Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
नालागढ़ थाने में IED ब्लास्ट मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तारIMD अलर्ट : सितंबर में सामान्य से कम होगी बारिश, अगस्त ने तोड़ा 125 साल की गर्मी का रिकॉर्डदिल्ली में फिर 'निर्भया' जैसी खौफनाक वारदात, 47 किमी तक चलती बस में दरिंदे करते रहे गैंगरेपसिंहस्थ: 2028 के लिए मिल रहा जनसहयोग दुनिया के लिए उत्कृष्ट उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रामघाट पर भूत भावन भगवान महाकालेश्वर की पालकी में विराजित चन्द्रमौलेश्वर का किया पूजन बाबा महाकाल की पंचम सवारी के अवसर पर हुआ विशेष प्रसारKal Ka Mausam: दिल्ली-UP समेत 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़-बंगाल में भी बरसेंगे बादलधार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर आने वाली पीढ़ियों को अवगत कराना हमारी प्राथमिकता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | ओरछा को पर्यटन के अद्भुत केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भव्य रामराजा लोक से निखरेगी बुंदेलखंड की पहचन्यूयॉर्क में भारतीय तिरंगे के अपमान का वीडियो वायरल, किरेन रिजिजू भड़के; बोले- ‘भारी कीमत चुकानी पड़ेगी’प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये | मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 सितंबर को 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की राशि का करेंगे अंतरण कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या अधिक अंक पाने वालेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति श्रद्धेय प्रणव मुखर्जी की पुण्यतिथि पर किया नमनराष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान एक सितम्बर को मंत्रालय स्थित पटेल पार्क में होगागहरे समुद्र में फंसी पनडुब्बी को बचाने से लेकर अंडरवॉटर ऑपरेशन तक, कितना खास है INS Nipun?सितंबर की शुरुआत भारी बारिश से, 5 दिन इन राज्यों में बरसेंगे बादल, जानें आपके शहर का हालHeavy Rain Alert: बिहार-झारखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी, इन राज्यों में भी झमाझम बरसेंगे बादलकेरल: गौर के हमले में व्यक्ति की दर्दनाक मौत; सदमे में रिश्तेदार की भी हार्ट अटैक से मौत, गांव में पसरा मातममनोज जरांगे के समर्थन में उतरे अभिजीत दीपके, BJP को दी सलाह; बोले- उन्हें मोहन भागवत को सुनना चाहिए

पूर्व बर्धमान की आउसग्राम, कालना और भाटार सीटों पर मुश्किल में बीजेपी उम्मीदवार, अपने ही कर रहे विरोध

Author
Prabhat Khabar 23 मार्च 2026, 03:39 pm
पूर्व बर्धमान की आउसग्राम, कालना और भाटार सीटों पर मुश्किल में बीजेपी उम्मीदवार, अपने ही कर रहे विरोध

BJP Candidate Protest East Barddhaman| बर्धमान/पानागढ़, मुकेश तिवारी : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले पूर्व बर्धमान जिले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के भीतर ‘अपनों’ ने ही मोर्चा खोल दिया है. 29 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण के मतदान के लिए उम्मीदवारों के नामों का एलान किये जाने के बाद आउसग्राम, कालना और भाटार सीटों पर उम्मीदवारों के खिलाफ विरोध के स्वर मुखर हो गये.

खुलेआम बैनर लगाकर प्रत्याशी का कर रहे विरोध कहीं उम्मीदवार को ‘बाहरी’ बताया जा रहा है, तो कहीं पुराने रिश्तों पर सवाल उठाये जा रहे हैं. हालत यह है कि कार्यकर्ता अब खुलेआम बैनर लगाकर अपने ही घोषित प्रत्याशियों को हटाने की मांग कर रहे हैं, जिससे प्रदेश भाजपा नेतृत्व की चिंताएं बढ़ गयी हैं.

भाजपा के 3 उम्मीदवार, जिनका अपनी ही पार्टी में हो रहा है विरोध. फोटो : प्रभात खबर आउसग्राम में कलिता मांझी के खिलाफ विरोध के स्वर आउसग्राम सीट से भाजपा ने एक बार फिर कलिता मांझी पर भरोसा जताया है. कलिता मांझी, जो दूसरों के घरों में परिचारिका का काम करती हैं, अपनी सादगी और संगठन के प्रति निष्ठा के लिए जानी जाती हैं.

वर्ष 2021 के चुनाव में उन्होंने टीएमसी को कड़ी टक्कर दी थी और हार का अंतर महज 5.4 प्रतिशत था. हालांकि, इस बार स्थानीय ब्लॉक नेताओं ने उनके खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को खुला पत्र लिखकर उम्मीदवार बदलने की मांग की है. चेतावनी दी है कि यदि उम्मीदवार नहीं बदला गया, तो वे चुनाव का बहिष्कार करेंगे.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें भाटार में सोमेन करफा को बताया टीएमसी उप-प्रधान का दामाद भाटार विधानसभा सीट पर भाजपा ने नये चेहरे के रूप में सोमेन करफा को उतारा है. यहां विरोध का तरीका और भी तीखा है. स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैनर लगाकर सोमेन का विरोध शुरू कर दिया है.

