Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Delhi Crime: गोल्डी बराड़ के नाम पर महिला से 200 करोड़ की रंगदारी, जान से मारने की धमकीMeta अब देगा सेक्सुअल हैरेसमेंट की जानकारी, सरकार बोली- सुरक्षा से समझौता नहींWeather Today: बिहार-ओडिशा समेत आज कई राज्यों में बारिश और गरज-चमक, 19 सितंबर से शुरू हो सकती है मानसून की विदाईDiwali-Chhath Special Trains: बिहार जाने वालों के लिए राहत की खबर, रेलवे ने चलाईं कई स्पेशल ट्रेनेंSchool Holiday 15 September: क्या 15 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल? जानें अपने राज्य की स्थितिउज्जैन के विकास को मिल रहा हवाई विस्तार का नया आधार | दताना-मताना में प्रदेश के 10वें एयरपोर्ट का विकास जारी 1800 मीटर रनवे से होगी शुरुआत, भविष्य में 2700 मीटर तक होगा विस्तारVideo: ठाणे में रेत से बना अनोखा पंचमुखी गणेश, लोगों के आकर्षण का बना केंद्रमुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात | मेरिट में आने वाले 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवाजी नगर, भोपाल में होगा राज्य स्तरीय स्कूटी वसेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में होंगे विविध सेवा एवं जनभागीदारी के कार्यक्रमसेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को जिले में होंगे विविध सेवा एवं जनभागीदारी के कार्यक्रममुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तीरंदाजी विश्वकप में स्वर्ण पदक विजेता श्री बोम्मादेवरा को दी बधाई | मैक्सिको में पुरुषों की रिकर्व स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश का मानGurugram Biker Case: कौन चला रहा था गाड़ी? कार मालिक बोला- 2 दिन पहले दोस्त को दी थी गाड़ीमुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा राज्य स्तरीय अभियंता दिवस समारोह | उत्कृष्ट अभियंताओं और निर्माण एजेंसियों को पांच श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे ‘लोक निर्माण पुरस्कार’प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा प्रज्ज्वलित विकास के दीपक का प्रकाश फैल रहा हैं देशभर में : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर दीप प्रज्ज्वलित कर होगा आभार प्रदर्शन 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा-संकल्प अभियान बेहतर समन्वयमेंटेनेंस के नाम पर विद्युत वितरण कंपनी का फर्जीवाड़ा... उपभोक्ता भरी गर्मी में भी परेशान और बरसात में भी परेशान... तो काहे का मेंटेनेंस

ढाई वर्ष में मंजूर हुई हैं अनेक वृहद परियोजनाएं: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

MPINFO
MP Info 05 अगस्त 2026, 10:05 pm
ढाई वर्ष में मंजूर हुई हैं अनेक वृहद परियोजनाएं: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

HTML clipboard मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गत ढाई वर्ष में राज्य हित में अनेक परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं। इनमें केन-बेतवा और पार्वती-कालीसिंध-चंबल जैसी अंतर्राज्जीय नदी जोड़ो परियोजनाएं भी शामिल हैं। उद्योगों के लिए निवेश बढ़ा है। किसानों के हित में महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं।

शिवपुरी में डिफेंस कॉरीडोर और ग्वालियर में टेलीकॉम जोन की स्वीकृति हुई है। पदोन्नतियों और भर्तियों के कार्य, समान नागरिक संहिता विधेयक पारित करने, वन्य प्राणी संरक्षण, नवकरणीय ऊर्जा, पर्यटन विकास के भी अहम कार्य हुए हैं। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जो साहस विनम्रता और सहनशीलता के गुणों के साथ राष्ट्र के सभी क्षेत्रों में विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं, हमारे आदर्श हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव होटल ताज लेकफ्रंट में टीवी चैनल न्यूज 18 द्वारा लिए गए साक्षात्कार में प्रश्नों के उत्तर दे रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में प्रत्येक व्यक्ति वार्षिक आय एक लाख 69 हजार हो गई है। गत ढाई वर्ष में विकास के अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं।

प्रदेश का बजट पांच वर्ष में दुगुना होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा की भारत युवाओं का देश है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने युवा वर्ग की भावनाओं का सम्मान करते हुए परीक्षाओं और रोजगार के मामालों में फास्ट ट्रेक कोर्ट बनाने का निर्णय लिया। इस तारतम्य में मध्यप्रदेश ने तत्परता से चार बड़े नगरों में इस तरह के फास्ट ट्रेक कोर्ट बनाने की आवश्यक कार्यवाही पूरी की गई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में औद्योगिक विकास की चर्चा करते हुए कहा कि हमारे युवा नौकरी पाने वाले नहीं देने वाले बनें, इस नाते उद्यमशीलता को बढ़ावा दिया जा रहा है। बड़े उद्योगों की स्थापना के लिए नई नीतियों का निर्माण किया गया। निजी क्षेत्र को उद्योगों के लिए श्रमिक और वेतन सहयोग देने की व्यवस्था भी बनाई गई है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया गुरूजन का सम्मान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस विशेष साक्षात्कार के दौरान स्वयं के विद्यार्थी जीवन, नाटकों में अभिनय, अध्ययन में रूचि और गुरूजन से प्राप्त मार्गदर्शन के बारे में भी जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित अपने गुरु श्री गोपाल शर्मा और पद्मश्री श्री भगवती लाल राजपुरोहित का अभिवादन किया और उनका अंगवस्त्र से सम्मान भी किया।

टीवी चैनल की ओर से एमडी श्री ज्योति कमल ने साक्षात्कार लेने के पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार श्री राम तिवारी, आयुक्त जनसम्पर्क श्री मनीष सिंह, विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।

Source:MP Info
Ad

ताज़ा खबरें