Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मोदी और गुटेरेस की मुलाकात में UNSC सुधार पर जोर, क्या बदलने वाला है संयुक्त राष्ट्र का सिस्टम?BRICS Summit 2026: दिल्ली में जुटे दुनिया के दिग्गज, पुतिन-पेजेशकियान और रामफोसा पहुंचे, 12 सितंबर से शिखर सम्मेलनमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया तकनीक, नवाचार और नवीन ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर केन्द्रित प्रदर्शनी का शुभारंभ | परिवहन व्यवस्था को आधुनिक रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल एसबीआई-इंडियन ऑयल सहित कई कंपनियों ने लिया हिस्साVideo: BRICS पर शशि थरूर का बयान- पश्चिम विरोधी मंच बनना भारत के हित में नहींVideo: चॉक के छोटे टुकड़े पर बना डाले BRICS के 5 नेताओं के चेहरे, मोदी, पुतिन, जिनपिंग के मिनिएचर पोर्ट्रेट देख दंग रह जाएंगेप्रदेश में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का मंगल आरंभ 25 सितंबर से: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | 2030 के अंत तक प्रदेश के 75 प्रतिशत गांवों तक बसें पहुंचाना हमारा लक्ष्य देश की फाईनेस्ट पब्लिक ट्रांसपोर्ट मॉडल बनेगी मप्र की सुगम बस सेवा आधुनिक, सुरक्षित, भरोसेमंमुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई जारी | प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त कराई 4.79 हेक्टेयर भूमि मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत हाईवे किनारे से हटाया जा रहा अतिक्रमणकिसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बड़े पैमाने पर चलेगा नशा मुक्ति अभियान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर में हुई पुलिस कार्रवाई पर मीडिया से की चर्चाKal Ka Mausam : MP में आफत वाली बारिश, बिहार-UP से झारखंड तक बदलेगा मौसम; जानें आपके राज्य का हालमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वामी विवेकानंद जी के ‘शिकागो उद्बोधन’ की 133वीं वर्षगांठ पर दीं शुभकामनाएंमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी के जन्मदिवस पर दीं शुभकामनाएंनंदीग्राम उपचुनाव : ममता बनर्जी के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेगा रीतब्रत गुटVIDEO: मां से बिछड़े 5 नन्हे वनमानुष, खिलौनों में ढूंढा साथी; नंदनकानन जू में खेलते-पोज देते आए नजरमेट्रो, बैंक, स्कूल और ऑफिस...ब्रिक्स समिट को लेकर दिल्ली में क्या-क्या रहेगा बंद? 11 से 13 सितंबर तक रखें इन बातों का ध्यान11 सितंबर की टॉप 20 खबरें: BRICS Summit के लिए दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा, भारत आएंगे जिनपिंग-पुतिन, एशिया कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी भयंकर आग, 21 की मौत, बिल्डिंग से कूदे लोग, पीएम मोदी ने मुआवजे की घोषणा की

Author
Prabhat Khabar 03 जून 2026, 01:11 pm
दिल्ली के मालवीय नगर में लगी भयंकर आग, 21 की मौत, बिल्डिंग से कूदे लोग, पीएम मोदी ने मुआवजे की घोषणा की

Delhi fire news : बुधवार सुबह दिल्ली से एक बुरी खबर आई जहां एक रेस्टोरेंट में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई है. दिल्ली पु़लिस ने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है. इस दुर्घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना भी है. आग सुबह 8:50 बजे के करीब लगी.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग इतनी भयंकर थी कि लोग जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदने लगी. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट कर घटना पर दुख जताया है. मरने वालों में अधिकतर विदेशी नागरिक है, जिनमें अफ्रीकन मूल के नागरिक ज्यादा हैं. दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में हुआ हादसा मालवीय नगर आग लगने की घटना पर, डीसीपी साउथ अनंत मित्तल ने कहा, आज सुबह 8:48 पर मालवीय नगर के फ्लोरिश स्टे में आग लगने की जानकारी मिली.

लोकल पुलिस स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव का काम शुरू किया. 8 फायर टेंडर की मदद से आग को सफलतापूर्वक बुझा दिया गया है. पुलिस, फायर सर्विस और दूसरे इमरजेंसी में मदद करने वालों की मिली-जुली कोशिशों से 40 से ज़्यादा लोगों को बचाया गया है और इलाज के लिए पास के अस्पतालों में भेजा गया है.

यह बहुत दुख की बात है कि इस दुखद घटना में 21 लोगों की मौत हो गई है. बचाव और सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है. Delhi | On Malviya Nagar fire incident, DCP South Anant Mittal, "Today, at 08:48 AM, information was received regarding a fire at Flourish Stay B&B, Malviya Nagar.

