति पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'पूरी दाल ही काली है', माइलेज पर क्या बोली सरकार?
राष्ट्रीय

E20 नीति पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'पूरी दाल ही काली है', माइलेज पर क्या बोली सरकार?

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने महेश्वरी साड़ी बुनाई में उत्कृष्ट योगदान के लिए | खरगोन जिले के श्री कमल गौड़ को किया सम्मानित मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री कमल को दी बधाई बुनकर श्री कमल को मिला राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार-2026
मध्यप्रदेश

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने महेश्वरी साड़ी बुनाई में उत्कृष्ट योगदान के लिए | खरगोन जिले के श्री कमल गौड़ को किया सम्मानित मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री कमल को दी बधाई बुनकर श्री कमल को मिला राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार-2026

बंदियों की समय पूर्व रिहाई दूसरे बंदियों को भी अच्छे आचरण के लिए करेगी प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | स्वाधीनता दिवस पर 124 अच्छे आचरण वाले बंदियों को मिलेगी सजा में छूट 118 बंदियों को मिलेगी समय पूर्व रिहाई, 6 बंदियों को मिलेगा विशेष परिहार
मध्यप्रदेश

बंदियों की समय पूर्व रिहाई दूसरे बंदियों को भी अच्छे आचरण के लिए करेगी प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | स्वाधीनता दिवस पर 124 अच्छे आचरण वाले बंदियों को मिलेगी सजा में छूट 118 बंदियों को मिलेगी समय पूर्व रिहाई, 6 बंदियों को मिलेगा विशेष परिहार

अपर संचालक श्री बलवंत वर्मा ने विद्यालयों का किया आकस्मिक निरीक्षण,शैक्षणिक गुणवत्ता और व्यवस्थाओं का लिया जायजा
नीमच

अपर संचालक श्री बलवंत वर्मा ने विद्यालयों का किया आकस्मिक निरीक्षण,शैक्षणिक गुणवत्ता और व्यवस्थाओं का लिया जायजा