Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
पुलिस प्रशासन सेवा, संवेदनशीलता और सुशासन के मंत्र के साथ करे काम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | ई-समन प्रणाली लागू करने में मध्यप्रदेश देश में अव्वल जबलपुर के महाराजपुर में बनेगा नया थाना अज्ञात मृतकों की पहचान स्थापित करने में मध्यप्रदेश बना देश का पहला राज्यसमृद्ध मध्यप्रदेश के लिए सेवा और सुशासन ही हमारा मूल विकास मंत्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | जबलपुर एक साल में बनेगी मेट्रोपॉलिटन सिटी मुख्यमंत्री ने मेट्रोपॉलिटन सिटी का ड्रॉफ्ट बनाने के दिए निर्देश जबलपुर में बनेगा फर्नीचर क्लस्टर 11 लाख पौधे लगाने संबंधी तसलीमा नसरीन के सम्मान समारोह में बोले शुभेंदु अधिकारी- बंगाल में धमकी का दौर खत्म, जब चाहें बंगाल आइएजनसुनवाई में प्राप्त रास्ता विवाद शिकायत का मौके पर कराया गया शांतिपूर्ण निराकरणविश्व स्तनपान सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजितराज्य स्तरीय नोडल अधिकारी ने किया एनआरएलएम गतिविधियों का निरीक्षणस्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में बैठक सम्पन्नबलराम कृषि महोत्सव किसानों को नई तकनीक और समृद्ध भविष्य से जोड़ने का अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | हरदा जिला कृषि क्षेत्र में नंबर वन कृषि के हर क्षेत्र में विकास के लिये सरकार संकल्पित मुख्यमंत्री ने हरदा में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को वर्चुअली संबोधिमुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के सफल संचालन हेतु कलेक्टर ने जारी किए विस्तृत दिशा-निर्देशमुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत अगस्त माह में जिले में चार शिविर होंगे आयोजितअवैध खनन एवं परिवहन के चार मामलों में कलेक्टर ने 1.62 लाख रुपये से अधिक की शास्ति अधिरोपित कीरामपुरा। आगामी ** उत्सव एवं 40वें मोहर्रम** पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को रामपुरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।दिल्ली लक्ष्मी योजना का पोर्टल शुरू: महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये, जानिए कौन है पात्र और किसे नहीं मिलेगा लाभमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एसडीईआरएफ टीम की प्रतिबद्धता को सराहा | टीम ने खण्डवा जिले में दो नदियों के बीच टापू पर फंसे चार युवकों को सुरक्षित निकालामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स पदक विजेता खिलाड़ियों को दीं शुभकामनाएं

समृद्ध मध्यप्रदेश के लिए सेवा और सुशासन ही हमारा मूल विकास मंत्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | जबलपुर एक साल में बनेगी मेट्रोपॉलिटन सिटी मुख्यमंत्री ने मेट्रोपॉलिटन सिटी का ड्रॉफ्ट बनाने के दिए निर्देश जबलपुर में बनेगा फर्नीचर क्लस्टर 11 लाख पौधे लगाने संबंधी

