Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, MEA ने क्यों नहीं दी क्लीयरेंस ?मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले राज्य पुलिस सेवा के अधिकारीमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टीकमगढ़ में आंगनवाड़ी और जिला अस्पताल का निरीक्षण किया | लाडली बहनों और बेटियों ने रक्षासूत्र बांधकर मुख्यमंत्री का किया आत्मीय स्वागत मुख्यमंत्री ने बच्चों को लाड़-दुलार कियामुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे ईटी वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 में मध्यप्रदेश के विकास और निवेश संभावनाओं पर संवादVideo: पैलेट गन पीड़ित की FIR के लिए थाने में डटे राहुल गांधी, साथ देने प्रियंका भी पहुंचींकानून-व्यवस्था में लापरवाही या पद का दुरुपयोग अस्वीकार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर की जायेगी कठोर कार्रवाई मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिये कटनी सीएसपी को तत्काल निलंबित करने के निर्देशआध्यात्मिक विभूति थे स्वामी चिन्मयानंदजी महाराज : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | समाज एवं युवाओं के नैतिक विकास और श्रीमद्भगवद्गीता के प्रसार में स्वामीजी का योगदान स्मरणीय चिन्मय अमृत यात्रा छत्तीसगढ़ से भोपाल होकर झांसी जाएगी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यात्रा वाहन कानून-व्यवस्था में लापरवाही या पद का दुरुपयोग अस्वीकार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर की जायेगी कठोर कार्रवाई मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिये कटनी सीएसपी को तत्काल निलंबित करने के निर्देशराजस्थान स्कूल विवाद: CJP टीम से भिड़े ग्रामीण, कहा- बच्चे पढ़ते हैं, स्कूल तोड़ने नहीं देंगेअंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस हमें वरिष्ठजन के प्रति अपने दायित्वों का कराता है बोध : मुख्यमंत्री डॉ. यादवपोलैंड बोला: आतंकी चाहे जहां छिपे हों, भारत को पीछा करने का हक, ऑपरेशन सिंदूर और 1971 की जंग में हमने साथ दियामुंबई के कुर्ला में रेलवे की बिजली लाइन पर गिरी भारी-भरकम क्रेन, 10 लोग घायलUP के 7, MP के 9 इलाकों में अगले 48 घंटे भारी बारिश, बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी6 साल बाद विदेश से लौटा पति: क्लिनिक में मरीज बनकर पत्नी से मिला,भावुक होकर रोने लगे दोनोंवंदे मातरम् विवाद : हरीश रावत बोले- 1937 की कांग्रेस समिति का फैसला नहीं बदल सकते, BJP पर देश को बांटने का लगाया आरोप

प्रत्येक नागरिक की जिंदगी हर कीमत पर बचाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा और आयुष्मान निरामय योजनाओं से जटिल बीमारियों का मिल रहा निशुल्क उपचार

MPINFO
MP Info 12 मई 2026, 08:15 pm
प्रत्येक नागरिक की जिंदगी हर कीमत पर बचाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा और आयुष्मान निरामय योजनाओं से जटिल बीमारियों का मिल रहा निशुल्क उपचार

HTML clipboard मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक का जीवन अनमोल है और उनकी जिंदगी को किसी भी कीमत पर बचाने के लिए राज्य सरकार पूर्णत: प्रतिबद्ध है। मंगलवार को उज्जैन के असनोरिया क्षेत्र में निवासरत परिवार के 5 माह के बालक यथार्थ सिंह को ‘पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा’ के माध्यम से बेहतर इलाज के लिए बेंगलुरु के नारायणा अस्पताल भेजा गया है।

बच्चा जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित है। यथार्थ इलाज इंदौर के एक अस्पताल में चल रहा था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अति मुश्किल परिस्थितियों में राज्य सरकार सभी जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ी है। गंभीर बीमारी से पीड़ित बालक यथार्थ का उपचार आयुष्मान निरामय योजना के अंतर्गत निःशुल्क कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से प्रार्थना की है कि बालक यथार्थ पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर जल्द ही अपने घर लौट आए। प्रदेश में सुदृढ़ हो रही स्वास्थ्य सेवाएं मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता निरंतर बेहतर हो रही है।

राज्य सरकार द्वारा नागरिकों को समय पर और उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा और आयुष्मान निरामय योजना जरूरतमंद नागरिकों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही हैं। इन योजनाओं से अब जटिल और गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को भी बड़े अस्पतालों में निशुल्क एवं त्वरित उपचार की सुविधा मिल रही है।

Source:MP Info
Ad

ताज़ा खबरें