Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह विवाद : PM मोदी के सामने छात्रों के झुकने पर ओवैसी भड़के, बोले ये राष्ट्रहित के खिलाफदिल्ली में भारी बारिश: नाले में बहा 18 साल का युवक, तलाश जारी*श्री संस्कार पब्लिक स्कूल गाँधीसागर पर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम संपन्न* गाँधीसागर ||मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ | भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता के बीच शुरू होंगी सीधी उड़ानें भोपाल से रीवा की पहली उड़ान को करेंगे फ्लैग ऑफ मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति से वित्त पोषित हैं नए ह8 से 14 अगस्त तक बिहार-झारखंड सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान की चेतावनीमुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रणडिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी डूडा ने किया मनासा नगर परिषद का निरीक्षण सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के समयबद्ध निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देशअपार आईडी से सुरक्षित होंगे विद्यार्थियों के शैक्षणिक अभिलेखतीन पीड़ित परिवारों को मिली राहत, 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत जहरीले जानवर के काटने और पानी में डूबने से हुई मौत के मामलों में एसडीएम मनासा ने स्वीकृत की सहायता राशिजिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता-2026 संपन्नतीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृतडिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी डूडा ने किया मनासा नगर परिषद का निरीक्षणपीएम मोदी का NCPI सांसदों को संदेश- जब बंगाल और ओडिशा समृद्ध थे, तब भारत भी हर तरह से समृद्ध थाममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को फिर लिखी चिट्ठी, कहा- तृणमूल के बागियों को न दें और समय, जांच करें तेजसीआईडी ​​कार्यालय में पेश हुए सुमित रॉय, दो महीने से फरार थे अभिषेक बनर्जी के पीए

मुख्यमंत्री डॉ. यादव जिले के 352 करोड़ रूपये के विकास कार्यो का करेंगे लोकार्पण | मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को भैंसवामाता में करेंगे जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन

MPINFO
MP Info 29 जून 2026, 08:25 pm
मुख्यमंत्री डॉ. यादव जिले के 352 करोड़ रूपये के विकास कार्यो का करेंगे लोकार्पण | मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को भैंसवामाता में करेंगे जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन

मुख्योमंत्री डॉ. मोहन यादव 30 जून को जिले के विकासखंड सारंगपुर अंतर्गत भैंसवामाता जी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर जिले के 352 करोड रूपये के विकास कार्यो का लोकार्पण व भूमिपूजन करेंगे। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल, तकनीकी शिक्षा व कौशल विकास एवं रोजगार राज्यामंत्री (स्वहतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल, सांसद श्री रोडमल नागर, भी उनके साथ रहेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 1:45 बजे भैंसवामाता पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद दूध तलैया में गंगा पूजन, गौ-पूजन एवं पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे। साथ ही जल गंगा संवर्धन अभियान 2.0 की प्रदर्शनी का अवलोकन कर जिले में संचालित जल संरक्षण एवं पर्यावरणीय नवाचारों की जानकारी प्राप्त करेंगे।

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री टेटवाल, सांसद श्री नागर एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री पटेल भी उपस्थित रहेंगे तथा अपने विचार व्यक्त करेंगे। राजगढ़ जिले की पर्यटन फिल्म, कॉफी टेबल बुक एवं सोशल मीडिया हैंडल का अनावरण किया जाएगा। साथ ही जिले में कराए गए विकास कार्यों पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, जल संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता पर अपने विचार रखेंगे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न हितग्राहियों को योजनाओं के अंतर्गत हितलाभ भी वितरित किए जाएंगे।

जल स्त्रोतों को पुनर्जीवित करने के साथ उनके संरक्षण के उद्देश्य से शुरू किए गए 'जल गंगा संवर्धन अभियान-2026' का गरिमामय समापन होने जा रहा है। अभियान की इस अल्पावधि में ग्रामीण, नगरीय, वन, सिंचाई, शिक्षा और औद्योगिक क्षेत्रों सहित विभिन्न स्तरों पर लगभग 3.62 लाख से अधिक जल संरक्षण और संवर्धन के कार्य सफलतापूर्वक क्रियान्वित किये गये हैं।