MPINFO
MP Info 01 अगस्त 2026, 07:30 pm
समृद्ध मध्यप्रदेश के लिए सेवा और सुशासन ही हमारा मूल विकास मंत्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | जबलपुर एक साल में बनेगी मेट्रोपॉलिटन सिटी मुख्यमंत्री ने मेट्रोपॉलिटन सिटी का ड्रॉफ्ट बनाने के दिए निर्देश जबलपुर में बनेगा फर्नीचर क्लस्टर 11 लाख पौधे लगाने संबंधी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को जबलपुर को बड़ी सौगात देते हुए कहा कि नगर निगम जबलपुर अगले एक वर्ष में मेट्रोपोलिटन सिटी बनेगा। उन्होंने मौके पर ही संबंधितों (कमिश्नर, कलेक्टर एवं अन्य) को जल्द से जल्द जबलपुर मेट्रोपॉलिटन सिटी का ड्रॉफ्ट प्रपोजल तैयार करने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सेवा हमारी सरकार का दायां और सुशासन बायां हाथ है। हम मध्यप्रदेश के विकास प्रदेश के नागरिकों की सुख-समृद्धि और सेवा के प्रति संकल्पित है। सेवा और सुशासन ही हमारे लिए समृद्ध मध्यप्रदेश के निर्माण का मूल और वास्तविक विकास मंत्र है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमने प्रदेश की जनता से विकास का सच्चा वादा किया है। आज प्रदेश में चहुंओर विकास की बहार है। 'सच्चा वादा, पक्का काम' हम जो भी कहते हैं, वो करके भी दिखाते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को जबलपुर के गीता भवन परिसर में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन का 11 लाख पौधे लगाने के महा अभियान के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जबलपुर जिले को और भी कई सौगातें दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जबलपुर में एक 'फर्नीचर क्लस्टर' बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जबलपुर की मेडिकल यूनिवर्सिटी को अब मध्यप्रदेश के एम्स (राज्यस्तरीय आयुर्विज्ञान संस्थान) के रूप में विकसित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जबलपुर और आसपास की परिधि मे स्थित नेशनल पार्क में आने वाले पर्यटकों के विशेष आकर्षण के लिए जबलपुर में ही वाइल्ड एनीमल्स विजिबिलिटी की सुविधा विकास के लिए यहां मदन महल पहाड़ी के पास एक चिड़िया घर (ज़ू) बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घोषणा करते हुए कहा कि जबलपुर जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार सांदीपनि विद्यालय भी बनाये जायेंगे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जबलपुर शहर को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाने के लिए यहां करीब 397 करोड़ रूपए के 5 विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नगर निगम जबलपुर के स्वच्छता सर्वेक्षण पर केन्द्रित एक कॉफी टेबल बुक का विमोचन कर यहां पात्र सैकड़ों रेहड़ी-पटरी-श्रमिक (स्ट्रीट वेंडर्स) हितग्राहियों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत डिजिटल क्रेडिट कार्ड्स भी प्रदान किए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जबलपुर शहर में 362.31 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 'अमृत 1.0' सीवेज परियोजना का शुभारंभ कर कठौंदा, ललपुर और तेवर में बने तीन बड़े सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने जबलपुर की सिविल लाइन्स इलाके में 25 लाख रूपए की लागत से रजक समुदाय के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस मॉडर्न लॉन्ड्री एरिया का शुभारंभ कर गुरंदी बाजार क्षेत्र में 2.5 करोड़ रुपये की लागत से बने अत्याधुनिक मत्स्य विक्रय केन्द्र का लोकार्पण भी किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जबलपुर को 'पुण्य नगरी' की उपमा देते हुए कहा कि हमारे देश और प्रदेश में कई तरह से विकास कार्य चल रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश का स्वर्णिम काल चल रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' से आकाशवाणी को एक नई पहचान दे दी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की मंशा के अनुरूप देश की 80 करोड़ आबादी को नि:शुल्क राशन, पक्का मकान, नि:शुल्क शौचालय, हर घर नल से जल, आयुष्मान कार्ड के माध्यम से 5 लाख रुपए तक के इलाज की निशुल्क सुविधा मिल रही है। रेहड़ी वाले छोटे व्यापारियों को पीएम स्वनिधि योजना में लाभ मिल रहा है।

आज जबलपुर के अनेक हितग्राहियों को डिजिटल कार्ड प्रदान किए गए हैं। हर गरीब के जीवन को सुख के सूरज की रौशनी से प्रकाशित करने के लिये प्रतिबद्ध होकर राज्य सरकार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 'सरकार का अर्थ सहकार' और 'सहकार का अर्थ परिवार' की सहायता करना है।

दुनिया के सामने भारत वसुधैब कुटुम्बकम का एक आदर्श उदाहरण है। भारतीय परंपरा प्राचीनकाल से इसी भाव से आगे बढ़ती रही है। उन्होंने कहा कि अपने जंगलों को हराभरा रखने के लिए हम सभी जरूरी प्रयास कर रहे हैं। प्रकृति के साथ रिश्ता और भी मजबूत बनाने के लिए आज जबलपुर से 11 लाख पौधे लगाने के लिए सघन पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया गया है।

उन्होंने कहा कि पेड़ हमारे जीवन में ऋषि-मुनियो के समान होते हैं। पेड़ों से हमें स्वच्छ हवा मिलती है। यह सबको जीवन देते हैं। पौधरोपण के लिए नई जापानी 'मियावाकी पद्धति' से एक एकड़ भूमि पर 12 हजार पौधे लगाए जा सकते हैं। यह क्षेत्र तीन साल से कम अवधि में सघन वन बन जाता है।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश देश में नदियों का मायका है। यहां हर-भरे सघन वन हैं। नदियां जंगलों को हराभरा रखती हैं। सभी को खुशहाली और आगे बढ़ने का अवसर देती हैं। नर्मदा नदी से गुजरात और राजस्थान को भी समृद्धि मिलती है। चंबल और सोन जैसी नदियां गंगा-यमुना की धारा को रफ्तार देती हैं।

