Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी, राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल के साथ 130 कैंडिडेट का किया इंटरव्यू!राहुल गांधी का दावा - 2000 रुपये से अधिक के UPI पेमेंट पर लग सकता है चार्ज, कहा- अमेरिकी दबाव में झुकी सरकारमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दींमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय अभियंता दिवस की दीं शुभकामनाएं | भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर किया नमनमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ऋषि पंचमी के पर्व की दीं शुभकामनाएंमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शरतचंद्र चट्टोपाध्याय की जयंती पर किया नमनDelhi Crime: गोल्डी बराड़ के नाम पर महिला से 200 करोड़ की रंगदारी, जान से मारने की धमकीMeta अब देगा सेक्सुअल हैरेसमेंट की जानकारी, सरकार बोली- सुरक्षा से समझौता नहींWeather Today: बिहार-ओडिशा समेत आज कई राज्यों में बारिश और गरज-चमक, 19 सितंबर से शुरू हो सकती है मानसून की विदाईDiwali-Chhath Special Trains: बिहार जाने वालों के लिए राहत की खबर, रेलवे ने चलाईं कई स्पेशल ट्रेनेंSchool Holiday 15 September: क्या 15 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल? जानें अपने राज्य की स्थितिउज्जैन के विकास को मिल रहा हवाई विस्तार का नया आधार | दताना-मताना में प्रदेश के 10वें एयरपोर्ट का विकास जारी 1800 मीटर रनवे से होगी शुरुआत, भविष्य में 2700 मीटर तक होगा विस्तारVideo: ठाणे में रेत से बना अनोखा पंचमुखी गणेश, लोगों के आकर्षण का बना केंद्रमुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात | मेरिट में आने वाले 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवाजी नगर, भोपाल में होगा राज्य स्तरीय स्कूटी वसेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में होंगे विविध सेवा एवं जनभागीदारी के कार्यक्रम

सीबीआई का दावा: ​लातूर के डॉक्टर ने 5 लाख में बेचा नीट का पेपर

Author
Prabhat Khabar 17 जुलाई 2026, 09:07 am
सीबीआई का दावा: ​लातूर के डॉक्टर ने 5 लाख में बेचा नीट का पेपर

CBI investigation : नीट-यूजी पेपर लीक मामले की जांच कर रही सीबीआई (CBI) ने गुरुवार को विशेष अदालत के सामने एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है. सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि इस धांधली में गिरफ्तार किए गए महाराष्ट्र के लातूर के बाल रोग विशेषज्ञ (Pediatrician) डॉ.

मनोज भगवानराव शिरुरे ने एक स्टुडेंट के परिवार से पांच लाख रुपये की भारी रकम वसूली थी. इसके बदले में डॉक्टर ने परीक्षा शुरू होने से पहले ही उस छात्र को लीक हो चुका रसायन विज्ञान का ओरिजिनल प्रश्नपत्र दिखा दिया था, ताकि वह परीक्षा में आसानी से पास हो सके.​ जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान खुला राज ​सीबीआई ने यह सारी महत्वपूर्ण जानकारी कोर्ट में डॉ.

शिरुरे की जमानत याचिका पर हो रही सुनवाई के दौरान पेश की. जांच एजेंसी ने अदालत को बताया कि आरोपी डॉक्टर ने इस पूरे घोटाले में दो अन्य डॉक्टरों को सह-आरोपी पी.वी. कुलकर्णी से मिलवाने में मुख्य भूमिका निभाई थी. इन दोनों डॉक्टरों के बच्चों को भी इस लीक हुए प्रश्नपत्र का सीधा फायदा मिला था.

जांच में सामने आया है कि इन डॉक्टरों के बच्चों के लिए पहले से ही पेपर का इंतजाम कर दिया गया था. अप्रैल में ही लीक हो गया था केमिस्ट्री का पेपर ​जांच एजेंसी के दावों के मुताबिक, आरोपी डॉक्टर ने सह-आरोपी शिवराज मोटेगांवकर के बेटे आदित्य मोटेगांवकर को यह पेपर दिखाया था.

यह धोखाधड़ी मई में हुई नीट-यूजी परीक्षा से काफी पहले, यानी अप्रैल के तीसरे सप्ताह में ही अंजाम दे दी गई थी. अप्रैल में लीक हुए रसायन विज्ञान के इसी प्रश्नपत्र को दिखाकर छात्रों को परीक्षा के लिए तैयार किया गया था. सीबीआई इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.

ये भी पढ़ें : एंथ्रोपिक रिसर्च का दावा: भाषा बदलते ही बदल जाता है AI का व्यवहार, हिंदी में दिखाता है ज्यादा अपनापन.

Ad

ताज़ा खबरें