Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Heavy Rain Warning: 3 से 9 सितंबर तक बहुत भारी बारिश, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ पड़ेंगे छींटेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्राचीन रुक्मणी माता मंदिर में किए दर्शनभारत के बारे में ये 10 आंकड़े आपको चौंका देंगे, UPI से 5G तक जानिए कितनी बदल गई देश की तस्वीरमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाईमुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 सितंबर को सीहोर में सीजी पॉवर की नई इकाई के प्रथम ट्रांसफॉर्मर का करेंगे रोल-आउटPM मोदी बोले- भारत की आर्थिक प्रगति दुनिया के लिए विश्वास और नए अवसरों का स्रोतदेश में तेजी से हो रहा धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन का विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारतीय संस्कृति के गौरवशाली अतीत को पुन: स्थापित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध उज्जैन में श्री महाकाल लोक निर्माण के बाद 20 गुना बढ़ गई श्रद्धालुओं की संख्या मुख्यमIndore Mausam: इंदौर के मौसम का हाल, पूरे सप्ताह गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने की चेतावनीCJP के बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी डेमोक्रेटिक’ लॉन्च, फाउंडर का आरोप- अभिजीत दीपके ने बनाई टीम केजरीवालमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएंमतदाता सूची से नाम हटना बना सेना भर्ती में रोड़ा, डोमिसाइल के लिए केंडिडेट ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजाMP Weather Aaj ka mausam: 3 सितंबर को इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने जिले का हालHeavy Rain Alert: बिहार-झारखंड में येलो अलर्ट, जानें एमपी-छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों का कैसा रहने वाला है मौसमचंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 36 दिन का मेगा ब्लॉक, 12 ट्रेनें रद्द; कई मोहाली-अंबाला से चलेंगी, 15 अक्टूबर तक यात्रियों की बढ़ेगी परेशानीभगवान श्रीकृष्ण के जहां-जहां चरण पड़े, उन्हें श्रीकृष्ण तीर्थ के रूप में विकसित कर रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | कान्हा से श्रीकृष्ण वंदे जगतगुरु की उपाधि पाने तक कृष्ण का जीवन रहा बेहद संघर्षमय मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर के

Video: 30 दिनों तक जेल में रहे तो जाएगी मंत्री की कुर्सी? क्यों इस बिल के विरोध में उतरी कांग्रेस

Author
Prabhat Khabar 05 जुलाई 2026, 12:53 pm
Video: 30 दिनों तक जेल में रहे तो जाएगी मंत्री की कुर्सी? क्यों इस बिल के विरोध में उतरी कांग्रेस

Video: जयराम रमेश के मुताबिक, यह विधेयक पहली बार साल 2025 में पेश किया गया था. बाद में इसे संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के पास भेजा गया था, लेकिन ज्यादातर विपक्षी दलों ने इसका बहिष्कार किया था. उन्होंने कहा कि बिल में प्रावधान है कि अगर किसी मंत्री को ऐसे आपराधिक मामले में लगातार 30 दिन तक जेल में रहना पड़े, जिसमें पांच साल से ज्यादा की सजा का प्रावधान हो, तो 31वें दिन उसे मंत्री पद से हटा दिया जाएगा.

उनका कहना है कि यह सही नहीं है, क्योंकि भारत में किसी व्यक्ति को तब तक निर्दोष माना जाता है, जब तक अदालत उसे दोषी साबित न कर दे. जयराम रमेश ने परिसीमन (डिलिमिटेशन) का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि अप्रैल 2026 के विशेष सत्र में इस संबंध में संविधान संशोधन विधेयक लाया गया था, लेकिन सरकार को जरूरी समर्थन नहीं मिला.

उनके मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री को 352 वोट चाहिए थे, लेकिन केवल 298 सांसदों का ही समर्थन मिल पाया. कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि इसके बाद से सरकार बहुमत जुटाने के लिए विपक्षी दलों में टूट कराने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस और शिवसेना में हुई टूट विपक्ष के लिए झटका है, लेकिन इसके बावजूद विपक्ष की एकजुटता और आपसी सहयोग बना हुआ है.

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से होगा शुरू संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलेगा. इसकी जानकारी संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने 4 जूलाई को दी. यह सत्र ऐसे समय में हो रहा है, जब विपक्षी दलों में अंदरूनी कलह बढ़ती दिख रही है. तृणमूल कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत की स्थिति है, वहीं कांग्रेस ने तमिलनाडु में सरकार में शामिल होने के लिए डीएमके का साथ छोड़कर टीवीके के साथ गठबंधन कर लिया है.

वहीं, पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में बीजेपी की जीत ने केंद्र में एनडीए को मजबूती प्रदान की है. संसद के 25 दिवसीय मानसून सत्र में 19 बैठकें होगी..

Ad

ताज़ा खबरें