सब समान-सबको सम्मान - यूसीसी का यही आधार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश की आजादी के बाद तत्कालीन सरकारों ने समाज को अपनी ही धारा और राजनीतिक नजरिए से देखा। उन्होंने धर्म के आधार पर लोगों में वर्ग विभेद किया। रहीम और रसखान की रचनाएं देखिए, जिनमें भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का चित्रण मिलता है।

प्रधानमंत्री श्री मोदी की सरकार आने के बाद देश में कहीं भी सद्भाव नहीं बिगड़ा। उन्होंने कहा कि यह बदलते दौर का भारत है। मध्यप्रदेश सरकार ने हिंदू और मुस्लिम सहित सभी वर्गों के लिए एक समान कानून लागू करने का निर्णय लिया है। यूसीसी लागू करने के लिए राज्य सरकार ने 3 करोड़ से अधिक एसएमएस भेजे, जिसके बाद 10 लाख से अधिक सुझाव यूसीसी समिति के पास आए।

इन सुझावों में 74 प्रतिशत से अधिक मुस्लिम बहनों ने यूसीसी लागू करने का समर्थन किया। 'सब समान-सबको सम्मान' देने के उद्देश्य से हमारी सरकार एक समान कानून लागू करने की दिशा में आगे बढ़ी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश का लोक निर्माण विभाग देश में सबसे अच्छा काम करने वाला विभाग है।

हमारी सरकार द्वारा लोक निर्माण क्षेत्र में हुए कई नए काम और नवाचार अब पूरे देश में लागू हो रहे हैं। मध्यप्रदेश ने ब्रिटिशकाल के राजमार्ग कानून और फायर सेफ्टी एक्ट में भी संशोधन कर लिया है। प्रदेश में बन रहे हैं भव्य सांदीपनि विद्यालय, पुलिस विभाग में 18 हजार से अधिक पदों पर भर्ती मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सांदीपनि विद्यालय भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता के प्रतीक हैं।

हमारे बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा मिले, इसीलिए प्रदेशभर में भव्य सांदीपनि विद्यालय बनाए गए हैं। युवाओं का भविष्य संवारने के लिए हमने इसी साल 10 हजार शिक्षकों की भर्ती कर ली है। पुलिस विभाग में 18 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की गई है। उन्होंने कहा कि पदोन्नति में आरक्षण वाले मसले का समाधान निकालकर अब तक राज्य के सभी विभागों के लगभग ढाई लाख से अधिक शासकीय सेवकों को पदोन्नति दे दी गई है।

पुलिस विभाग में ही 25 हजार अधिकारी-कर्मचारियों के प्रमोशन हुए हैं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद केवल सागर और उज्जैन में ही विश्वविद्यालय थे, लेकिन धीरे-धीरे इनकी संख्या बढ़ती गई। वर्तमान समय में 75 से अधिक विश्वविद्यालय हो चुके हैं। हमारी यूनिवर्सिटी ऐसी बनें, जहां विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता के साथ शिक्षा मिले।

भविष्य में जबलपुर की मेडिकल यूनिवर्सिटी एम्स की तर्ज पर विकसित की जाएगी। मेडिकल सेक्टर के सुदृढ़ीकरण के लिए यूनिवर्सिटी को सर्वसुविधायुक्त बनाने का यह मॉडल पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। अब तो चीता भी मध्यप्रदेश में जीता है मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश टाइगर स्टेट तो पहले से ही है, अब तो कभी विलुप्त हो चुका चीता भी मध्यप्रदेश में जीता है।

यह हमारा सौभाग्य है कि मध्यप्रदेश मगरमच्छ, घड़ियाल, गिद्ध, तेंदुआ जैसे वन्य जीवों के मामले में भी अग्रणी राज्य है। पूरे एशिया महाद्वीप से चीता विलुप्त हो चुका था, लेकिन मध्यप्रदेश की पावन धरती पर आते ही चीतों की संख्या 20 से बढ़कर 52 हो गई है। यह वन्य जीवों हमारे सहअस्तित्व की भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है।

