Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
राष्ट्रपति का देश के नाम संदेश: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को दी बधाई, राष्ट्र निर्माण में सभी के योगदान को सराहानवीन तकनीकों को अपनाकर कृषि को बनाये लाभ का धंधा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री ने विदिशा में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को संबोधित कियाकिसानों की समृद्धि और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | एचडी पद्धति से कपास उत्पादन से बढ़ी बड़वानी के किसानों की आय किसानों के सुझावों और समस्याओं का संवेदनशीलता से किया जाएगा त्वरित निराकरण मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन मन में उठने वाले प्रश्नों और जिज्ञासाओं को नहीं रोके, बल्कि चर्चा कर उत्तर पाये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर के अंतर्गत मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों से किया संवाद विद्यार्थी जीवन सीखने का एक सशक्त माध्यम हैमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर दीं प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएंमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उप स्वास्थ्य केन्द्र तलून का किया निरीक्षण | गर्भवती महिलाओं, सिकलसेल मरीजों और बच्चों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की ली जानकारीगणित को खेल-खेल में रोचक और आसान बनाया जा सकता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री ने ग्राम बोरलाय में बने मैथ्स पार्क का उदघाटन कियाहमले के बाद सुखबीर बादल की पहली प्रतिक्रिया, कहा - पंजाब को अस्थिर करने वालों से अकाली दल लड़ेगाभारत बनेगा विश्व का सर्वश्रेष्ठ देश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कर्मश्री की तिरंगा यात्रा को मदर टेरेसा स्कूल से किया रवाना अखंड भारत के संकल्प के साथ हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत संत हिरदाराम नगर के लिए रवाना हुई यात्रा युवा बाइकर्हमें समृद्ध और सामर्थ्यशाली मध्यप्रदेश बनाना है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | छह जिलों को मिलाकर बनेगी भोपाल मेट्रोपोलिटन सिटी- बढ़ेगा राजधानी का गौरव विभाजन के समय कई परिवारों ने अपना घर-बार छोड़ा और कष्ट सहे मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस राष्ट्रभक्ति और जनभागीदारी का उत्सव बन चुका है हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | देश की आजादी की शताब्दी पूर्ण होने पर 2047 तक भारत बनेगा विकसित राष्ट्र शौर्य स्मारक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभाजन विभीषिका दिवस पर अमर शहीदों कफुकेत-दिल्ली फ्लाइट: चार सेकंड तक विमान पर नहीं रहा कंट्रोल, FDR डिकोडिंग में सामने आई वजहराहुल गांधी के ‘हग डिप्लोमेसी’ वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस, लोगों के अलग-अलग रिएक्शनVideo: मम्मी ने छीन ली चॉकलेट, 3 साल का बच्चा शिकायत लेकर पहुंचा पुलिस चौकी20 बागी सांसदों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जायेगी तृणमूल कांग्रेस, करेगी सदस्यता रद्द करने की मांग

राजनीति का उद्देश्य समाज कल्याण है, नई पीढ़ी को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. गोविन्द नारायण सिंह से सेवा और समर्पण की लेनी चाहिए सीख : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री सिंह की जयंती पर किया नमन मध्यप्रदेश विधानसभा के सेंट्रल हॉल में अर्पित की

MPINFO
MP Info 25 जुलाई 2026, 02:55 pm
राजनीति का उद्देश्य समाज कल्याण है, नई पीढ़ी को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. गोविन्द नारायण सिंह से सेवा और समर्पण की लेनी चाहिए सीख : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री सिंह की जयंती पर किया नमन मध्यप्रदेश विधानसभा के सेंट्रल हॉल में अर्पित की

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. गोविंद नारायण सिंह की जयंती पर शनिवार को मध्यप्रदेश विधानसभा के सेंट्रल हॉल में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। पुष्पांजलि कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सिंह के परिजन उपस्थित थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राजनीति का उद्देश्य केवल सत्ता पाना नहीं, समाज का कल्याण करना है। आज की नई पीढ़ी को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. गोविंद नारायण सिंह के जीवन से सेवा, समर्पण और नैतिकता की सीख लेनी चाहिए। वे बेहद सरल जीवन और सहज व्यवहार के लिए प्रसिद्ध थे।

