Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
'यूजरनेम' फीचर पर सरकार का एक्शन: WhatsApp के बाद Telegram और Signal को भी भेजा नोटिसमुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. मणिक साहामुंबई में मानसून का रौद्र रूप, 4 दिनों में 400 मिमी बारिश, तस्वीरों में देखें शहर का हाल18 जिलों में होंगे नर्मदा जयंती कार्यक्रम, नदी संरक्षण से समाज को भी जोड़ें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | अब हर महीने होगी नर्मदा समग्र की बैठक नर्मदा परिक्रमा पथ पर मार्ग संकेतक लगाये जाएं मां नर्मदा के जल को निर्मल और अविरल बनाये रखने के लिए नमन मिशन तैयार, 2Road Safety: सड़क हादसे पर लगाम लगाने के लिए रोड एंबुलेंस के निर्माण में होगा बदलावसंभावित अल्प वर्षा से निपटने के लिए सभी विभाग करें समन्वित तैयारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | कम पानी और कम अवधि वाली फसलें अपनाने के लिए किसानों को करें प्रेरित पूर्व चेतावनी के लिए बनाए जाएंगे राज्य स्तरीय जल डैशबोर्ड मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संभावित अल्प वभारत विकास परिषद मुख्य शाखा नीमच ने डॉक्टर्स डे पर किया चिकित्सकों का सम्मानउत्तराखंड में भारी बारिश, 5 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट; बद्रीनाथ और केदारनाथ मार्ग प्रभावितआरसेटी में जुलाई माह में विभिन्न ट्रेडों में निःशुल्क स्वरोजगार प्रशिक्षण होगा शुरूजिले में अब तक औसत 155 मि.मी. वर्षा दर्जजल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कानाखेड़ा की प्राचीन बावड़ी पर मनाया गया बावड़ी उत्सवसेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत 80 छात्राओं व शिक्षकों को किया साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकमहुआ मोइत्रा के समर्थन में आये विकास रंजन भट्टाचार्य, "अंडा थेरेपी" कल्चर को बताया शर्मनाकराष्ट्रपति भवन में जापान की पीएम तकाइची का भव्य स्वागत, मोदी बोले- रणनीतिक साझेदारी को मिलेगी नई रफ्तारत्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा का उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया अभिनंदन | 28वें एओएमएसआई मिड-टर्म कन्वेंशन एवं 14वें एओएमएसआई पोस्टग्रेजुएट कन्वेंशन—मिडकॉम्स 2026 में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महू में विद्यार्थियों को प्लेसमेंट प्रमाण-पत्र किए वितरित | स्टार्टअप और नवाचार को बढ़ावा देने राज्य सरकार सदैव तत्पर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश में 10 हजार स्टार्टअप धारकों ने कराया पंजीयन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थिय

MPINFO
MP Info 03 मई 2026, 06:20 pm
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महू में विद्यार्थियों को प्लेसमेंट प्रमाण-पत्र किए वितरित | स्टार्टअप और नवाचार को बढ़ावा देने राज्य सरकार सदैव तत्पर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश में 10 हजार स्टार्टअप धारकों ने कराया पंजीयन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थिय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य शासन स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। राज्य में 10 हजार स्टार्टअप धारकों ने अपना पंजीयन कराया है। स्टार्टअप शुरू करने वालों को राज्य सरकार प्रतिमाह स्टाइफंड भी दे रही है। प्रदेश में चारों ओर उद्योगों का फैलाव हो, इसके लिए लगातार नवाचार किए जा रहे हैं।