उन पर आरोप लगाया जा रहा है कि वे पूर्व में ‘सीपीएम हर्मद वाहिनी’ से जुड़े थे और वर्तमान में टीएमसी के उप-प्रधान के दामाद हैं. कार्यकर्ताओं का कहना है कि किसी निष्ठावान भाजपा कार्यकर्ता की बजाय ‘बाहरी’ व्यक्ति को टिकट देना स्वीकार्य नहीं है. इसे भी पढ़ें : कोलकाता से पहले सिलीगुड़ी में PM मोदी का मेगा रोड शो, उत्तर बंगाल फतह का ये है BJP प्लान कालना में सिद्धार्थ मजूमदार पर बाहरी होने का ठप्पा कालना विधानसभा सीट पर भाजपा ने सिद्धार्थ मजूमदार को उम्मीदवार बनाया है, लेकिन यहां भी बगावत की आग तेज है.

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सिद्धार्थ कोलकाता के रहने वाले हैं और कालना के लिए पूरी तरह ‘बाहरी’ हैं. सिद्धार्थ मजूमदार वर्ष 2019 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं. स्थानीय संगठन उन्हें ‘पैराशूट लैंडिंग’ मान रहा है और उम्मीदवार को बदलने की मांग पर अड़ा है.

टीएमसी ने कसा तंज, भाजपा पसोपेश में भाजपा के इस आंतरिक कलह पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने चुटकी लेना शुरू कर दिया है. टीएमसी नेताओं का कहना है कि जिस पार्टी के कार्यकर्ता ही अपने उम्मीदवारों को स्वीकार नहीं कर रहे, वह जनता का विश्वास क्या जीतेगी? दूसरी ओर, प्रदेश भाजपा नेतृत्व अब इस संकट को सुलझाने के लिए मैराथन बैठकें कर रहा है.

इसे भी पढ़ें टीएमसी सांसद सागरिका घोष का दावा- SIR ने पश्चिम बंगाल में स्थानीय स्तर पर सत्ता विरोधी लहर को खत्म कर दिया बंगाल चुनाव 2026: भितरघात और SIR का घातक कॉकटेल, 120 सीटों पर बिगड़ सकता है दिग्गजों का खेल! बंगाल 2026 चुनाव से पहले Video वायरल, EVM बटन पर ‘इत्र’ का तानाशाही मॉडल? बंगाल चुनाव 2026: 63 लाख वोटर गायब और ‘अस्मिता’ की जंग, ममता बनर्जी बचा पायेंगी अपना किला?.

Ad

ताज़ा खबरें

नालागढ़ थाने में IED ब्लास्ट मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार
राष्ट्रीय

नालागढ़ थाने में IED ब्लास्ट मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

IMD अलर्ट : सितंबर में सामान्य से कम होगी बारिश, अगस्त ने तोड़ा 125 साल की गर्मी का रिकॉर्ड
राष्ट्रीय

IMD अलर्ट : सितंबर में सामान्य से कम होगी बारिश, अगस्त ने तोड़ा 125 साल की गर्मी का रिकॉर्ड

दिल्ली में फिर 'निर्भया' जैसी खौफनाक वारदात, 47 किमी तक चलती बस में दरिंदे करते रहे गैंगरेप
राष्ट्रीय

दिल्ली में फिर 'निर्भया' जैसी खौफनाक वारदात, 47 किमी तक चलती बस में दरिंदे करते रहे गैंगरेप

सिंहस्थ: 2028 के लिए मिल रहा जनसहयोग दुनिया के लिए उत्कृष्ट उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रामघाट पर भूत भावन भगवान महाकालेश्वर की पालकी में विराजित चन्द्रमौलेश्वर का किया पूजन बाबा महाकाल की पंचम सवारी के अवसर पर हुआ विशेष प्रसार
मध्यप्रदेश

सिंहस्थ: 2028 के लिए मिल रहा जनसहयोग दुनिया के लिए उत्कृष्ट उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रामघाट पर भूत भावन भगवान महाकालेश्वर की पालकी में विराजित चन्द्रमौलेश्वर का किया पूजन बाबा महाकाल की पंचम सवारी के अवसर पर हुआ विशेष प्रसार

Kal Ka Mausam: दिल्ली-UP समेत 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़-बंगाल में भी बरसेंगे बादल
राष्ट्रीय

Kal Ka Mausam: दिल्ली-UP समेत 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़-बंगाल में भी बरसेंगे बादल