Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को मानव अधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ | जनजातीय मानव अधिकारों के संरक्षण और योजनाओं की उन तक पहुंच पर होगा मंथनBRICS Summit 2026: पावर पिरामिड से पार्टनरशिप के प्लेटफॉर्म तक, PM मोदी ने रखा 20 साल का रोडमैपप्रधानमंत्री श्री मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादवमुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से अंतरित करेंगे लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त | प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में पहुंचेंगे 1,835 करोड़ रुपये अब तक 65,395 करोड़ से अधिक का अंतरण मुख्यमंत्री 225.95 करोड़ के 33 कार्यों का भूमराजस्थान मौसम अपडेट : 16 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले का हालबम-मिसाइल भी नहीं करता असर! कितनी खतरनाक हैं पुतिन और जिनपिंग की खास प्रेसिडेंशियल कारें?मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय श्रम एवं रोज़गार तथा युवा कार्य खेल मंत्री श्री मांडविया से की सौजन्य भेंट | मध्यप्रदेश के विकास, रोजगार और युवाओं से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह से की भेंट | मध्यप्रदेश में वस्त्र एवं टेक्सटाइल क्षेत्र के विस्तार और निवेश संभावनाओं पर हुई सार्थक चर्चाVIDEO: 'भारत उम्मीद से कहीं बेहतर है', ब्रिक्स समिट कवर करने आए जर्मन मीडिया डेलीगेट ने कहा - मैं हैरान हूंपुतिन को लगाया गले, पेजेश्कियान का थामा हाथ, तस्वीरों में देखिए BRICS लीडर्स संग PM मोदी की केमिस्ट्रीमोदी और गुटेरेस की मुलाकात में UNSC सुधार पर जोर, क्या बदलने वाला है संयुक्त राष्ट्र का सिस्टम?BRICS Summit 2026: दिल्ली में जुटे दुनिया के दिग्गज, पुतिन-पेजेशकियान और रामफोसा पहुंचे, 12 सितंबर से शिखर सम्मेलनमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया तकनीक, नवाचार और नवीन ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर केन्द्रित प्रदर्शनी का शुभारंभ | परिवहन व्यवस्था को आधुनिक रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल एसबीआई-इंडियन ऑयल सहित कई कंपनियों ने लिया हिस्साVideo: BRICS पर शशि थरूर का बयान- पश्चिम विरोधी मंच बनना भारत के हित में नहींVideo: चॉक के छोटे टुकड़े पर बना डाले BRICS के 5 नेताओं के चेहरे, मोदी, पुतिन, जिनपिंग के मिनिएचर पोर्ट्रेट देख दंग रह जाएंगे

2026 का शक्तिशाली अल-नीनो बढ़ा सकता है मौसम का खतरा, बारिश से गर्मी तक भारत पर क्या होगा असर?

Author
Prabhat Khabar 23 अगस्त 2026, 02:24 pm
2026 का शक्तिशाली अल-नीनो बढ़ा सकता है मौसम का खतरा, बारिश से गर्मी तक भारत पर क्या होगा असर?

प्रशांत महासागर में तेजी से बढ़ते समुद्री तापमान ने दुनियाभर के मौसम वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ा दी है. UK Met Office के मुताबिक, 2026 में बन रहा अल-नीनो अब तक के सबसे मजबूत अल-नीनो में से एक और संभवतः 19वीं सदी के बाद सबसे बड़ा हो सकता है. कितना मजबूत हो सकता है अल-नीनो? अल-नीनो में प्रशांत महासागर के बीच और पूर्वी हिस्से का पानी सामान्य से ज्यादा गर्म हो जाता है.

इसका असर दुनिया के कई हिस्सों में बारिश और तापमान पर पड़ सकता है. UK Met Office के मुताबिक, मौजूदा अनुमान में समुद्र की सतह का तापमान सामान्य से 3°C से ज्यादा बढ़ सकता है. Met Office के प्रोफेसर एडम स्कैफ ने कहा कि उन्होंने अपने मौसम मॉडल में इससे पहले अल-नीनो का इतना मजबूत संकेत नहीं देखा.

NOAA का क्या अनुमान है? अमेरिकी मौसम एजेंसी NOAA के 13 अगस्त के अनुमान के मुताबिक, अक्टूबर से दिसंबर 2026 के दौरान बहुत मजबूत अल-नीनो बनने की 90% से ज्यादा संभावना है. NOAA के अनुसार, इस अवधि में 69% संभावना है कि यह 1950 के बाद दर्ज सबसे मजबूत अल-नीनो में शामिल हो सकता है.

