Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Diwali-Chhath Special Trains: बिहार जाने वालों के लिए राहत की खबर, रेलवे ने चलाईं कई स्पेशल ट्रेनेंSchool Holiday 15 September: क्या 15 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल? जानें अपने राज्य की स्थितिउज्जैन के विकास को मिल रहा हवाई विस्तार का नया आधार | दताना-मताना में प्रदेश के 10वें एयरपोर्ट का विकास जारी 1800 मीटर रनवे से होगी शुरुआत, भविष्य में 2700 मीटर तक होगा विस्तारVideo: ठाणे में रेत से बना अनोखा पंचमुखी गणेश, लोगों के आकर्षण का बना केंद्रमुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात | मेरिट में आने वाले 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवाजी नगर, भोपाल में होगा राज्य स्तरीय स्कूटी वसेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में होंगे विविध सेवा एवं जनभागीदारी के कार्यक्रमसेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को जिले में होंगे विविध सेवा एवं जनभागीदारी के कार्यक्रममुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तीरंदाजी विश्वकप में स्वर्ण पदक विजेता श्री बोम्मादेवरा को दी बधाई | मैक्सिको में पुरुषों की रिकर्व स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश का मानGurugram Biker Case: कौन चला रहा था गाड़ी? कार मालिक बोला- 2 दिन पहले दोस्त को दी थी गाड़ीमुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा राज्य स्तरीय अभियंता दिवस समारोह | उत्कृष्ट अभियंताओं और निर्माण एजेंसियों को पांच श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे ‘लोक निर्माण पुरस्कार’प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा प्रज्ज्वलित विकास के दीपक का प्रकाश फैल रहा हैं देशभर में : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर दीप प्रज्ज्वलित कर होगा आभार प्रदर्शन 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा-संकल्प अभियान बेहतर समन्वयमेंटेनेंस के नाम पर विद्युत वितरण कंपनी का फर्जीवाड़ा... उपभोक्ता भरी गर्मी में भी परेशान और बरसात में भी परेशान... तो काहे का मेंटेनेंसVIDEO : क्यूट से दिखने वाले ये बंदर असम के किसानों के लिए बने मुसीबत, हिमंता सरकार ने हिमाचल से मांगी मददउमंग कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन में नीमच ने रचा उत्कृष्टता का नया अध्यायजिले में अब तक औसत 635.6 मि.मी. वर्षा दर्ज

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जनोन्मुखी पहल | अब हर शुक्रवार को आयोजित होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान विभागाध्यक्षों सहित हर स्तर के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी

MPINFO
MP Info 05 अगस्त 2026, 06:30 pm
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जनोन्मुखी पहल | अब हर शुक्रवार को आयोजित होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान विभागाध्यक्षों सहित हर स्तर के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 शुक्रवार 7 अगस्त से प्रारंभ होगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों के साथ ही कलेक्टर्स और कमिश्नर को अभियान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निर्देश में कहा गया है कि क्षेत्र भ्रमण, निरीक्षण एवं जन-संवाद के माध्यम से आम जनता की शिकायतों का त्वरित निराकरण, शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की मॉनीटरिंग और लोकसेवाओं का समय-सीमा में प्रदाय सुनिश्चित करने के उददेश्य से राज्य शासन द्वारा यह अभियान प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है।

हर शुक्रवार को चलेगा अभियान यह अभियान 7 अगस्त 2026 से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा। इस अवधि में प्रत्येक सप्ताह के पंचम दिवस अर्थात शुक्रवार को अभियान संचालित होगा। सुनिश्चित किया जाएगा कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान दिवस अर्थात प्रत्येक शुक्रवार को (अपरिहार्य स्थितियों को छोड़कर) विभाग स्तर पर अथवा विभागाध्यक्ष स्तर पर अथवा संभागायुक्त या जिला कलेक्टर्स अथवा विभागीय जिला अधिकारियों के साथ किसी भी प्रकार की ऑनलाइन/ऑफलाइन समीक्षा बैठकों का आयोजन नहीं किया जायेगा।

सभी विभाग प्रमुखों एवं विभागाध्यक्षों के लिए यह अनिवार्य होगा कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की अवधि में प्रत्येक शुक्रवार को अधिकारीगण फील्ड भ्रमण करेंगे। जिले एवं क्षेत्र का चयन वे अपनी प्रशासनिक कार्य सुविधा, विभागीय आवश्यकता एवं प्राथमिकतानुसार कर सकेंगे।

