Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
सरकारी स्कूल का जायजा लेने से पहले क्यों जरूरी है परमिशन ? CJP विवाद से समझिए पूरा नियमकेन-बेतवा परियोजना के क्रियान्वयन से देखने को मिलेगा सकारात्मक परिवर्तन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की टीवी चैनल प्रतिनिधियों से चर्चामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टीकमगढ़ में की नागरिकों और लघु व्यवसायियों से की चर्चा | दुकान पर रूककर पारम्परिक लस्सी का लिया स्वादISI नेटवर्क पर प्रहार : दिल्ली से प्रदीप्त बोस और इसलामपुर से तृणमूल नेता का भाई फजले रब्बी गिरफ्तारपन्ना-छतरपुर के प्रभावित गांवों के घर-घर पहुंचकर परिवारों की कठिनाइयों को समझें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड में आएगा बड़ा बदलाव, विस्थापित परिवारों को सभी सुविधाएं दिलाने के निर्देश खजुराहो में मुख्यमंत्री ने की केन-बेतवामुख्यमंत्री डॉ. यादव पीतल शिल्पकार के घर पहुंचे | पारम्परिक पीतल शिल्प कला की सराहना कीगौवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री ने गौशालाओं को डीबीटी से वितरित की 109.79 करोड़ रुपये की अनुदान राशिप्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में विज्ञान के क्षेत्र में हुए कार्यों से बढ़ा है भारत का मान-सम्मान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने दिया संदेश मेपकास्ट द्वारा इसरो के सहयोग से 22 अगस्त को होगी राज्य स्तरीय सेटेराष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्रवाद से कोई समझौता नहीं, सिलीगुड़ी में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का ऐलानमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम में | टीकमगढ़ में शिकायतकर्ताओं से किया संवाद जिला पंजीयक सहकारिता को निलंबित करने के निर्देशजनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन करें सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | महाकाल की तर्ज पर टीकमगढ़ में बनेगा कुंडेश्वर लोक उद्योग, रोजगार और कौशल विकास पर सरकार का है विशेष फोकस टीकमगढ़ की पीतल शिल्प कलाकारों को करेंगे प्रोत्साहित सुशासन पहलीमुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले राज्य पुलिस सेवा के अधिकारीCM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, MEA ने क्यों नहीं दी क्लीयरेंस ?मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले राज्य पुलिस सेवा के अधिकारीमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टीकमगढ़ में आंगनवाड़ी और जिला अस्पताल का निरीक्षण किया | लाडली बहनों और बेटियों ने रक्षासूत्र बांधकर मुख्यमंत्री का किया आत्मीय स्वागत मुख्यमंत्री ने बच्चों को लाड़-दुलार किया

महिला सशक्तिकरण में लाड़ली बहना योजना क्रांतिकारी पहल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बहनों को सशक्त बनाना हमारी पहली प्राथमिकता ग्राम पंचायत से लेकर संसद तक महिलाएं हैं प्रमुख भूमिका में भिंड जिले में लिखा जा रहा है विकास का नया अध्याय ग्वालियर-चंबल अंचल की प्रग

MPINFO
MP Info 12 जुलाई 2026, 08:00 pm
महिला सशक्तिकरण में लाड़ली बहना योजना क्रांतिकारी पहल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बहनों को सशक्त बनाना हमारी पहली प्राथमिकता ग्राम पंचायत से लेकर संसद तक महिलाएं हैं प्रमुख भूमिका में भिंड जिले में लिखा जा रहा है विकास का नया अध्याय ग्वालियर-चंबल अंचल की प्रग

HTML clipboard मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि महिलाएं परिवार की रीढ़ और इज्जत होती हैं। सनातन संस्कृति में महिलाओं को देवी के रूप में पूजा जाता है। महिलाओं के अधिकार और सशक्तिकरण के लिये प्रदेश सरकार हर संभव प्रयास कर रही है, जो निरंतर जारी रहेंगे।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी बहनों को सशक्त बनाना अपनी पहली प्राथमिकता मानते हैं। वे चाहते हैं कि ग्राम पंचायत से लेकर संसद तक महिलाएं प्रमुख भूमिका में रहें। महिला कल्याण और सशक्तिकरण की यही नीति मध्यप्रदेश सरकार की भी है। प्रदेश की लाड़ली बहना योजना महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में क्रांतिकारी साबित हो रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को भिंड जिले के लहार में लाड़ली बहना योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक लाड़ली बहनों को लाड़ली बहना योजना की 38वीं किश्त के रूप में 1835 करोड़ रुपए से अधिक की प्रोत्साहन राशि अंतरित कर संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भिंड जिले को 322 करोड़ लागत के 56 विकास कार्यों की सौगात दी। इसमें 4 सांदीपनि विद्यालयों के नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण भी शामिल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लहार में विद्यार्थियों के लिए महाविद्यालय स्तर पर पीजी कक्षाओं की सुविधा में वृद्धि करने की घोषणा भी की।