इस महा-अभियान ने पूरे प्रदेश में भू-जल संवर्धन, जल गुणवत्ता परीक्षण, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, नदी पुनर्जीवन और जन-जागरूकता की एक नई चेतना जागृत की है। क्षेत्रीय सांसदों को भी इस अभियान के समापन में प्रमुख भागीदारी दी गई है। शहडोल में श्रीमती हिमाद्री सिंह, भिण्ड में श्रीमती संध्या राय, बालाघाट में श्रीमती भारती पारधी, रतलाम में श्रीमती अनिता नागर सिंह चौहान, बड़वानी में श्री गजेन्द्र पटेल, सीधी में डॉ. राजेश मिश्रा, मंदसौर में श्री सुधीर गुप्ता, श्योपुर में श्री शिवमंगल सिंह तोमर, छिंदवाड़ा में श्री बंटी विवेक साहू और जबलपुर में श्री आशीष दुबे मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।

वहीं, नीमच जिले में राज्यसभा सदस्य श्री बंशीलाल गुर्जर मुख्य अतिथि की भूमिका निभाएंगे। इस जिला स्तरीय समारोह का मुख्य उद्देश्य अभियान की उपलब्धियों को सार्वजनिक रूप से प्रस्तुत करना और जल संरक्षण के प्रति समाज की निरंतर प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करना है।

कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण, सुरक्षा और श्रमदान में उत्कृष्ट योगदान देने वाली ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायतों, शासकीय विभागों, जागरूक नागरिकों, स्वयंसेवी संगठनों, जलदूतों, महिला स्व-सहायता समूहों, युवा समूहों, किसानों और शैक्षणिक व निजी संस्थाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

इसके साथ ही, समारोह स्थल पर जल संरचनाओं की पूर्व एवं वर्तमान स्थिति, नवाचारों और सफलता की कहानियों पर आधारित एक आकर्षक प्रदर्शनी लगाई जाएगी तथा एक विशेष ऑडियो-विजुअल प्रस्तुति (लघु फिल्म) भी दिखाई जाएगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा और उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों व नागरिकों को जल संवर्धन व रख-रखाव का सामूहिक संकल्प दिलाया जाएगा।

यह समारोह भविष्य के नए संकल्पों की शुरुआत भी बनेगा। कार्यक्रम के माध्यम से आगामी वर्षा ऋतु में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण करने का आह्वान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, राज्य में एक जुलाई 2026 से प्रारंभ होने वाले "विकसित भारत-ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका मिशन (VB GRAM G)" की प्रमुख विशेषताओं और जनहितकारी प्रावधानों का संक्षिप्त परिचय भी इस मंच से आम जनता को दिया जाएगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और आजीविका के नए अवसरों का व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके।

Source:MP Info
Ad

ताज़ा खबरें

IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह विवाद : PM मोदी के सामने छात्रों के झुकने पर ओवैसी भड़के, बोले ये राष्ट्रहित के खिलाफ
राष्ट्रीय

IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह विवाद : PM मोदी के सामने छात्रों के झुकने पर ओवैसी भड़के, बोले ये राष्ट्रहित के खिलाफ

दिल्ली में भारी बारिश: नाले में बहा 18 साल का युवक, तलाश जारी
राष्ट्रीय

दिल्ली में भारी बारिश: नाले में बहा 18 साल का युवक, तलाश जारी

*श्री संस्कार पब्लिक स्कूल गाँधीसागर पर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम संपन्न*   गाँधीसागर ||
नीमच

*श्री संस्कार पब्लिक स्कूल गाँधीसागर पर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम संपन्न* गाँधीसागर ||

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ | भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता के बीच शुरू होंगी सीधी उड़ानें भोपाल से रीवा की पहली उड़ान को करेंगे फ्लैग ऑफ मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति से वित्त पोषित हैं नए ह
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ | भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता के बीच शुरू होंगी सीधी उड़ानें भोपाल से रीवा की पहली उड़ान को करेंगे फ्लैग ऑफ मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति से वित्त पोषित हैं नए ह

8 से 14 अगस्त तक बिहार-झारखंड सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान की चेतावनी
राष्ट्रीय

8 से 14 अगस्त तक बिहार-झारखंड सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान की चेतावनी