Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री अंगारेश्वर महादेव का किया पंचामृत अभिषेकमुख्यमंत्री डॉ. यादव लांजी में जन विश्वास अभियान अंतर्गत प्रबुद्धजनों से करेंगे संवादमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री सागोती माता मंदिर में किए दर्शन | माता मंदिर में पूजा कर की प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना ग्रामीणों ने विभिन्न स्थानों पर मुख्यमंत्री का किया स्वागत, बहनों ने बांधे रक्षा सुत्रसंतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे खाचरौद में स्वामी श्री निजानंद जी महाराज के आश्रम आश्रम में श्री श्री 1008 सचिदानंद महाराज की पुण्यतिथि पर अर्पित की पुष्पांजलिएडिटोरियल बदलाव या कोई दूसरी वजह? सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग’ क्यों नहीं छापेगा पेंगुइन?Video: मराठी सीखने को मिली 1 साल की मोहलत, मुंबई में गैर-मराठी ऑटो चालकों ने मनाया जश्नमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व संस्कृत दिवस की दीं हार्दिक शुभकामनाएंपाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में कपल गिरफ्तार, दुबई के रास्ते भेजे थे 8 सिम कार्डमुख्यमंत्री डॉ. यादव को बहनों ने बांधे रक्षा सूत्र | माउंट आबू में हो रही संगोष्ठी का आमंत्रण भी दियाआज राखी है, लेकिन आप नहीं हैं... अजित दादा को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुलेNepal Flood: चीन का सैन्य हेलीकॉप्टर वहां पहुंचा, जहां से तबाही शुरू हुई, सामने आया ग्लेशियर का पूरा मंजरझारखंड में होगी भारी बारिश, जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हालग्रेटर नोएडा में डिलीवरी बॉय की जांच पर बवाल, महिला और सुरक्षा गार्डों में तीखी बहस; वीडियो वायरलहावड़ा-भुवनेश्वर जन शताब्दी एक्सप्रेस के AC कोच में भीगते रहे यात्री, रेलवे लापरवाह, देखें Videoई-अटेंडेंस व्यवस्था के मिल रहे अच्छे नतीजे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सूचना प्रौद्योगिकी आधारित नवाचार रखे जाएं जारी अभियान संचालित कर विद्यालयों में मूलभूत आवश्यकताओं की करें पूर्ति गत 2 वर्ष में सवा करोड़ विद्यार्थियों को 696 करोड़ रुपए का हुआ ऑनलाइन भुगतान

IPL 2026 सट्टा कांड: प्रतापगढ़ पुलिस की गिरफ्त में नीमच के दो सट्टेबाज, IPL के 'सट्टेबाजों' पर प्रतापगढ़ पुलिस का स्ट्राइक: 12.75 करोड़ का काला खेल उजागर, 6 गिरफ्तार