बहनों, बेटियों के विकास के साथ सभी नागरिकों के कल्याण के हो रहे कार्य मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कामकाजी महिलाओं की समृद्धि, सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार सभी आवश्यक प्रयास कर रही है। बहनों और बेटियों के साथ युवाओं, किसानों और गरीबों के कल्याण के प्रयास किए जा रहे हैं।

युवाओं को इतना सक्षम बनाया जाएगा कि वे नौकरी पाने में नहीं, बल्कि नौकरी प्रदान करने में सक्षम बनें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कतिपय लोग महिला कल्याण कार्यक्रमों का विरोध करते हैं। ऐसे लोगों ने स्वयं तो कभी भी लाड़ली बहना जैसी कारगर योजना प्रारंभ नहीं की, अब वे निंदा के अलावा कुछ नहीं करते।

यह सर्वविदित है कि लाड़ली बहना योजना में बहनों को दी जा रही राशि परिवार में खुशियां लाने का माध्यम बनी हैं। हमारी बहनें लक्ष्मी, सरस्वती और जगदम्बा का स्वरूप हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत का मान-सम्मान बढ़ रहा है।

देश का इतिहास बदल रहा है। अब महिला आरक्षण की पहल से इतिहास का नया अध्याय प्रारंभ होगा। कतिपय लोगों ने महिला आरक्षण के प्रावधान में बाधा बनने का कार्य किया है, लेकिन अंतत: बहनों को सशक्त बनाने के प्रयास सफलता प्राप्त करेंगे। राज्य में सुगम परिवहन सेवा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शीघ्र ही राज्य में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा भी प्रारंभ की जा रही है।

कई वर्ष से हमारी बहनों और बेटियों के साथ सभी नागरिकों को ऐसी सेवा की आवश्यकता थी। राज्य शासन द्वारा इस दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। ग्वालियर और चंबल अंचल के विकास में नए आयाम मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भिंड जिले में विकास का नया अध्याय लिखा जा रहा है।

भिण्ड का जवान सीमा की रक्षा करता है और किसान खेती से अपनी पहचान बनाता है। इस अंचल का संबंध महाभारत से जोड़ा जाता है। लहार नामकरण यहां लाक्षागृह के होने से हुआ, ऐसी मान्यता है। इस अंचल पर हनुमान जी की भी विशेष कृपा है। भिंड जिले के साहसी जवान भारतीय सेना में बड़ी संख्या में शामिल हैं।

भिंड के बीहड़ कभी दस्यु समस्या के कारण जाने जाते थे, अब यह क्षेत्र विकास की ओर अग्रसर है। शिवपुरी जिले में हाल ही में सैन्य क्षेत्र में उपयोगी लंबी दूरी तक तेज मार करने वाली अत्याधुनिक मिसाइल की इकाई प्रारंभ करने की पहल हुई है। चंबल, ग्वालियर क्षेत्र में समग्र प्रगति के प्रयास हो रहे हैं।

यहां विकास को नए आयाम मिलेंगे। सांदीपनि विद्यालयों से विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ मिल रहे हैं संस्कार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भिंड जिले के जिन विकास कार्यों की शुरूआत हो रही है, उनमें 4 सांदीपनि विद्यालों की सौगात भी शामिल है। इतिहास गवाह है कि भगवान कृष्ण और सुदामा की मैत्री का उदाहरण सांदीपनि आश्रम था, अत: राज्य शासन ने सांदीपनि विद्यालय का नाम देकर विद्यार्थियों को समानता के महत्व से भी अवगत करवाया है।

सर्वसुविधा युक्त सांदीपनि विद्यालय शिक्षा के साथ संस्कार देने का कार्य भी कर रहे हैं। यूसीसी इसी माह लागू करने की तैयारी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आराध्य श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रेरणा से प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) इसी माह लागू करने की प्रक्रिया चल रही है।

उच्च स्तरीय समिति के गठन के साथ ही नागरिकों के सुझाव भी आमंत्रित किए गए थे। विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों से बैठकों में चर्चा भी की गई। प्रदेश में इस दिशा में क्रियान्वयन इसी माह प्रारंभ करने की तैयारी है। बड़ी संख्या में मुस्लिम बहनों और भाइयों ने भी नई व्यवस्था का समर्थन किया है।

यूसीसी का उद्देश्य प्रदेश में व्यक्तिगत और पारिवारिक विधियों के अंतर्गत विवाह, विवाह विच्छेद, भरण-पोषण, उत्तराधिकार और संबंधित विषयों का संचालन पृथक-पृथक प्रावधानों के स्थान पर समान रूप से किए जाने की व्यवस्था लागू करना है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार कृषक, गरीब, महिला और युवाओं सहित सभी वर्गों के कल्याण के लिए संकल्पित है।

कृषक कल्याण वर्ष में किसानों के हित के लिए कई योजना बनाई गई हैं। किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उनकी फसलों का उपार्जन किया जा रहा है। गौशालाओं की स्थापना और अनुदान के माध्यम से प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देकर देश में तीसरे स्थान से पहले स्थान पर लाने के प्रयास जारी है।

