Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्राचीन रुक्मणी माता मंदिर में किए दर्शनभारत के बारे में ये 10 आंकड़े आपको चौंका देंगे, UPI से 5G तक जानिए कितनी बदल गई देश की तस्वीरमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाईमुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 सितंबर को सीहोर में सीजी पॉवर की नई इकाई के प्रथम ट्रांसफॉर्मर का करेंगे रोल-आउटPM मोदी बोले- भारत की आर्थिक प्रगति दुनिया के लिए विश्वास और नए अवसरों का स्रोतदेश में तेजी से हो रहा धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन का विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारतीय संस्कृति के गौरवशाली अतीत को पुन: स्थापित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध उज्जैन में श्री महाकाल लोक निर्माण के बाद 20 गुना बढ़ गई श्रद्धालुओं की संख्या मुख्यमIndore Mausam: इंदौर के मौसम का हाल, पूरे सप्ताह गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने की चेतावनीCJP के बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी डेमोक्रेटिक’ लॉन्च, फाउंडर का आरोप- अभिजीत दीपके ने बनाई टीम केजरीवालमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएंमतदाता सूची से नाम हटना बना सेना भर्ती में रोड़ा, डोमिसाइल के लिए केंडिडेट ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजाMP Weather Aaj ka mausam: 3 सितंबर को इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने जिले का हालHeavy Rain Alert: बिहार-झारखंड में येलो अलर्ट, जानें एमपी-छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों का कैसा रहने वाला है मौसमचंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 36 दिन का मेगा ब्लॉक, 12 ट्रेनें रद्द; कई मोहाली-अंबाला से चलेंगी, 15 अक्टूबर तक यात्रियों की बढ़ेगी परेशानीभगवान श्रीकृष्ण के जहां-जहां चरण पड़े, उन्हें श्रीकृष्ण तीर्थ के रूप में विकसित कर रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | कान्हा से श्रीकृष्ण वंदे जगतगुरु की उपाधि पाने तक कृष्ण का जीवन रहा बेहद संघर्षमय मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर केDVC Water : मैथन और पंचेत का बढ़ा जलस्तर, डीवीसी ने अब तक छोड़ा एक लाख 20 हजार क्यूसेक पानी

मन में उठने वाले प्रश्नों और जिज्ञासाओं को नहीं रोके, बल्कि चर्चा कर उत्तर पाये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर के अंतर्गत मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों से किया संवाद विद्यार्थी जीवन सीखने का एक सशक्त माध्यम है

MPINFO
MP Info 14 अगस्त 2026, 07:10 pm
मन में उठने वाले प्रश्नों और जिज्ञासाओं को नहीं रोके, बल्कि चर्चा कर उत्तर पाये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर के अंतर्गत मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों से किया संवाद विद्यार्थी जीवन सीखने का एक सशक्त माध्यम है

सूर्य के प्रकाश में क्या-क्या होता है?, हवा क्या करती है? पेड़ों से हमारा क्या संबंध है ?, बिना भोजन और बिना पानी पिये हम कितने दिनो तक जिंदा रह सकते है?, हवा क्यो चलती है?, हवा को कौन बांधता है?, गति कम या ज्यादा क्यो होती है?,हमारे शरीर में विटामिन्स का क्या महत्व है? कुछ ऐसे ही रोचक प्रश्न प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जन विश्वास शिविर के अंतर्गत एकीकृत हायर सेकेण्डरी स्कूल बोरलाय पहुंचकर विद्यार्थियों से किये।

इस दौरान मुख्यमंत्री के कुछ प्रश्नों के जवाब विद्यार्थियों ने दिये। जिन प्रश्नों के जवाब नहीं दिये, उन्हें मुख्यमंत्री ने उदाहरण देकर विद्यार्थियों को समझाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव विद्यार्थियों से प्रश्न पूछते समय एक शिक्षक की भूमिका निभा रहे थे, वही बच्चे भी बिना झिझक के अपने मुख्यमंत्री के प्रश्नों का जवाब दे रहे थे।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी अपने मन में उठने वाले प्रश्नों और जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त करे। कभी भी प्रश्न पूछने में झिझक नहीं दिखायें, विद्यार्थी जीवन सीखने का एक सशक्त माध्यम है। वैसे तो मनुष्य अपने सारे जीवनकाल में कुछ न कुछ सीखता है, परन्तु विद्यार्थी जीवन में सीखा हुआ उसे जीवन पर्यन्त याद रहता है।

विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान देते हुए अपने जीवन के लक्ष्य को तय करे तथा उसी दिशा में आगे बढ़े। ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की तो कोई कमी नहीं है, विद्यार्थी अपने अंदर की क्षमता को पहचाने एवं खुद को कम न आंकते हुए लक्ष्य प्राप्त करे। अटल टिकरिंग लैब और आईसीटी लैब का किया निरीक्षण शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल बोरलाय में विद्यार्थियों से संवाद के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शाला परिसर में ही बने अटल टिकरिंग लैब और आईसीटी लैब का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा बनाये गये विभिन्न मॉडलों की प्रशंसा करते हुए मॉडल्स के संबंध में प्रश्न भी पूछते हुए वे भविष्य में क्या बनना चाहते है, इस बारे में भी जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से यह पूछा कि आपके जीवन में एआई का क्या महत्व है तो मुख्यमंत्री जी हंसते हुए जवाब देते हुए कहा कि किसी भी तकनीक पर आंख मूंद कर विश्वास नहीं करना चाहिए।

तकनीक हमें बेहतर बनाती है, परन्तु उनके पास लिमिटेड जानकारी होती है। एआई हमें निष्कर्ष अपने डेटा के आधार पर देता है, परन्तु हमें अपने विवेक से भी काम लेना चाहिए। निरीक्षण के दौरान जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल, सांसद श्री गजेन्द्रसिंह पटेल, पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी, विधायक पानसेमल श्री श्याम बरडे सहित बड़ी संख्या में स्कूल विद्यार्थी, जनप्रतिनिधिगण और अधिकारी उपस्थित थे।

Source:MP Info
Ad

ताज़ा खबरें