Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
जिस अभिनंदन को देश ने हीरो के तौर पर देखा, उन्होंने ज्वाइन कर ली प्राइवेट एयरलाइन, सवाल- आखिर क्यों?Heavy Rain Warning: 3 से 9 सितंबर तक बहुत भारी बारिश, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ पड़ेंगे छींटेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्राचीन रुक्मणी माता मंदिर में किए दर्शनभारत के बारे में ये 10 आंकड़े आपको चौंका देंगे, UPI से 5G तक जानिए कितनी बदल गई देश की तस्वीरमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाईमुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 सितंबर को सीहोर में सीजी पॉवर की नई इकाई के प्रथम ट्रांसफॉर्मर का करेंगे रोल-आउटPM मोदी बोले- भारत की आर्थिक प्रगति दुनिया के लिए विश्वास और नए अवसरों का स्रोतदेश में तेजी से हो रहा धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन का विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारतीय संस्कृति के गौरवशाली अतीत को पुन: स्थापित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध उज्जैन में श्री महाकाल लोक निर्माण के बाद 20 गुना बढ़ गई श्रद्धालुओं की संख्या मुख्यमIndore Mausam: इंदौर के मौसम का हाल, पूरे सप्ताह गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने की चेतावनीCJP के बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी डेमोक्रेटिक’ लॉन्च, फाउंडर का आरोप- अभिजीत दीपके ने बनाई टीम केजरीवालमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएंमतदाता सूची से नाम हटना बना सेना भर्ती में रोड़ा, डोमिसाइल के लिए केंडिडेट ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजाMP Weather Aaj ka mausam: 3 सितंबर को इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने जिले का हालHeavy Rain Alert: बिहार-झारखंड में येलो अलर्ट, जानें एमपी-छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों का कैसा रहने वाला है मौसमचंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 36 दिन का मेगा ब्लॉक, 12 ट्रेनें रद्द; कई मोहाली-अंबाला से चलेंगी, 15 अक्टूबर तक यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

भानपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 बदमाश गिरफ्तार, 6 चोरी की मोटरसाइकिल व 25 लीटर कच्ची जहरीली शराब जब्त

Author
Mukesh Rathor 15 जून 2026, 10:03 pm
भानपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 बदमाश गिरफ्तार, 6 चोरी की मोटरसाइकिल व 25 लीटर कच्ची जहरीली शराब जब्त
**भानपुरा। पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत भानपुरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा उनके कब्जे से छह मोटरसाइकिल और 25 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची जहरीली शराब जब्त की है। एसडीओपी गरोठ विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भानपुरा निरीक्षक रमेशचंद्र दांगी ने कंजर मूवमेंट की सूचना पर तीन अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर कार्रवाई की। पहली टीम ने लेदी चौराहा मार्ग से दो संदिग्धों को पकड़कर उनके कब्जे से 8 लीटर कच्ची शराब एवं एक मोटरसाइकिल जब्त की। दूसरी टीम ने ग्राम ओसरना रोड से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 9 लीटर कच्ची शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की। वहीं तीसरी टीम ने कैसोदा-भैसोदा मार्ग पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों से 8 लीटर कच्ची शराब एवं एक मोटरसाइकिल बरामद की। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने झालावाड़, रामगंजमंडी और भोपाल से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर तीन अन्य चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गईं। इस प्रकार कुल छह मोटरसाइकिल, जिनकी अनुमानित कीमत 3 लाख रुपये है, जब्त की गई हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उनका पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। पुलिस अब उनसे चोरी की अन्य वारदातों एवं अवैध शराब के नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रमेशचंद्र दांगी सहित भानपुरा पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका **
Ad

ताज़ा खबरें