Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
जबलपुर में उपचाररत दोनों बच्चों का पूरा खर्च उठाएगी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री ने जताया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायतावीडियो वायरल: यूपी के मिर्जापुर में कुत्ते के काटने के बाद भौंकने लगा किशोर, डॉक्टर बोले- रेबीज के लक्षणपानी से परिसीमन तक, 31वीं दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में राजनीति और संघवाद पर क्या हुआ फैसला ?मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय मंत्री श्री नड्डा से भेंट कीकिसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रदेश में 20 अगस्त से चल रहा है फार्मर आईडी बनाने का अभियान मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली से शिवपुरी के बलराम कृषि महोत्सव में वीसी से की सहभागिताChhattisgarh Paper Leak: सुई से छेदकर निकाला पर्चा, 11 हजार में बेचा; प्रोफेसर समेत 6 गिरफ्तारहोमवर्क न करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, बच्चे की हुई मौत, CCTV वीडियो वायरलचुनौतियां को अवसर में बदलकर एमपी अब सबसे तेज गति से प्रगति करने वाला राज्य बन गया है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | आजादी का अमृतकाल चल रहा है, हम सब मिलकर देश के विकास के लिए आगे बढ़ेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव इकॉनामिक टाईम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 में हुए शामिलBCI के को-चेयरमैन सदाशिव रेड्डी ने मांगा चेयरमैन मनन मिश्रा का इस्तीफा, कहा-Bar बेहतर का हकदारमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. एकनाथ रानाडे की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलिमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रसिद्ध व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई की जयंती पर किया नमनसुर्खियों पर क्यों है तुकाराम मुंडे? ‘सेफ फूड, सेफ महाराष्ट्र’ अभियान के तहत एक और रेस्तरां का लाइसेंस सस्पेंडJantar Mantar पर प्रदर्शनकारियों की मांग: आरक्षण सिर्फ गरीबों को मिले, SC/ST एक्ट खत्म करने की उठी आवाजमौसम : अगले 3 तीन किन राज्यों में होगी भारी बारिश? IMD ने दी जानकारीसरकारी स्कूल का जायजा लेने से पहले क्यों जरूरी है परमिशन ? CJP विवाद से समझिए पूरा नियम

शुभेंदु के करीबी चंद्रनाथ रथ की हत्या का खुलेगा राज, 3D स्कैनर लेकर मध्यमग्राम पहुंची CBI की टीम

Author
Prabhat Khabar 13 मई 2026, 09:02 pm
शुभेंदु के करीबी चंद्रनाथ रथ की हत्या का खुलेगा राज, 3D स्कैनर लेकर मध्यमग्राम पहुंची CBI की टीम

खास बातें बीजेपी ने हत्या को बताया है सोची-समझी-साजिश 3D स्कैनिंग से तैयार होगा डिजिटल मर्डर मैप साक्ष्यों की बारीकी से जांच बिहार-यूपी के शार्प शूटर गिरफ्तार, सामने आयेंगे नाम? CBI Probe of Chandranath Murder: क्या था मामला? हत्या में प्रभावशाली व्यक्ति का हाथ होने का शक CBI Probe of Chandranath Rath Murder Case: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के बेहद करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की सनसनीखेज हत्या के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है.

बुधवार को सीबीआई की 7 सदस्यीय विशेष टीम आधुनिक 3D स्कैनर और वैज्ञानिक उपकरणों के साथ उत्तर 24 परगना के मध्यमग्राम स्थित घटनास्थल पर पहुंची. बीजेपी ने हत्या को बताया है सोची-समझी-साजिश जांच का जिम्मा संभालने के बाद सीबीआई की यह दूसरी बड़ी फील्ड विजिट है.

बीजेपी नेताओं द्वारा इस मर्डर को ‘सोची-समझी साजिश’ बताये जाने के बाद अब केंद्रीय एजेंसी हत्या के पीछे छिपे असली चेहरे को बेनकाब करने में जुटी है. 3D स्कैनिंग से तैयार होगा डिजिटल मर्डर मैप सीबीआई की टीम घंटों तक मध्यमग्राम के दोहड़िया लेन में मौजूद रही.

जांच को तकनीकी रूप से पुख्ता बनाने के लिए एजेंसी ने विशेष रणनीति अपनायी है. 3D स्कैनर्स की मदद से घटनास्थल का डिजिटल मानचित्र तैयार किया जा रहा है. इससे हत्या के समय हमलावरों की स्थिति और गोलीबारी के सही एंगल का पता लगाया जा सकेगा. इसे भी पढ़ें : चंद्रनाथ रथ हत्याकांड के 3 मुख्य आरोपी 13 दिन की रिमांड पर, अब खुलेंगे कत्ल के राज साक्ष्यों की बारीकी से जांच टीम ने आसपास के क्षेत्र का चप्पा-चप्पा छाना, ताकि कोई भी छोटे से छोटा सुराग छूट न जाये.

