Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्मदुर्गा पूजा में मांसाहार पर टिप्पणी विवाद : कांग्रेस के बाद अब सपा ने बागेश्वर बाबा के खिलाफ दर्ज करायी शिकायतमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हनुमान अंश फिल्म देखीमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वर्ण पदक जीतने पर सुश्री शीतल को दी बधाईउत्सव के रूप में मनाया जाये स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन अभियान और सेवा से संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक प्रदेश में चलाए जाएंगे दो अभियान स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन अभियान से प्रदेश के 50 लाख लोगों को मिलेगा भारत को तोड़ने की बात करने वालों के टुकड़े-टुकड़े कर देंगे : शुभेंदु अधिकारीBRICS Summit 2026: पीएम मोदी ने दिखाई झलक, ब्रिक्स नेताओं के स्वागत को तैयार दिल्ली, Videoमुख्यमंत्री डॉ. यादव के सागर आगमन के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई | बंडा अवैध शराब प्रकरण के आरोपियों के अतिक्रमण पर चला बुलडोजरनितिन नवीन बोले- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में युवा सामर्थ्य को मिल रही नई दिशा और नए अवसरसंत रविदास ने दिया धर्म के साथ कर्म को महत्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | रायसेन में हुई संत शिरोमणि रविदास की मूर्ति स्थापित मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मूर्ति स्थापना समारोह में वर्चुअली शामिल हुएकिसानों की समृद्धि से ही राष्ट्र की समृद्धि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री ने टीकमगढ़ के बलराम कृषि महोत्सव को किया वर्चुअली संबोधितपुतिन जहां जाते हैं, वहां पहले पहुंच जाता है उनक एडवांस सिक्योरिटी सिस्टम, विदेश दौरे पर क्या-क्या लेकर चलते हैं रूस के राष्ट्रपति7 साल बाद PM मोदी और Xi जिनपिंग की मुलाकात, LAC से व्यापार तक इन मुद्दों पर हो सकती है बातमुख्यमंत्री डॉ. यादव दो दिवसीय यात्री परिवहन विजन समिट 2026 का 11 सितंबर को करेंगे शुभारंभ | इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होगी समिट परिवहन मंत्री श्री सिंह भी होंगे समिट में शामिल MPYPIL लोगो एवं विशेष पुस्तिका का होगा विमोचन इंडस्ट्री एक्सपो तथामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्रांतिकारी एवं अमर शहीद स्व. श्री जतीन्द्रनाथ मुखर्जी को बलिदान दिवस पर किया नमन

शिवसेना नेता विनायक राउत पर बहू ने लगाया मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना का आरोप, 7 पर FIR

Author
Prabhat Khabar 12 जुलाई 2026, 02:20 pm
शिवसेना नेता विनायक राउत पर बहू ने लगाया मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना का आरोप, 7 पर FIR

Maharashtra Politics : पूर्व सांसद और शिवसेना (UBT) के वरिष्ठ नेता विनायक राउत से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है. ठाणे के कपूरबावड़ी पुलिस स्टेशन में राउत और उनके परिवार के खिलाफ उनकी बहू ने FIR दर्ज कराई है. विनायक राउत की बहू गिरिजा राउत ने अपने शिकायत में मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने और अंधविश्वास से जुड़ी कथित तांत्रिक क्रियाएं करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है.

पुलिस ने इस मामले में पूर्व सांसद विनायक राउत, उनकी पत्नी, बेटे और गितेश राउत समेत दो कथित तांत्रिक फिरोज और काजी को नामजद किया है, जिसके खिलाफ घरेलू उत्पीड़न और जादू-टोना विरोधी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. गाय का मूत्र पिलाने और बाल नोचने का आरोप गिरिजा राउत ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से उन्हें लगातार मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है.

उनका कहना है कि परिवार के राजनीतिक प्रभाव के कारण वह इतने वर्षों तक शिकायत दर्ज कराने का साहस नहीं जुटा सकीं. मीडिया से बातचीत में गिरिजा ने अपने परिवार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मैंने सात साल तक सामाजिक, मानसिक और भावनात्मक उत्पीड़न झेला है. चूंकि परिवार राजनीतिक रूप से काफी प्रभावशाली है, इसलिए पहले शिकायत दर्ज कराने की हिम्मत नहीं हुई.

