Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह विवाद : PM मोदी के सामने छात्रों के झुकने पर ओवैसी भड़के, बोले ये राष्ट्रहित के खिलाफदिल्ली में भारी बारिश: नाले में बहा 18 साल का युवक, तलाश जारी*श्री संस्कार पब्लिक स्कूल गाँधीसागर पर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम संपन्न* गाँधीसागर ||मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ | भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता के बीच शुरू होंगी सीधी उड़ानें भोपाल से रीवा की पहली उड़ान को करेंगे फ्लैग ऑफ मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति से वित्त पोषित हैं नए ह8 से 14 अगस्त तक बिहार-झारखंड सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान की चेतावनीमुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रणडिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी डूडा ने किया मनासा नगर परिषद का निरीक्षण सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के समयबद्ध निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देशअपार आईडी से सुरक्षित होंगे विद्यार्थियों के शैक्षणिक अभिलेखतीन पीड़ित परिवारों को मिली राहत, 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत जहरीले जानवर के काटने और पानी में डूबने से हुई मौत के मामलों में एसडीएम मनासा ने स्वीकृत की सहायता राशिजिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता-2026 संपन्नतीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृतडिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी डूडा ने किया मनासा नगर परिषद का निरीक्षणपीएम मोदी का NCPI सांसदों को संदेश- जब बंगाल और ओडिशा समृद्ध थे, तब भारत भी हर तरह से समृद्ध थाममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को फिर लिखी चिट्ठी, कहा- तृणमूल के बागियों को न दें और समय, जांच करें तेजसीआईडी ​​कार्यालय में पेश हुए सुमित रॉय, दो महीने से फरार थे अभिषेक बनर्जी के पीए

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीमच सोलर पार्क एवं ग्रीनको परियोजना का किया एरियल सर्वे | 11,470 करोड़ की ग्रीनको पम्प स्टोरेज परियोजना से होगा 1920 मेगावाट ऊर्जा उत्पादन परियोजना से क्षेत्र में रोजगार, ऊर्जा सुरक्षा और हरित विकास को मिलेगी नई गति

MPINFO
MP Info 29 जून 2026, 09:55 pm
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीमच सोलर पार्क एवं ग्रीनको परियोजना का किया एरियल सर्वे | 11,470 करोड़ की ग्रीनको पम्प स्टोरेज परियोजना से होगा 1920 मेगावाट ऊर्जा उत्पादन परियोजना से क्षेत्र में रोजगार, ऊर्जा सुरक्षा और हरित विकास को मिलेगी नई गति

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नीमच के 500 मेगावाट सोलर पार्क एवं ग्राम खिमला में निर्माणाधीन ग्रीनको पम्प स्टोरेज परियोजना का एरियल सर्वे किया। सर्वे के बाद मुख्यमंत्री को पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से परियोजना की प्रगति, तकनीकी विशेषताओं एवं ऊर्जा उत्पादन क्षमता की विस्तृत जानकारी दी गई।

ग्रीनको ग्रुप द्वारा लगभग 11,470 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जा रही 1920 मेगावाट क्षमता की गांधीसागर पम्प स्टोरेज परियोजना देश की अपनी तरह की सबसे बड़ी परियोजनाओं में शामिल है। इस परियोजना की ऊर्जा भंडारण क्षमता 10,326 मेगावाट प्रति घंटा होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इसे मध्यप्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे प्रदेश की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी और हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।

परियोजना के तहत गांधीसागर के मौजूदा जलाशय तथा खिमला में निर्मित किए जा रहे ऊपरी जलाशय का उपयोग पम्प स्टोरेज तकनीक से बिजली उत्पादन के लिए किया जाएगा। इस प्रक्रिया में पानी का पुनः उपयोग होगा तथा वाष्पीकरण से होने वाली न्यूनतम हानि को छोड़कर अतिरिक्त जल की आवश्यकता नहीं होगी।

परियोजना में 240 मेगावाट की 7 तथा 120 मेगावाट की 2 द्वि-दिशात्मक टर्बाइन इकाइयां स्थापित की जा रही हैं। खिमला परियोजना के निर्माण कार्य में वर्तमान में प्रतिदिन तीन हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिल रहा है। इसके पूर्ण होने पर क्षेत्र में औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को नई गति मिलेगी।

इस अवसर पर केन्द्रीय नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री जोशी, प्रदेश के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला, ग्रीनको के सीईओ श्री मौर्या, सांसद श्री सुधीर गुप्ता, विधायक श्री माधव मारू, अपर मुख्य सचिव नवकरणीय ऊर्जा श्री मनु श्रीवास्त्व, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Source:MP Info
Ad

ताज़ा खबरें

IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह विवाद : PM मोदी के सामने छात्रों के झुकने पर ओवैसी भड़के, बोले ये राष्ट्रहित के खिलाफ
राष्ट्रीय

IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह विवाद : PM मोदी के सामने छात्रों के झुकने पर ओवैसी भड़के, बोले ये राष्ट्रहित के खिलाफ

दिल्ली में भारी बारिश: नाले में बहा 18 साल का युवक, तलाश जारी
राष्ट्रीय

दिल्ली में भारी बारिश: नाले में बहा 18 साल का युवक, तलाश जारी

*श्री संस्कार पब्लिक स्कूल गाँधीसागर पर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम संपन्न*   गाँधीसागर ||
नीमच

*श्री संस्कार पब्लिक स्कूल गाँधीसागर पर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम संपन्न* गाँधीसागर ||

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ | भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता के बीच शुरू होंगी सीधी उड़ानें भोपाल से रीवा की पहली उड़ान को करेंगे फ्लैग ऑफ मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति से वित्त पोषित हैं नए ह
मध्यप्रदेश

8 से 14 अगस्त तक बिहार-झारखंड सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान की चेतावनी
राष्ट्रीय

8 से 14 अगस्त तक बिहार-झारखंड सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान की चेतावनी