ये भी पढ़ें: चीन के बाद दक्षिण कोरिया की आर्कटिक रूट पर एंट्री, क्या बदल जाएगा एशिया-यूरोप का समुद्री व्यापार? भारत में मानसून पर क्या असर पड़ेगा? भारत के लिए सबसे बड़ी चिंता मानसून को लेकर है. IMD के मुताबिक, अल-नीनो अक्सर कमजोर मानसून से जुड़ा रहा है, लेकिन हर बार ऐसा हो, यह जरूरी नहीं है.

समुद्र और वातावरण की दूसरी स्थितियां भी मानसून को प्रभावित करती हैं. उदाहरण के लिए, 1997 में मजबूत अल-नीनो के बावजूद भारत में मानसून लगभग सामान्य रहा था. इसलिए मजबूत अल-नीनो का मतलब यह नहीं है कि भारत में सूखा पड़ेगा, लेकिन बारिश कम होने या उसके समय और जगह में बदलाव का खतरा बढ़ सकता है.

खेती पर बढ़ सकता है असर FAO के मुताबिक, अल-नीनो बारिश और तापमान में बदलाव करके खेती पर असर डाल सकता है. जून 2026 की FAO रिपोर्ट के अनुसार, अल-नीनो भारत के कई हिस्सों में मानसूनी बारिश को कमजोर कर सकता है. इससे बारिश पर निर्भर चावल और मक्का जैसी फसलों पर असर पड़ सकता है.

अगर बारिश कम होती है या सही समय पर नहीं होती, तो किसानों की पैदावार प्रभावित हो सकती है. ये भी पढ़ें: जनगणना 2027 के डाटा एंट्री कार्य का प्रशिक्षण, 30 अगस्त तक पूरा करना होगा काम क्या महंगा हो सकता है खाना? अल-नीनो से खाद्य कीमतों पर दबाव बढ़ने का खतरा है, लेकिन अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि चीजें निश्चित रूप से महंगी होंगी.

FAO ने भारत और थाईलैंड में गन्ने की पैदावार पर संभावित असर को वैश्विक चीनी आपूर्ति के लिए खतरा बताया है. वहीं, मजबूत अल-नीनो से दक्षिण-पूर्व एशिया की कॉफी और पश्चिम अफ्रीका के कोको उत्पादन पर भी असर पड़ सकता है. वहीं, अगर कई देशों में फसल कम होती है, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में खाद्य वस्तुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है.

गर्मी भी बढ़ सकती है अल-नीनो वैश्विक तापमान को भी बढ़ा सकता है. UK Met Office के मुताबिक, मौजूदा अल-नीनो के कारण 2027 में दुनिया के औसत तापमान का नया रिकॉर्ड बन सकता है. FAO के अनुसार, पहले से बढ़ रही गर्मी के बीच मजबूत अल-नीनो से लू, सूखा और बारिश में बदलाव जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं..

Ad

ताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को मानव अधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ | जनजातीय मानव अधिकारों के संरक्षण और योजनाओं की उन तक पहुंच पर होगा मंथन
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को मानव अधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ | जनजातीय मानव अधिकारों के संरक्षण और योजनाओं की उन तक पहुंच पर होगा मंथन

BRICS Summit 2026: पावर पिरामिड से पार्टनरशिप के प्लेटफॉर्म तक, PM मोदी ने रखा 20 साल का रोडमैप
राष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: पावर पिरामिड से पार्टनरशिप के प्लेटफॉर्म तक, PM मोदी ने रखा 20 साल का रोडमैप

प्रधानमंत्री श्री मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री श्री मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से अंतरित करेंगे लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त | प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में पहुंचेंगे 1,835 करोड़ रुपये अब तक 65,395 करोड़ से अधिक का अंतरण मुख्यमंत्री 225.95 करोड़ के 33 कार्यों का भूम
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से अंतरित करेंगे लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त | प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में पहुंचेंगे 1,835 करोड़ रुपये अब तक 65,395 करोड़ से अधिक का अंतरण मुख्यमंत्री 225.95 करोड़ के 33 कार्यों का भूम

राजस्थान मौसम अपडेट : 16 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले का हाल
राष्ट्रीय

राजस्थान मौसम अपडेट : 16 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले का हाल