हम जियो और जीने दो की भावना के साथ वन्य जीवों के संरक्षण के लिए भी कार्य कर रहे हैं। असम से जंगली भैंसे लाए गए हैं। भविष्य में गैंडे और किंग कोबरा जैसे जीवों को भी लाकर उनके प्राकृतिक रहवास में बसाया जाएगा। वनों की समृद्धि के लिए और पर्यटन से रोजगार के अवसर दिलवाने के लिए सरकार प्रयास कर रही है।

कार्यक्रम को लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने भी संबोधित कर प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों और लोक निर्माण विभाग के नवाचारों पर प्रकाश डाला। जबलपुर सांसद श्री आशीष दुबे ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में सरकार सबको साथ लेकर काम करती है।

पिछले ढाई साल में विकास परियोजनाओं से जबलपुर का स्वरूप बदला है। राज्य सरकार अंत्योदय के भाव के साथ काम करते हुए हर वर्ग की चिंता कर रही है। क्षेत्रीय विधायक डॉ. अभिलाष पाण्डेय ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव नेतृत्व में मध्यप्रदेश विधानसभा ने समान नागरिक संहिता विधेयक पास कर लिया है।

राज्य सरकार ने प्रदेश में फायर सेफ्टी एक्ट लागू करने के लिए विधेयक भी पारित कराया है। जबलपुर के महापौर श्री जगत बहादुर सिंह 'अन्नू' ने कहा कि जबलपुर शहर को आज अमृत फेज-1 योजना के अंतर्गत हुए विकास कार्यों की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में आगामी 7 अगस्त से प्रदेश भर में 'जन विश्वास अभियान' चलाया जायेगा।

यह एक अनूठा अभियान है, जिसमें राज्य सरकार खुद नागरिकों के द्वार पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि जबलपुर नगर निगम ने शहर के प्रमुख नालों पर एसटीपी प्लांट लगाए गए हैं, जिससे मां नर्मदा में मिलने वाले पानी को साफ किया जा रहा है। महापौर ने बताया कि जबलपुर देश का ऐसा शहर बन गया है, जहां कचरे से भी बिजली बनाई जा रही है।

जबलपुर जिले में पौधरोपण अभियान के अंतर्गत 11 लाख पौधे रोपे जाएंगे। कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकी, विधायक श्री अशोक ईश्वरदास रोहाणी, विधायक श्री सुशील कुमार तिवारी, विधायक श्री नीरज सिंह ठाकुर, विधायक श्री संतोष वरकड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा मुकेश गोंटिया, जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संदीप जैन, उपाध्यक्ष श्री प्रशांत, श्री रत्नेश सोनकर, श्री राजकुमार पटेल, श्री विनोद गोंटिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

Source:MP Info
Ad

ताज़ा खबरें

पुलिस प्रशासन सेवा, संवेदनशीलता और सुशासन के मंत्र के साथ करे काम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | ई-समन प्रणाली लागू करने में मध्यप्रदेश देश में अव्वल जबलपुर के महाराजपुर में बनेगा नया थाना अज्ञात मृतकों की पहचान स्थापित करने में मध्यप्रदेश बना देश का पहला राज्य
मध्यप्रदेश

पुलिस प्रशासन सेवा, संवेदनशीलता और सुशासन के मंत्र के साथ करे काम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | ई-समन प्रणाली लागू करने में मध्यप्रदेश देश में अव्वल जबलपुर के महाराजपुर में बनेगा नया थाना अज्ञात मृतकों की पहचान स्थापित करने में मध्यप्रदेश बना देश का पहला राज्य

तसलीमा नसरीन के सम्मान समारोह में बोले शुभेंदु अधिकारी- बंगाल में धमकी का दौर खत्म, जब चाहें बंगाल आइए
राष्ट्रीय

तसलीमा नसरीन के सम्मान समारोह में बोले शुभेंदु अधिकारी- बंगाल में धमकी का दौर खत्म, जब चाहें बंगाल आइए

जनसुनवाई में प्राप्त रास्ता विवाद शिकायत का मौके पर कराया गया शांतिपूर्ण निराकरण
नीमच

जनसुनवाई में प्राप्त रास्ता विवाद शिकायत का मौके पर कराया गया शांतिपूर्ण निराकरण

विश्व स्तनपान सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
नीमच

विश्व स्तनपान सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी ने किया एनआरएलएम गतिविधियों का निरीक्षण
नीमच

राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी ने किया एनआरएलएम गतिविधियों का निरीक्षण