Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
जिस अभिनंदन को देश ने हीरो के तौर पर देखा, उन्होंने ज्वाइन कर ली प्राइवेट एयरलाइन, सवाल- आखिर क्यों?Heavy Rain Warning: 3 से 9 सितंबर तक बहुत भारी बारिश, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ पड़ेंगे छींटेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्राचीन रुक्मणी माता मंदिर में किए दर्शनभारत के बारे में ये 10 आंकड़े आपको चौंका देंगे, UPI से 5G तक जानिए कितनी बदल गई देश की तस्वीरमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाईमुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 सितंबर को सीहोर में सीजी पॉवर की नई इकाई के प्रथम ट्रांसफॉर्मर का करेंगे रोल-आउटPM मोदी बोले- भारत की आर्थिक प्रगति दुनिया के लिए विश्वास और नए अवसरों का स्रोतदेश में तेजी से हो रहा धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन का विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारतीय संस्कृति के गौरवशाली अतीत को पुन: स्थापित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध उज्जैन में श्री महाकाल लोक निर्माण के बाद 20 गुना बढ़ गई श्रद्धालुओं की संख्या मुख्यमIndore Mausam: इंदौर के मौसम का हाल, पूरे सप्ताह गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने की चेतावनीCJP के बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी डेमोक्रेटिक’ लॉन्च, फाउंडर का आरोप- अभिजीत दीपके ने बनाई टीम केजरीवालमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएंमतदाता सूची से नाम हटना बना सेना भर्ती में रोड़ा, डोमिसाइल के लिए केंडिडेट ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजाMP Weather Aaj ka mausam: 3 सितंबर को इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने जिले का हालHeavy Rain Alert: बिहार-झारखंड में येलो अलर्ट, जानें एमपी-छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों का कैसा रहने वाला है मौसमचंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 36 दिन का मेगा ब्लॉक, 12 ट्रेनें रद्द; कई मोहाली-अंबाला से चलेंगी, 15 अक्टूबर तक यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बड़वानी के उद्यमियों व कृषकों के साथ संवाद | निमाड़ की मुख्य पहचान कपास और उससे जुड़े उद्योग है

MPINFO
MP Info 14 अगस्त 2026, 09:30 pm
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बड़वानी के उद्यमियों व कृषकों के साथ संवाद | निमाड़ की मुख्य पहचान कपास और उससे जुड़े उद्योग है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़वानी जिले के विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख उद्यमियों, कृषकों और नवप्रवर्तकों के साथ प्रेरणादायक संवाद किया। इस विशेष बैठक में खाद्य प्रसंस्करण, कपास उद्योग, टेक्सटाइल, रिन्यूएबल ऊर्जा और विनिर्माण जैसे प्रमुख क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधियों ने अपने अनुभव तथा महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।

निमाड़ की पहचान 'सफेद सोना' और रोजगार सृजन संवाद के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि निमाड़ क्षेत्र की मुख्य पहचान 'सफेद सोना' (कपास) की फसल और उससे जुड़े उद्योग है। उन्होंने कहा कि सभी उद्यमियों ने जिनिंग और प्रेसिंग इकाइयों के माध्यम से स्थानीय कपास को बेहतरीन गुणवत्ता के साथ देश और दुनिया की टेक्सटाइल मिलों तक पहुँचाने का जो उत्कृष्ट कार्य किया है।

उससे स्थानीय स्तर पर रोजगार का एक बहुत बड़ा सृजन हुआ है। निवेश एवं उद्योगों से जुड़े क्षेत्र में रोजगार को दिया जा रहा प्रोत्साहन औद्योगिक विकास और कृषि आधारित उद्योगों पर चर्चा करते हुए एक कृषक ने रेडीमेड गारमेंट उद्योग को बढ़ावा देने की दिशा में भी कार्य किए जाने की बात कही, इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार इस दिशा में भी विशेष प्रयास करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन निवेश और उद्योग को गति देने के लिए निरंतर महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास को बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा कपास के साथ-साथ लेबर (श्रमिकों) पर भी सब्सिडी प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश में रोजगार आधारित उद्योगों को स्थापित करना है।

इसके साथ ही, उन्होंने पीएम मित्र पार्क में कपास को विशेष प्रोत्साहन देने और कपास के बाजारों का दायरा बढ़ाने पर जोर दिया। भविष्य की योजनाएं: टेक्सटाइल पॉलिसी और निर्यात भविष्य के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि शासन द्वारा टेक्सटाइल पॉलिसी के तहत कपास उद्योगों को और अधिक प्रोत्साहन दिया जाएगा।

इसके साथ ही, कॉटन बेल्स और सीड के निर्यात को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए उद्योगों के तकनीकी अपग्रेडेशन के लिये विशेष कार्य किए जाएंगे। कृषकों द्वारा आभार एवं ग्रीन एनर्जी की पहल संवाद के दौरान कृषकों ने कपास की खेती पर मिलने वाली 50 प्रतिशत सब्सिडी के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

इसके अतिरिक्त, सोलर प्लांट स्थापित होने से बिजली बिलों में आई भारी कमी पर इसे ग्रीन एनर्जी और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम बताया गया। इस गरिमामय अवसर पर क्षेत्र के सांसद श्री गजेंद्र सिंह पटेल, विधायक श्री श्याम बर्डे, विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Source:MP Info
Ad

ताज़ा खबरें