जनता से उनका सीधा संवाद उनकी सबसे बड़ी शक्ति था। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों और सामान्य नागरिकों की समस्याओं को निकट से समझा। ऐसे व्यक्तित्व सदैव समाज का मार्गदर्शन करते हैं। उनकी कार्यशैली आज भी जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत है। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सिंह का जीवन युवाओं को ईमानदारी, संघर्ष और राष्ट्र सेवा का संदेश देता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि श्री गोविन्द नारायण सिंह वर्ष 1967 में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बने, जब प्रदेश की राजनीति एक नए दौर से गुजर रही थी। उन्होंने प्रशासन में जवाबदेही और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का प्रयास किया. लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत बनाने और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप शासन चलाने की दिशा में कार्य किया।

उनका कार्यकाल राजनीतिक परिवर्तन का महत्वपूर्ण प्रतीक माना जाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सिंह की जयंती पर हम सभी उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लें। उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए हम विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए कार्य करेंगे।

प्रदेश में जनकल्याण, सुशासन और सतत् विकास के मार्ग पर लगातार आगे बढ़ना ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. गोविंद नारायण सिंह का जन्म 25 जुलाई 1920 को रामपुर बघेलान में हुआ था। एम.ए., एलएलबी. तक शिक्षा ग्रहण कर उन्होंने अपने सार्वजनिक एवं राजनैतिक जीवन प्रारंभ किया।

उन्होंने चतुर्थ विधानसभा (1967-1972) में 30 जुलाई 1967 से 12 मार्च 1969 तक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश के विकास को एक नई दिशा दी थी। श्री सिंह का 10 मई 2005 को देहावसान हो गया। मीडिया से चर्चा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुष्पांजलि कार्यक्रम के पश्चात मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. गोविंद नारायण सिंह राज्य में तत्कालीन संविद सरकार की राजनीति के केंद्र बिंदु थे।

वे रीवा के निवासी थे। उन्होंने सादगी, निष्पक्षता के साथ समाज सेवा के क्षेत्र में विशेष पहचान बनाई थी। पूर्व मुख्यमंत्री श्री सिंह ने स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आज उनकी जयंती के अवसर पर हम सभी उनका स्मरण कर रहे हैं। श्री सिंह ने राजमाता सिंधिया के कार्यकाल में जनता की आवाज बनकर यह भरोसा दिलाया था कि पक्ष हो या विपक्ष, अब राजनीति में बदलाव का समय है।

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सिंह प्रदेश की राजनीति में लोकतांत्रिक परंपरा की मिसाल बने। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व विधानसभा अध्यक्षों की जयंती और पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम कराने की उत्कृष्ट पहल की है।

Source:MP Info
Ad

ताज़ा खबरें

राष्ट्रपति का देश के नाम संदेश: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को दी बधाई, राष्ट्र निर्माण में सभी के योगदान को सराहा
राष्ट्रीय

राष्ट्रपति का देश के नाम संदेश: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को दी बधाई, राष्ट्र निर्माण में सभी के योगदान को सराहा

नवीन तकनीकों को अपनाकर कृषि को बनाये लाभ का धंधा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री ने विदिशा में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को संबोधित किया
मध्यप्रदेश

नवीन तकनीकों को अपनाकर कृषि को बनाये लाभ का धंधा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री ने विदिशा में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को संबोधित किया

किसानों की समृद्धि और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | एचडी पद्धति से कपास उत्पादन से बढ़ी बड़वानी के किसानों की आय किसानों के सुझावों और समस्याओं का संवेदनशीलता से किया जाएगा त्वरित निराकरण मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन
मध्यप्रदेश

किसानों की समृद्धि और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | एचडी पद्धति से कपास उत्पादन से बढ़ी बड़वानी के किसानों की आय किसानों के सुझावों और समस्याओं का संवेदनशीलता से किया जाएगा त्वरित निराकरण मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन

मन में उठने वाले प्रश्नों और जिज्ञासाओं को नहीं रोके, बल्कि चर्चा कर उत्तर पाये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर के अंतर्गत मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों से किया संवाद विद्यार्थी जीवन सीखने का एक सशक्त माध्यम है
मध्यप्रदेश

मन में उठने वाले प्रश्नों और जिज्ञासाओं को नहीं रोके, बल्कि चर्चा कर उत्तर पाये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर के अंतर्गत मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों से किया संवाद विद्यार्थी जीवन सीखने का एक सशक्त माध्यम है

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर दीं प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर दीं प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं