Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
जिस अभिनंदन को देश ने हीरो के तौर पर देखा, उन्होंने ज्वाइन कर ली प्राइवेट एयरलाइन, सवाल- आखिर क्यों?Heavy Rain Warning: 3 से 9 सितंबर तक बहुत भारी बारिश, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ पड़ेंगे छींटेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्राचीन रुक्मणी माता मंदिर में किए दर्शनभारत के बारे में ये 10 आंकड़े आपको चौंका देंगे, UPI से 5G तक जानिए कितनी बदल गई देश की तस्वीरमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाईमुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 सितंबर को सीहोर में सीजी पॉवर की नई इकाई के प्रथम ट्रांसफॉर्मर का करेंगे रोल-आउटPM मोदी बोले- भारत की आर्थिक प्रगति दुनिया के लिए विश्वास और नए अवसरों का स्रोतदेश में तेजी से हो रहा धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन का विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारतीय संस्कृति के गौरवशाली अतीत को पुन: स्थापित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध उज्जैन में श्री महाकाल लोक निर्माण के बाद 20 गुना बढ़ गई श्रद्धालुओं की संख्या मुख्यमIndore Mausam: इंदौर के मौसम का हाल, पूरे सप्ताह गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने की चेतावनीCJP के बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी डेमोक्रेटिक’ लॉन्च, फाउंडर का आरोप- अभिजीत दीपके ने बनाई टीम केजरीवालमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएंमतदाता सूची से नाम हटना बना सेना भर्ती में रोड़ा, डोमिसाइल के लिए केंडिडेट ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजाMP Weather Aaj ka mausam: 3 सितंबर को इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने जिले का हालHeavy Rain Alert: बिहार-झारखंड में येलो अलर्ट, जानें एमपी-छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों का कैसा रहने वाला है मौसमचंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 36 दिन का मेगा ब्लॉक, 12 ट्रेनें रद्द; कई मोहाली-अंबाला से चलेंगी, 15 अक्टूबर तक यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

नवीन तकनीकों को अपनाकर कृषि को बनाये लाभ का धंधा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री ने विदिशा में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को संबोधित किया

MPINFO
MP Info 14 अगस्त 2026, 07:25 pm
नवीन तकनीकों को अपनाकर कृषि को बनाये लाभ का धंधा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री ने विदिशा में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को संबोधित किया

प्रदेश में चल रहे बलराम कृषि महोत्सव के अंतर्गत प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को जिले के ग्राम बोरलाय से विदिशा में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव के कार्यक्रम में वुर्चअली सम्मिलित हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सर्वप्रथम कार्यक्रम में उपस्थित जैन मुनि श्री 105 तत्व सागर जी महाराज का अभिवादन करते हुए उनसे आर्शीवाद प्राप्त किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बलराम महोत्सव का मुख्य उद्देश्य है नवीन तकनीकों को अपना प्राकृतिक एवं जैविक खेती के माध्यम से कृषि को लाभ का धंधा बनाना है। इस वर्ष मनाये जा रहे कृषि महोत्सव में किसानों को परंपरागत खेती के साथ कृषि की नवीन तकनीकों से भी अवगत कराकर उन्हे अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है।

किसान प्राकृतिक एवं जैविक खेती को अपनाकर अपनी धरती को उपजाऊ बनाये। इस वर्ष मनाये जा रहे कृषि महोत्सव में किसानों को परंपरागत खेती के साथ कृषि की नवीन तकनीकों से भी अवगत कराकर उन्हे अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। रासायनिक खाद से हमारी धरती की उर्वरा शक्ति कम हो गई है, अतः किसान जैविक और प्राकृतिक खाद के माध्यम से मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बढ़ाये।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह भी कहा कि आज के समय में किसान सिर्फ फसल उगाकर सिर्फ अनाज का उत्पादन नही करे, बल्कि उसकी फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में भी आगे बढ़े। अनाज से ज्यादा मूल्य किसान को प्रोसेसिंग किये हुए उत्पाद से मिलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह भी कहा कि प्रदेश की सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है।

राज्य सरकार द्वारा किसानों को फसल अल्पावधि ऋण की शर्तो में भी संशोधन किया गया है। अब किसानों के लिए 31 मार्च की ड्यू डेट हटा दी गई है। किसानों को अब सिंचाई के लिये रात्रि के समय नही दिन के समय ही बिजली दी जायेगी। कवच योजना के माध्यम से डिफाल्टर किसानों के ऋण खातों में सुधार किया जा रहा है।

ड्रोन दीदी से किया वर्चुअली संवाद बलराम कृषि महोत्सव के वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़े मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विदिशा जिले की ड्रोन दीदी प्रभा वर्मा से भी संवाद किया। इस दौरान प्रभा दीदी ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि दीदीयों को ड्रोन चलाना सीखाकर उन्होंने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ठोस कदम उठाया है।

अभी तक कुल खेतों में 1160 स्प्रे किये है, एक स्प्रे का वे 300 रुपये लेती है, अभी तक उन्होने 3 लाख रुपये से अधिक राशि कमाकर वे लखपति दीदी बन गई है। इस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें शुभाकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाओं के पास हौसलों की कोई कमी नही है, उनकी उड़ान को सिर्फ पंख देने की आवश्यकता है, बाकी मंजिल तो वे स्वयं की प्राप्त कर लेती है।

Source:MP Info
Ad

ताज़ा खबरें