यदि किसी सप्ताह अपरिहार्य कारणों से विभागीय अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव/सचिव फील्ड भ्रमण में असमर्थ हो तो इसकी पूर्व सूचना मुख्य सचिव कार्यालय को अनिवार्य रूप से दी जाएगी। विभागाध्यक्षों के मामले में इसी प्रकार की व्यवस्था सभी अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव/सचिव निर्धारित करना सुनिश्चित करेंगे।

संवाद-समाधान संवेदनशीलता और सादगी होंगे अभियान के स्तंभ संवाद, समाधान, संवेदनशीलता और सादगी, मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के 4 स्तम्भ हैं। पारदर्शी और उत्तरदायी प्रशासन इस अभियान का प्रतिबिंब है। सभी अधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि अभियान के क्रियान्वयन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इन दिशा-निर्देशों का कडाई से अनुपालन सुनिश्चित करें।

शिकायतों और आवेदनों के शत-प्रतिशत निराकरण पर जोर सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों में कहा गया है कि सभी विभागों का यह दायित्व होगा कि प्रति सप्ताह अपने-अपने विभाग से संबंधित सी.एम हेल्पलाईन, जनसुनवाई एवं लोकसेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करेंगे एवं सुनिश्चित करेंगे कि विभाग/विभागाध्यक्ष स्तर पर कोई भी शिकायत अनावश्यक रूप से लंबित न रहें और जिला स्तर पर भी शिकायतों/आवेदनों का समय-सीमा में शत-प्रतिशत निराकरण हो।

विभाग के अधीनस्थ सभी विभागाध्यक्ष कार्यालयों को यह भी निर्देशित है कि संभाग स्तर पर पदस्थ विभागीय अपर संचालक/संयुक्त संचालक/उप संचालक स्तरीय अधिकारीगण भी अनिवार्य रूप से प्रत्येक शुक्रवार को अपने क्षेत्राधिकार के जिलों में विभागीय कार्यों की समीक्षा के लिए चिन्हित क्षेत्र में भ्रमण पर रहेंगे।

सादगी और सीमित वाहन पूलिंग पर जोर मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत भ्रमण कार्यक्रम आदि के दौरान सादगी और मितव्ययिता का विशेष ध्यान रखा जायेगा। अधिकारीगण यह सुनिश्चित करेंगे कि भ्रमण पर प्रस्थान करते समय वाहन संख्या सीमित रहे और यथासंभव वाहन पूलिंग सुनिश्चित की जायेगी।

प्रशासकीय विभाग के अधीनस्थ समस्त विभागाध्यक्षों, अधीनस्थ कार्यालयों एवं संभाग स्तरीय एवं जिला स्तरीय कार्यालयों को तदनुसार आवश्यक निर्देश विभागीय स्तर से जारी किये गए हैं।

Source:MP Info
Ad

ताज़ा खबरें

Diwali-Chhath Special Trains: बिहार जाने वालों के लिए राहत की खबर, रेलवे ने चलाईं कई स्पेशल ट्रेनें
राष्ट्रीय

Diwali-Chhath Special Trains: बिहार जाने वालों के लिए राहत की खबर, रेलवे ने चलाईं कई स्पेशल ट्रेनें

School Holiday 15 September: क्या 15 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल? जानें अपने राज्य की स्थिति
राष्ट्रीय

School Holiday 15 September: क्या 15 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल? जानें अपने राज्य की स्थिति

उज्जैन के विकास को मिल रहा हवाई विस्तार का नया आधार | दताना-मताना में प्रदेश के 10वें एयरपोर्ट का विकास जारी 1800 मीटर रनवे से होगी शुरुआत, भविष्य में 2700 मीटर तक होगा विस्तार
मध्यप्रदेश

उज्जैन के विकास को मिल रहा हवाई विस्तार का नया आधार | दताना-मताना में प्रदेश के 10वें एयरपोर्ट का विकास जारी 1800 मीटर रनवे से होगी शुरुआत, भविष्य में 2700 मीटर तक होगा विस्तार

Video: ठाणे में रेत से बना अनोखा पंचमुखी गणेश, लोगों के आकर्षण का बना केंद्र
राष्ट्रीय

Video: ठाणे में रेत से बना अनोखा पंचमुखी गणेश, लोगों के आकर्षण का बना केंद्र

मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात | मेरिट में आने वाले 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवाजी नगर, भोपाल में होगा राज्य स्तरीय स्कूटी व
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात | मेरिट में आने वाले 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवाजी नगर, भोपाल में होगा राज्य स्तरीय स्कूटी व