Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में कपल गिरफ्तार, दुबई के रास्ते भेजे थे 8 सिम कार्डमुख्यमंत्री डॉ. यादव को बहनों ने बांधे रक्षा सूत्र | माउंट आबू में हो रही संगोष्ठी का आमंत्रण भी दियाआज राखी है, लेकिन आप नहीं हैं... अजित दादा को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुलेNepal Flood: चीन का सैन्य हेलीकॉप्टर वहां पहुंचा, जहां से तबाही शुरू हुई, सामने आया ग्लेशियर का पूरा मंजरझारखंड में होगी भारी बारिश, जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हालग्रेटर नोएडा में डिलीवरी बॉय की जांच पर बवाल, महिला और सुरक्षा गार्डों में तीखी बहस; वीडियो वायरलहावड़ा-भुवनेश्वर जन शताब्दी एक्सप्रेस के AC कोच में भीगते रहे यात्री, रेलवे लापरवाह, देखें Videoई-अटेंडेंस व्यवस्था के मिल रहे अच्छे नतीजे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सूचना प्रौद्योगिकी आधारित नवाचार रखे जाएं जारी अभियान संचालित कर विद्यालयों में मूलभूत आवश्यकताओं की करें पूर्ति गत 2 वर्ष में सवा करोड़ विद्यार्थियों को 696 करोड़ रुपए का हुआ ऑनलाइन भुगतानमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की दी बधाईकैलाश यात्रा के लिए यात्री क्यों करते हैं नेपाल रूट का उपयोग? जानिए भारत से कितना अलग है यह रास्तारॉयल ब्रुनेई और अमेरिकी सेना का जंगल युद्ध कौशल: 'पहलवान वॉरियर' अभ्यास में दिखी खास तैयारीमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘खेलो इंडिया संवाद में वर्चुअल माध्यम से की सहभागितारक्षा आधुनिकीकरण, आत्मनिर्भर भारत-सशक्त सेना और नए भारत के पराक्रम का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | टी-सीरीज टैंक ओव्हरहॉल प्रोजेक्ट से भारतीय सेना नए दौर में कर रही हैं प्रवेश जबलपुर की आर्मर्ड फैक्ट्री ने अपने काम के बल पर देशभर में बनाई है विशिष्ट पहचकर्नाटक के यादगीर में शिक्षकों का RSS पथ संचलन में हिस्सा लेना: निलंबन और कानूनी कार्रवाई, जानिए पूरा मामलाVideo: पहाड़ से टूटा ग्लेशियर, फिर आया पानी और मलबे का सैलाब, नेपाल में ऐसे मचा हाहाकार

अंत्योदय से राष्ट्रोदय की भावना से हो रहा है गरीब कल्याण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रधानमंत्री श्री मोदी ने नागरिकों के जीवन को सार्थक बनाने का किया कार्य

MPINFO
MP Info 08 जून 2026, 09:45 pm
अंत्योदय से राष्ट्रोदय की भावना से हो रहा है गरीब कल्याण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रधानमंत्री श्री मोदी ने नागरिकों के जीवन को सार्थक बनाने का किया कार्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अंत्योदय से राष्ट्रोदय की भावना के साथ विगत 12 वर्ष में गरीब कल्याण के लिए ठोस कार्य किया है। उनके निर्देशन में प्रत्येक मंत्रालय जनहित में सक्रिय है। हर गरीब का अधिकार सीधे उसके हाथों तक पहुंचाया गया है।

इसी का परिणाम है कि देश में लगभग 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा है कि ऐसी अनेक योजनाएं हैं जिनसे नागरिकों का जीवन सार्थक बना है। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से सभी पात्र राशन कार्ड धारकों नि:शुल्क खाद्यान्न, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शामिल है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पूरे देश में सार्वजनिक स्वच्छता के अभियान से स्वच्छ भारत के निर्माण का कार्य हो रहा है। बड़े पैमाने पर शौचालयों का निर्माण हुआ है। डिजिटल इंडिया का सपना भी साकार हुआ है। इस दिशा में डीबीटी एक युगांतकारी पहल है। इस व्यवस्था से हितग्राहियों को पारदर्शी ढंग से उनके हक की राशि का भुगतान सुचारु रूप से किया जा रहा है।

इससे करोड़ों वंचित परिवारों को सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन मिला है। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की पूर्ति के लिए अतुलनीय प्रयास जारी हैं। जनभागीदारी से इन लक्ष्यों को पूरा किया जाएगा।

Source:MP Info
Ad

ताज़ा खबरें