Author
Admin Malwa First 09 अप्रैल 2026, 02:02 pm
IPL 2026 सट्टा कांड: प्रतापगढ़ पुलिस की गिरफ्त में नीमच के दो सट्टेबाज, IPL के 'सट्टेबाजों' पर प्रतापगढ़ पुलिस का स्ट्राइक: 12.75 करोड़ का काला खेल उजागर, 6 गिरफ्तार
IPL सट्टा कांड: प्रतापगढ़ पुलिस की गिरफ्त में नीमच के दो सट्टेबाज, IPL के 'सट्टेबाजों' पर प्रतापगढ़ पुलिस का स्ट्राइक: 12.75 करोड़ का काला खेल उजागर, 6 गिरफ्तार नीमच (मध्य प्रदेश). जालंधर (पंजाब), गंगानगर (राजस्थान), श्रीगंगानगर (राजस्थान) और दरभंगा (बिहार) के ये नामचीन सटोरिये पकड़ाएँ अंकित डोसी के फार्म हाउस पर चल रही थी मिनी 'कंट्रोल रूम', पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचे पंजाब-बिहार-एमपी के शातिर सट्टेबाज प्रतापगढ़ | राजस्थान की प्रतापगढ़ पुलिस ने आईपीएल सीजन के बीच ऑनलाइन सट्टेबाजी के एक बहुत बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के नेतृत्व में पुलिस की संयुक्त टीमों ने दबिश देकर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में जो खुलासा हुआ है, उसने पुलिस के भी होश उड़ा दिए हैं। पकड़े गए सट्टेबाजों के पास से करीब 12 करोड़ 75 लाख रुपये का ऑनलाइन-ऑफलाइन हिसाब-किताब मिला है। एमपी के नीमच से जुड़े हैं तार: प्रतापगढ़ में सट्टा खिलाते नीमच के दो 'मास्टरमाइंड' गिरफ्तार 📍 नीमच प्रतापगढ़ पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई में मध्य प्रदेश के नीमच जिले का बड़ा कनेक्शन सामने आया है। गिरफ्तार 6 आरोपियों में से 2 मुख्य गुर्गे नीमच के ही रहने वाले हैं, जो राजस्थान के फार्म हाउस में बैठकर करोड़ों का दांव लगवा रहे थे। पकड़े गए नीमच के आरोपी:- हर्षवर्धन अग्रवाल (27 वर्ष): पिता विनोद अग्रवाल, निवासी- बंगला नंबर 47, जैन कॉलोनी, नीमच (थाना नीमच कैंट)। पुरुषोत्तम रेगर (24 वर्ष): पिता प्रेमचंद रेगर, निवासी- सेमार्डा, थाना बघाना, जिला नीमच। पुलिस सूत्रों के अनुसार, ये आरोपी नीमच और आसपास के इलाकों में अपना नेटवर्क फैला रहे थे। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि नीमच में इनके और कौन-कौन से साथी सक्रिय हैं और क्या सट्टे की यह रकम नीमच के अन्य व्यापारियों से भी जुड़ी है। फार्म हाउस की पहली मंजिल पर चल रहा था 'सट्टा बाज़ार:- पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अंकित डोसी के सर्वोदय स्कूल के पास स्थित फार्म हाउस पर आईपीएल मैचों पर दांव लगवाया जा रहा है। प्रशिक्षु आरपीएस राहुल गोयल और डीएसटी प्रभारी प्रताप सिंह की टीम ने जब फार्म हाउस की पहली मंजिल पर छापा मारा, तो वहां का नजारा देखकर सब हैरान रह गए। एक बड़े हॉल में 6 युवक लैपटॉप और दर्जनों मोबाइल लेकर बैठे थे, जो पुलिस को देखते ही भागने लगे, लेकिन मुस्तैद क्यूआरटी टीम ने उन्हें घेरकर दबोच लिया। जब्त सामान: तकनीक के सहारे बिछाया था जाल:- ये जब्त किया लैपटॉप: 06 (कीमत करीब 5.50 लाख) स्मार्टफोन: 38 (iPhone, Samsung, OnePlus, Vivo समेत अन्य) सिम कार्ड: 48 (Airtel, Vodafone, BSNL, Jio) अन्य: वाई-फाई डिवाइस, सीसीटीवी कैमरा, एटीएम कार्ड और सट्टे के हिसाब की 5 लाल डायरियां। ऐसे चलता था 'करोड़ों का खेल':- पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे Star66.com, Diamondexch.com और Lotus जैसे प्लेटफॉर्म्स पर आईडी बनाकर सट्टा खिलवाते थे। ग्राहकों को टेलीग्राम और व्हाट्सएप के जरिए लिंक और स्कोर अपडेट दिए जाते थे। पेमेंट के लिए PhonePe और अन्य डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल होता था। मुख्य आरोपी अंकित डोसी खुद मौके पर नहीं रहता था, बल्कि सीसीटीवी के जरिए दूसरे शहर से इस पूरे काले कारोबार की लाइव मॉनिटरिंग करता था। गिरफ्तार आरोपियों का देशभर से जुड़े थे तार:- पकड़े गए आरोपी केवल राजस्थान के नहीं, बल्कि अलग-अलग राज्यों के रहने वाले हैं: हर्षवर्धन अग्रवाल: नीमच (मध्य प्रदेश) प्रिंस कुमार: जालंधर (पंजाब) लखपत बिश्नोई: गंगानगर (राजस्थान) पुरुषोत्तम रेगर: नीमच (मध्य प्रदेश) हरमन सिंह: श्रीगंगानगर (राजस्थान) रामबाबू मुखिया: दरभंगा (बिहार) करोड़ों का ट्रांजैक्शन देख पुलिस दंग:- पुलिस की जांच में सामने आया कि 24 अक्टूबर 2025 से 8 अप्रैल 2026 के बीच ही इन सट्टेबाजों ने 12 करोड़ 54 लाख 45 हजार 217 रुपये का सट्टा खेला। केवल कार्रवाई वाले दिन (8 अप्रैल) का ही हिसाब करीब 11 लाख रुपये से ऊपर का पाया गया। टीम की जांबाजी: इस बड़ी सफलता में प्रशिक्षु आरपीएस राहुल गोयल, एसआई कमलचंद, डीएसटी प्रभारी प्रताप सिंह और साइबर सेल के रमेश चंद्र व पंकज की अहम भूमिका रही। #BreakingNews #IPLBetting #PratapgarhPolice #CriminalExposed #ViralNews #PoliceAction #BigRaid #OnlineSatta #CricketBetting #CrimeNews #LatestUpdate #NewsFlash #PoliceRaid #IPL2026 #CricketGambling #CyberCrime #BettingRacket #PoliceStrike #Arrested #Exposed #IPLBettingRacket #DigitalIndiaCrime #RajasthanPolice #NeemuchNews #MandsaurNews
Ad

ताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री अंगारेश्वर महादेव का किया पंचामृत अभिषेक
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री अंगारेश्वर महादेव का किया पंचामृत अभिषेक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव लांजी में जन विश्वास अभियान अंतर्गत प्रबुद्धजनों से करेंगे संवाद
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव लांजी में जन विश्वास अभियान अंतर्गत प्रबुद्धजनों से करेंगे संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री सागोती माता मंदिर में किए दर्शन | माता मंदिर में पूजा कर की प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना ग्रामीणों ने विभिन्न स्थानों पर मुख्यमंत्री का किया स्वागत, बहनों ने बांधे रक्षा सुत्र
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री सागोती माता मंदिर में किए दर्शन | माता मंदिर में पूजा कर की प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना ग्रामीणों ने विभिन्न स्थानों पर मुख्यमंत्री का किया स्वागत, बहनों ने बांधे रक्षा सुत्र

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे खाचरौद में स्वामी श्री निजानंद जी महाराज के आश्रम आश्रम में श्री श्री 1008 सचिदानंद महाराज की पुण्यतिथि पर अर्पित की पुष्पांजलि
मध्यप्रदेश

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे खाचरौद में स्वामी श्री निजानंद जी महाराज के आश्रम आश्रम में श्री श्री 1008 सचिदानंद महाराज की पुण्यतिथि पर अर्पित की पुष्पांजलि

एडिटोरियल बदलाव या कोई दूसरी वजह? सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग’ क्यों नहीं छापेगा पेंगुइन?
राष्ट्रीय

एडिटोरियल बदलाव या कोई दूसरी वजह? सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग’ क्यों नहीं छापेगा पेंगुइन?