प्रदेश में उद्योग और व्यवसाय में अभूतपूर्व प्रगति हो रही है। प्रदेश में बेरोजगारी दर सबसे कम है और शासन का प्रयास है कि प्रदेश का युवा नौकरी मांगने वाला नहीं बल्कि नौकरी देने वाला बने। प्रदेश में शुरू हो रहे गीता भवन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में गीता भवन प्रारंभ हो रहे हैं।

इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में वृंदावन ग्राम की संकल्पना साकार होगी। प्रधानमंत्री श्री मोदी भारत के पवित्र ग्रंथ श्रीमद्भागवत गीता की प्रति अन्य राज्यों से आए विशिष्ट अतिथियों को भेंट करते हैं। पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम तथा भिण्ड जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने मुख्यमंत्री डॉ.यादव को भिंड जिले में 322 करोड़ रुपए से अधिक राशि के विकास कार्यों की सौगात देने के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि आज का दिन लहार के लिए ऐतिहासिक दिन है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश और जिला भिंड के विकास के कार्य निरन्तर जारी हैं। विधायक लहार श्री अम्बरीश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ.यादव से क्षेत्र को विकास कार्यों का आशीर्वाद निरंतर मिल रहा है।

शिवपुरी में आर्डिनेंस फैक्ट्री स्थापित कर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के लिए रोजगार के नए अवसर दियेहैं। लहार में 6 विशाल गौशालाओं का भूमिपूजन किया गया है। महिलाओं और किसानों के कल्याण के अलावा धर्म और संस्कृति की रक्षा करने का महान कार्य कर रहे हैं। इसके लिए पूरा प्रदेश मुख्यमंत्री का आभारी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलित और कन्या-पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही विभिन्न हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए। मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों ने मुख्यमंत्री डॉ.यादव को स्मृति-चिन्ह भेंट किया। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने शासकीय विभागों द्वारा लगाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी, पोषण प्रदर्शनी, हाईटेक हॉर्टिकल्चर प्रदर्शनी, स्व-सहायता समूहों और महिला उद्यमियों के उत्पादों का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में आईं लाड़ली बहनों का पुष्प वर्षा कर अभिवादन किया। कार्यक्रम में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला, विधायक भिण्ड श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह भदौरिया, पूर्व मंत्री श्री लाल सिंह आर्य और श्री ओपीएस भदौरिया, जनप्रतिनिधि सहित अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दंदरौआ सरकार धाम में की पूजा-अर्चना मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भिण्ड जिले के प्रवास के दौरान मेहगांव तहसील स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दंदरौआ सरकार धाम पहुंचकर दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दंदरौआ सरकार धाम की धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्ता का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे आस्था के केंद्र समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं। मुख्यमंत्री ने मंदिर के महंत श्री श्री 1008 रामदास जी महाराज से भेंट भी की एवं मंदिर परिसर का भ्रमण किया।

Source:MP Info
Ad

ताज़ा खबरें

सरकारी स्कूल का जायजा लेने से पहले क्यों जरूरी है परमिशन ? CJP विवाद से समझिए पूरा नियम
राष्ट्रीय

सरकारी स्कूल का जायजा लेने से पहले क्यों जरूरी है परमिशन ? CJP विवाद से समझिए पूरा नियम

केन-बेतवा परियोजना के क्रियान्वयन से देखने को मिलेगा सकारात्मक परिवर्तन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की टीवी चैनल प्रतिनिधियों से चर्चा
मध्यप्रदेश

केन-बेतवा परियोजना के क्रियान्वयन से देखने को मिलेगा सकारात्मक परिवर्तन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की टीवी चैनल प्रतिनिधियों से चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टीकमगढ़ में की नागरिकों और लघु व्यवसायियों से की चर्चा | दुकान पर रूककर पारम्परिक लस्सी का लिया स्वाद
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टीकमगढ़ में की नागरिकों और लघु व्यवसायियों से की चर्चा | दुकान पर रूककर पारम्परिक लस्सी का लिया स्वाद

ISI नेटवर्क पर प्रहार : दिल्ली से प्रदीप्त बोस और इसलामपुर से तृणमूल नेता का भाई फजले रब्बी गिरफ्तार
राष्ट्रीय

ISI नेटवर्क पर प्रहार : दिल्ली से प्रदीप्त बोस और इसलामपुर से तृणमूल नेता का भाई फजले रब्बी गिरफ्तार

पन्ना-छतरपुर के प्रभावित गांवों के घर-घर पहुंचकर परिवारों की कठिनाइयों को समझें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड में आएगा बड़ा बदलाव, विस्थापित परिवारों को सभी सुविधाएं दिलाने के निर्देश खजुराहो में मुख्यमंत्री ने की केन-बेतवा
मध्यप्रदेश

पन्ना-छतरपुर के प्रभावित गांवों के घर-घर पहुंचकर परिवारों की कठिनाइयों को समझें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड में आएगा बड़ा बदलाव, विस्थापित परिवारों को सभी सुविधाएं दिलाने के निर्देश खजुराहो में मुख्यमंत्री ने की केन-बेतवा