बाहर की कम्पनियों को निवेश के लिए औद्योगिक समिट के माध्यम से प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे युवाओं को रोजगार मिले और प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ता रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को इंदौर जिले के महू में एक निजी कॉलेज में आयोजित प्लेसमेंट प्रोग्राम में युवाओं को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कॉलेज के उन युवाओं को प्लेसमेंट के प्रमाण-पत्र वितरित किए, जिनका प्लेसमेंट विभिन्न कम्पनियों में हुआ। कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, विधायक सुश्री उषा ठाकुर, कॉलेज के सेक्रेटरी श्री सुनील बंसल और श्री शरद त्रिवेदी विशेष रूप से उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को आह्वान किया कि यदि हम किसी विषय को मन लगाकर गहराई से पढ़ते हैं, तो उसकी याददाश्त लम्बे समय तक बनी रहती है। अत: एकाग्रचित होकर अध्ययन करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिक्षक बनकर विद्यार्थियों से प्रश्न किए, तो वहीं विद्यार्थियों ने भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव से प्रश्न किए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों से विज्ञान और राजनीति से जुड़े प्रश्न किए, तो वहीं विद्यार्थियों ने उद्योग और नवाचार को लेकर प्रश्न किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केवल पाठ्यक्रम तक ही विद्यार्थी स्वयं को सीमित न रखें, वह आगे भी अपना मनन और चिंतन जारी रखे।

नये-नये नवाचार करें और स्वयं को भी परखें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टार्टअप, गुरूत्वाकर्षण, ब्रह्माण्ड, नवाचार, निवेश आदि को विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से समझाया। उन्होंने सुशीला देवी बंसल कॉलेज परिसर में आयोजित विज्ञान परियोजना प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों और प्रोजेक्ट के बारे में विद्यार्थियों से जानकारी प्राप्त की।

साथ ही सामूहिक चित्र भी खिंचवाये। कार्यक्रम में कॉलेज के सचिव श्री सुनील बंसल ने बताया कि संस्था के इंदौर के अलावा भोपाल और मंडीदीप में भी कॉलेज है। अधिकांश विद्यार्थियों का प्लेसमेंट मध्यप्रदेश की कम्पनियों में ही हुआ है। इसका श्रेय राज्य सरकार को जाता है कि यहाँ लगातार नये उद्योग खुल रहे है और प्रदेश दिनों-दिन विकसित हो रहा है।

Source:MP Info
Ad

ताज़ा खबरें

'यूजरनेम' फीचर पर सरकार का एक्शन: WhatsApp के बाद Telegram और Signal को भी भेजा नोटिस
राष्ट्रीय

'यूजरनेम' फीचर पर सरकार का एक्शन: WhatsApp के बाद Telegram और Signal को भी भेजा नोटिस

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. मणिक साहा
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. मणिक साहा

मुंबई में मानसून का रौद्र रूप, 4 दिनों में 400 मिमी बारिश, तस्वीरों में देखें शहर का हाल
राष्ट्रीय

मुंबई में मानसून का रौद्र रूप, 4 दिनों में 400 मिमी बारिश, तस्वीरों में देखें शहर का हाल

18 जिलों में होंगे नर्मदा जयंती कार्यक्रम, नदी संरक्षण से समाज को भी जोड़ें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | अब हर महीने होगी नर्मदा समग्र की बैठक नर्मदा परिक्रमा पथ पर मार्ग संकेतक लगाये जाएं मां नर्मदा के जल को निर्मल और अविरल बनाये रखने के लिए नमन मिशन तैयार, 2
मध्यप्रदेश

18 जिलों में होंगे नर्मदा जयंती कार्यक्रम, नदी संरक्षण से समाज को भी जोड़ें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | अब हर महीने होगी नर्मदा समग्र की बैठक नर्मदा परिक्रमा पथ पर मार्ग संकेतक लगाये जाएं मां नर्मदा के जल को निर्मल और अविरल बनाये रखने के लिए नमन मिशन तैयार, 2

Road Safety: सड़क हादसे पर लगाम लगाने के लिए रोड एंबुलेंस के निर्माण में होगा बदलाव
राष्ट्रीय

Road Safety: सड़क हादसे पर लगाम लगाने के लिए रोड एंबुलेंस के निर्माण में होगा बदलाव