इस हाई-प्रोफाइल केस के लिए 7 वरिष्ठ अधिकारियों का जांच दल बनाया गया है, जो सीधे मुख्यालय को रिपोर्ट कर रहा है. बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें बिहार-यूपी के शार्प शूटर गिरफ्तार, सामने आयेंगे नाम? इस हत्याकांड के तार अंतरराज्यीय अपराधियों से जुड़े हैं.

पुलिस और जांच एजेंसियों ने अब तक 3 आरोपियों को दबोचा है. यूपी और बिहार से मयंक राज मिश्रा, विक्की मौर्य और राज सिंह को गिरफ्तार किया गया है. इनमें एक पेशेवर शार्प शूटर है. जांच दल का मानना है कि इन शूटरों को चंद्रनाथ रथ की हत्या के लिए बड़ी रकम दी गयी थी.

अब पूछताछ का मुख्य फोकस उस सरगना की पहचान करना है, जिसने इस पूरी साजिश की स्क्रिप्ट लिखी थी. इसे भी पढ़ें : चंद्रनाथ की मां का रो-रोकर बुरा हाल, कहा- भवानीपुर में ममता बनर्जी की हार का बदला है मेरे बेटे का कत्ल CBI Probe of Chandranath Murder: क्या था मामला? 6 मई की रात करीब 1:45 बजे कोलकाता एयरपोर्ट से मात्र 7 किलोमीटर दूर मध्यमग्राम के दोहड़िया लेन में चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी.

चूंकि रथ मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के काफी करीब थे, इसलिए इस घटना ने राज्य की राजनीति में भूचाल ला दिया. राज्य सरकार के अनुरोध पर सोमवार को ही सीबीआई ने इस मामले की प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर जांच अपने हाथ में ली है. इसे भी पढ़ें : चंद्रनाथ रथ मर्डर केस में बड़ा खुलासा- ग्लॉक 47X पिस्टल से गोली मारी, प्रोफेशनल शूटर्स का हाथ हत्या में प्रभावशाली व्यक्ति का हाथ होने का शक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का आरोप है कि यह एक राजनीतिक हत्या है.

इसके पीछे किसी प्रभावशाली व्यक्ति का हाथ हो सकता है. 3D मैपिंग और शूटरों से मिली जानकारी के आधार पर सीबीआई अब इस केस को सुलझाने के बेहद करीब पहुंच गयी है. इसे भी पढ़ें बंगाल में कत्लेआम-बमबाजी : शुभेंदु के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या, हावड़ा में बम बरसे, कमरहट्टी में BJP कार्यकर्ता के घर तांडव गाल में खूनी खेल : शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या, ड्राइवर गंभीर संदेशखाली में खूनी खेल, पुलिस और जवानों पर फायरिंग, थाना प्रभारी समेत 5 जख्मी, भारी मात्रा में बम-बारूद बरामद कोलकाता में हिंसा पर पुलिस सख्त, अब तक 80 गिरफ्तार, पुलिस कमिश्नर बोले- विजय जुलूस में बुलडोजर लाये तो खैर नहीं.

Ad

ताज़ा खबरें

जबलपुर में उपचाररत दोनों बच्चों का पूरा खर्च उठाएगी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री ने जताया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता
मध्यप्रदेश

जबलपुर में उपचाररत दोनों बच्चों का पूरा खर्च उठाएगी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री ने जताया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता

वीडियो वायरल: यूपी के मिर्जापुर में कुत्ते के काटने के बाद भौंकने लगा किशोर, डॉक्टर बोले- रेबीज के लक्षण
राष्ट्रीय

वीडियो वायरल: यूपी के मिर्जापुर में कुत्ते के काटने के बाद भौंकने लगा किशोर, डॉक्टर बोले- रेबीज के लक्षण

पानी से परिसीमन तक, 31वीं दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में राजनीति और संघवाद पर क्या हुआ फैसला ?
राष्ट्रीय

पानी से परिसीमन तक, 31वीं दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में राजनीति और संघवाद पर क्या हुआ फैसला ?

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय मंत्री श्री नड्डा से भेंट की
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय मंत्री श्री नड्डा से भेंट की

किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रदेश में 20 अगस्त से चल रहा है फार्मर आईडी बनाने का अभियान मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली से शिवपुरी के बलराम कृषि महोत्सव में वीसी से की सहभागिता
मध्यप्रदेश

किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रदेश में 20 अगस्त से चल रहा है फार्मर आईडी बनाने का अभियान मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली से शिवपुरी के बलराम कृषि महोत्सव में वीसी से की सहभागिता