Local police staff immediately reached the spot and commenced rescue, evacuation, and relief operations. The fire… — ANI (@ANI) June 3, 2026 दिल्ली दमकल सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि लेमन ग्रीन रेस्तरां के बेसमेंट से तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है.

सुबह करीब 8:50 बजे लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया है. उनकी स्थिति के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल सकी.आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.

On the Malviya Nagar restaurant fire, CM Rekha Gupta says, "Deeply saddened by the tragic loss of lives in the devastating fire incident in Malviya Nagar. My heartfelt condolences to the bereaved families. I pray for the speedy recovery of those injured and for strength & courage… pic.twitter.com/wFzUwkop2n — ANI (@ANI) June 3, 2026 पीएम मोदी और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जताया दुख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालवीय नगर आग की घटना में जानमाल के नुकसान पर दुख जताया है.

उन्होंने मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है. आग की घटना पर रेखा गुप्ता ने एक सोशल मीडिया पोस्ट लिखा है जिसमें उन्होंने मालवीय नगर में लगी भयानक आग की घटना में लोगों की दुखद मौत पर दुख जताया है. उन्होंने लिखा है कि दुखी परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है.

मैं घायलों के जल्दी ठीक होने और इस दिल दहला देने वाली त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों को ताकत और हिम्मत देने की प्रार्थना करती हूं. हम इस त्रासदी से प्रभावित लोगों को हर मुमकिन मदद देने के लिए तैयार हैं. पूर्व विधायक सोमनाथ भारती ने कहा-मृतकों में सभी विदेशी नागरिक मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी के पूर्व विधायक सोमनाथ भारती ने कहा कि आज सुबह 8 बजे के करीब शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी.

आग किचन और फिर पास के होटल के ऊपरी फ्लोर तक फैल गई. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, मैं भी उसमें शामिल हूं. आग की वजह से जिनकी मौत हुई वे बुरी तरह से जल गए हैं. गैस और धुएं की वजह से कई लोगों को नुकसान हुआ है. हम उम्मीद करते हैं कि दिल्ली सरकार पीड़ितों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये का मुआवजा देगी और मामले की जांच करेगी.

सोमनाथ भारती ने कहा कि मरने वाले लोगों में अधिकतर विदेशी नागरिक है, जो अफ्रीका के थे. ये भी पढ़ें : आज शाम डीके शिवकुमार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, आवास के बाहर जुटे समर्थक.

Ad

ताज़ा खबरें

मोदी और गुटेरेस की मुलाकात में UNSC सुधार पर जोर, क्या बदलने वाला है संयुक्त राष्ट्र का सिस्टम?
राष्ट्रीय

मोदी और गुटेरेस की मुलाकात में UNSC सुधार पर जोर, क्या बदलने वाला है संयुक्त राष्ट्र का सिस्टम?

BRICS Summit 2026: दिल्ली में जुटे दुनिया के दिग्गज, पुतिन-पेजेशकियान और रामफोसा पहुंचे, 12 सितंबर से शिखर सम्मेलन
राष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: दिल्ली में जुटे दुनिया के दिग्गज, पुतिन-पेजेशकियान और रामफोसा पहुंचे, 12 सितंबर से शिखर सम्मेलन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया तकनीक, नवाचार और नवीन ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर केन्द्रित प्रदर्शनी का शुभारंभ | परिवहन व्यवस्था को आधुनिक रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल एसबीआई-इंडियन ऑयल सहित कई कंपनियों ने लिया हिस्सा
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया तकनीक, नवाचार और नवीन ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर केन्द्रित प्रदर्शनी का शुभारंभ | परिवहन व्यवस्था को आधुनिक रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल एसबीआई-इंडियन ऑयल सहित कई कंपनियों ने लिया हिस्सा

Video: BRICS पर शशि थरूर का बयान- पश्चिम विरोधी मंच बनना भारत के हित में नहीं
राष्ट्रीय

Video: BRICS पर शशि थरूर का बयान- पश्चिम विरोधी मंच बनना भारत के हित में नहीं

Video: चॉक के छोटे टुकड़े पर बना डाले BRICS के 5 नेताओं के चेहरे, मोदी, पुतिन, जिनपिंग के मिनिएचर पोर्ट्रेट देख दंग रह जाएंगे
राष्ट्रीय

Video: चॉक के छोटे टुकड़े पर बना डाले BRICS के 5 नेताओं के चेहरे, मोदी, पुतिन, जिनपिंग के मिनिएचर पोर्ट्रेट देख दंग रह जाएंगे