Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Delhi Crime: गोल्डी बराड़ के नाम पर महिला से 200 करोड़ की रंगदारी, जान से मारने की धमकीMeta अब देगा सेक्सुअल हैरेसमेंट की जानकारी, सरकार बोली- सुरक्षा से समझौता नहींWeather Today: बिहार-ओडिशा समेत आज कई राज्यों में बारिश और गरज-चमक, 19 सितंबर से शुरू हो सकती है मानसून की विदाईDiwali-Chhath Special Trains: बिहार जाने वालों के लिए राहत की खबर, रेलवे ने चलाईं कई स्पेशल ट्रेनेंSchool Holiday 15 September: क्या 15 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल? जानें अपने राज्य की स्थितिउज्जैन के विकास को मिल रहा हवाई विस्तार का नया आधार | दताना-मताना में प्रदेश के 10वें एयरपोर्ट का विकास जारी 1800 मीटर रनवे से होगी शुरुआत, भविष्य में 2700 मीटर तक होगा विस्तारVideo: ठाणे में रेत से बना अनोखा पंचमुखी गणेश, लोगों के आकर्षण का बना केंद्रमुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात | मेरिट में आने वाले 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवाजी नगर, भोपाल में होगा राज्य स्तरीय स्कूटी वसेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में होंगे विविध सेवा एवं जनभागीदारी के कार्यक्रमसेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को जिले में होंगे विविध सेवा एवं जनभागीदारी के कार्यक्रममुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तीरंदाजी विश्वकप में स्वर्ण पदक विजेता श्री बोम्मादेवरा को दी बधाई | मैक्सिको में पुरुषों की रिकर्व स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश का मानGurugram Biker Case: कौन चला रहा था गाड़ी? कार मालिक बोला- 2 दिन पहले दोस्त को दी थी गाड़ीमुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा राज्य स्तरीय अभियंता दिवस समारोह | उत्कृष्ट अभियंताओं और निर्माण एजेंसियों को पांच श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे ‘लोक निर्माण पुरस्कार’प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा प्रज्ज्वलित विकास के दीपक का प्रकाश फैल रहा हैं देशभर में : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर दीप प्रज्ज्वलित कर होगा आभार प्रदर्शन 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा-संकल्प अभियान बेहतर समन्वयमेंटेनेंस के नाम पर विद्युत वितरण कंपनी का फर्जीवाड़ा... उपभोक्ता भरी गर्मी में भी परेशान और बरसात में भी परेशान... तो काहे का मेंटेनेंस

Heavy Rain Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Author
Prabhat Khabar 05 अगस्त 2026, 10:21 pm
Heavy Rain Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Heavy Rain Alert : उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश और भारतीय मौसम विभाग की ओर से अगले कुछ दिनों के लिए चेतावनी जारी की गई है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के आपदा प्रबंधन तंत्र की तैयारियों की समीक्षा की. बुधवार सुबह उन्होंने आपदा प्रबंधन पुनर्वास विभाग के सचिव विनोद कुमार सुमन से फोन पर बातचीत कर विभिन्न जिलों की स्थिति की जानकारी ली और सभी संबंधित एजेंसियों को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए.

सीएम धामी ने सभी एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जिला प्रशासन, पुलिस, फायर सर्विस, स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में राहत और बचाव कार्य शुरू करने में बिल्कुल भी देरी नहीं होनी चाहिए.

साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी रखने, नदियों और बरसाती नालों के जलस्तर पर नजर बनाए रखने तथा जरूरत पड़ने पर लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश भी दिए. जिला आपात केंद्र 24 घंटे सक्रिय रखने का आदेश सीएम धामी ने सभी जिलाधिकारियों को जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (District Emergency Operation Centre) चौबीसों घंटे संचालित रखने और हर घटना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा.

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनहानि रोकना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी विभाग पूरी सतर्कता, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्व निभाएं. तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बाकी में येलो अलर्ट आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग के सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि भारतीय मौसम विभाग ने देहरादून, चमोली और बागेश्वर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि राज्य के अन्य सभी जिलों में येलो अलर्ट लागू किया गया है.

मौसम विभाग ने कई स्थानों पर भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है. इसे देखते हुए सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है और राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है. पर्यटकों और स्थानीय लोगों से सतर्क रहने की अपील विनोद कुमार सुमन ने राज्य के लोगों और उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों से मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लेने की अपील की है.

उन्होंने अनावश्यक यात्रा से बचने, केवल अत्यंत आवश्यक होने पर ही सफर करने और यात्रा शुरू करने से पहले मौसम तथा सड़क की ताजा स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी है. सरकार ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील भी की है.

Also read : शेख हसीना का यूनुस सरकार पर हमला, बोलीं- छात्रों के आंदोलन को हिंसक बनाकर हथियाई गई सत्ता.

Ad

ताज़ा खबरें