गिरिजा राउत ने यह भी आरोप लगाया कि उनके पति के कथित संतान संबंधी समस्या को लेकर ससुराल पक्ष उन्हें कई बार कथित तांत्रिकों के पास ले गया. जहां अंधविश्वास से जुड़ी कथित रस्मों के तहत उन्हें जबरन गाय का मूत्र पिलाया गया और उनके बाल नोचे गए. उनका आरोप है कि इन कथित तांत्रिक क्रियाओं में पूरा परिवार शामिल था.

गिरिजा राउत ने ये कहा कि पूर्व सांसद विनायक राउत परिवार के मुखिया होने के बावजूद कभी उनके पक्ष में नहीं खड़े हुए, जबकि उन्हें पूरी घटना की जानकारी थी. हनीमून से ही बिगड़ गए रिश्ते गिरिजा ने अपने पति गितेश राउत पर वैवाहिक जीवन को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए हैं.

उनका कहना है कि ऊटी में हनीमून के दौरान उनके पति ने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया. शिकायत के मुताबिक, जब भी उन्होंने करीब आने की कोशिश की, उनके पति ने उन्हें दूर धकेल दिया. उन्होंने कथित तौर पर कहा कि वह भारत में नहीं, बल्कि किसी अंतरराष्ट्रीय स्थान पर ही शारीरिक संबंध बना सकते हैं.

गिरिजा ने यह भी आरोप लगाया कि ऊटी से लौटने के बाद पारिवारिक समारोह में जाते समय उनके पति ने रिश्तेदारों और अन्य लोगों के सामने छोटी-छोटी बातों पर सार्वजनिक रूप से डांटते हुए उन्हें अपमानित किया. शिकायत में वर्ष 2018 की ऑस्ट्रेलिया यात्रा का भी जिक्र किया गया है.

गिरिजा का आरोप है कि वहां भी उनके पति उनसे दूरी बनाकर रहे. उन्होंने दावा किया कि जब उन्होंने इस बारे में बात करने की कोशिश की तो उनके साथ मारपीट की गई. शिकायत के अनुसार, उनके पति ने यह भी कहा कि यदि दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने तो उनकी मृत्यु हो जाएगी.

पुलिस ने दर्ज की FIR पुलिस ने गिरिजा राउत की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं तथा महाराष्ट्र के अंधश्रद्धा एवं काला जादू विरोधी कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया है. मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी आरोपों की पड़ताल कर रही है.

ज्ञात हो कि विनायक राउत शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता हैं और महाराष्ट्र की रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं. उनके बेटे गितेश राउत वर्तमान में नगरसेवक हैं. मामले में विनायक राउत या उनके परिवार की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है..

Ad

ताज़ा खबरें

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म
मध्यप्रदेश

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म

दुर्गा पूजा में मांसाहार पर टिप्पणी विवाद : कांग्रेस के बाद अब सपा ने बागेश्वर बाबा के खिलाफ दर्ज करायी शिकायत
राष्ट्रीय

दुर्गा पूजा में मांसाहार पर टिप्पणी विवाद : कांग्रेस के बाद अब सपा ने बागेश्वर बाबा के खिलाफ दर्ज करायी शिकायत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हनुमान अंश फिल्म देखी
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हनुमान अंश फिल्म देखी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वर्ण पदक जीतने पर सुश्री शीतल को दी बधाई
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वर्ण पदक जीतने पर सुश्री शीतल को दी बधाई

उत्सव के रूप में मनाया जाये स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन अभियान और सेवा से संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक प्रदेश में चलाए जाएंगे दो अभियान स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन अभियान से प्रदेश के 50 लाख लोगों को मिलेगा
मध्यप्रदेश

उत्सव के रूप में मनाया जाये स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन अभियान और सेवा से संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक प्रदेश में चलाए जाएंगे दो अभियान स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन अभियान से प्रदेश के 50 लाख लोगों को मिलेगा