Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
MP Weather Alert: एमपी के पूर्वी हिस्से में अगले 4 दिन बरसेगा पानी, रीवा-शहडोल समेत 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्टविकास की नई रोशनी की ओर बढ़ रहा है बालाघाट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की घोषणा 225 करोड़ से एक साथ बदलेंगी 100 गांवों की तस्वीर मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे बालाघाट जिले के दूरस्थ गांव बोंदारी मुख्यमंत्री बैठे अपनों के बीच, लिया क्षेतमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमन | राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएंनक्सल प्रभावित रहे गांवों में विकास सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बालाघाट जिले के ग्राम बोंदारी में विकास की हुई नई सुबह मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बोंदारी में ग्रामीणों से किया संवाद बालाघाट जिले के सर्वांगीण विकास के लिए की 225 करोड़ रुपए केसिप्ला को बड़ी राहत, हाईकोर्ट की नराजगी के बाद FDA ने लिया यू-टर्न, वापस लिया लाइसेंस रद्द करने का आदेशमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में वाल्मीकि धाम आश्रम में किया छड़ी-पूजन | सभी को दी भुजरिया पर्व की शुभकामनाएंशिक्षा भी, आर्थिक संबल भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवपेड़ से बांधकर लगाई आग, 54 दिन लड़ी जिंदगी की जंग, पंजाब इंफ्लुएंसर की मौतमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमन | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमनNepal Flood : क्या कुछ छिपाने की कोशिश कर रहा है चीन? तबाही के बाद जानें क्यों उठ रहे हैं सवालनेपाल में अभी भी पश्चिम बंगाल के 37 लोग लापता, अब तक केवल दो से हुआ संपर्कHeavy Rain Alert: अगले 3 दिन कहां होगी झमाझम और कहां हल्की बारिश? IMD ने जारी किया मौसम का ताजा अपडेटलद्दाख को मिलने वाला है खास दर्जा? Article 371 को लेकर रिजिजू ने बताया सरकार का प्लानफार्मर्स आईडी से किसानों को मिलेगी डिजिटल पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रदेश में जारी है फार्मर आईडी बनाने का अभियान फार्मर आईडी में होगी किसानों से संबंधित समग्र जानकारी डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रिमोट सेंसिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का कमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र | रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने उज्जैन में मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देकर उपहार भेंट किए

रामपुरा महाविद्यालय में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Author
Admin Malwa First 10 अक्तूबर 2025, 02:59 pm
रामपुरा महाविद्यालय में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

रामपुरा महाविद्यालय में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया


शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुरा में 10 अक्टूबर को भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ द्वारा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ.बलराम सोनी की अध्यक्षता में हुई उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को किसी भी कार्य को करते समय मन में तनाव नहीं लेना चाहिए कार्यों को खुशी-खुशी करना चाहिए मानसिक स्वास्थ्य को बनाएं रखने के लिए सदैव खुश एवं प्रसन्न चित्त रहना चाहिए कार्यक्रम के प्रमुख विषय विशषेज्ञ डॉ.आसावरी
खेरनार एवम प्रोफेसर मठुआ अहिरवार थे जिनके द्वारा वर्तमान संदर्भ में मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर चर्चा की। डॉ.आसावरी खेरनार ने बताया की विश्व मानसिक स्वास्थ्य संगठन महासंघ की स्थापना 1948 में की गई है यह संगठन मानसिक स्वास्थ्य पर कार्य करता है इस संगठन द्वारा प्रत्येक वर्ष 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। प्रत्येक वर्ष इसकी अलग-अलग थीम होती है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ आत्मा निवास करती है। आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में तनाव,चिंता और अवसाद जैसी समस्याए बढ़ती जा रही है दैनिक जीवन के कार्यों को संपन्न करने के लिए हमें तनाव नहीं लेना चाहिए और हमारे व्यक्तिगत जीवन के कार्य एवं अध्ययन क्षेत्र के कार्यों के बीच संतुलन बनाकर चलना चाहिए जिससे आपके मानसिक स्वास्थ्य मे संतुलन बना रहेगा एवं अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकेंगे क्योंकि तनाव की स्थिति में मनुष्य के शरीर में अनेक प्रकार की विकृतियों घर कर जाती है इसलिए हमें कार्यों को तनाव मुक्त होकर करना चाहिए। प्रोफेसर मठुआ अहिरवार द्वारा भारतीय ज्ञान परंपरा में मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने वाले साधनों के बारे में बताया उन्होंने बताया कि प्राचीन समय में योग,ध्यान, प्राणायाम,आयुर्वेद एवं विभिन्न ऋतु में मनाए जाने वाले त्योहार थे जो मनुष्य के शारीरिक, मानसीक और आध्यात्मिक संतुलन को बनाए रखने में सहायक थे उन्होंने कहा कि व्यक्ति के व्यक्तित्व के विकास के लिए मानसिक स्वास्थ्य का संतुलित होना आवश्यक है विद्यार्थियों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए तनाव नहीं लेना चाहिए समस्याओं को दूर करने के लिए प्रयास करते रहना चाहिए। क्योंकि तनाव से हम हमारे व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास नहीं कर सकते हैं आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव बढ़ने से मानसिक स्वास्थ्य की समस्याएं बढ़ती जा रही है जिन्हें दूर करने के लिए विभिन्न परामर्श केंद्र भी खोले गए हैं और विद्यार्थियों के तनाव को कम करने के लिए हेल्पलाइन केंद्र भी स्थापित किए गए हैं यदि कोई भी विद्यार्थी तनाव में आता है तो उसकी सूचना हेल्पलाइन केंद्र में दी जानी चाहिए और तनाव ग्रस्त व्यक्ति के तनाव को कम करने के लिए सहयोग देना चाहिए परीक्षा के तनाव को कम करने के लिए विद्यार्थियों को मनोवैज्ञानिकों एवं मनो चिकित्सकों द्वारा परामर्श दिए जाते हैं हमें किसी भी कार्य को तनाव मुक्त होकर करना चाहिए कार्यक्रम का संचालन भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ की प्रभारी प्रोफेसर शिवकोर कवचे द्वारा किया गया उन्होंने भी कहा कि विद्यार्थियों को अपने सर्वांगीण विकास के लिए तनाव मुक्त रहना चाहिए। कार्यक्रम में आभार डॉ. सुरेश कुमार द्वारा माना गया कार्यक्रम के उपरोक्त अवसर पर डॉ. जितेंद्र पाटीदार ,मयंका पलासिया एवं महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थी उपस्थित थे।

Ad

ताज़ा खबरें

MP Weather Alert: एमपी के पूर्वी हिस्से में अगले 4 दिन बरसेगा पानी, रीवा-शहडोल समेत 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
राष्ट्रीय

MP Weather Alert: एमपी के पूर्वी हिस्से में अगले 4 दिन बरसेगा पानी, रीवा-शहडोल समेत 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

विकास की नई रोशनी की ओर बढ़ रहा है बालाघाट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की घोषणा 225 करोड़ से एक साथ बदलेंगी 100 गांवों की तस्वीर मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे बालाघाट जिले के दूरस्थ गांव बोंदारी मुख्यमंत्री बैठे अपनों के बीच, लिया क्षेत
मध्यप्रदेश

विकास की नई रोशनी की ओर बढ़ रहा है बालाघाट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की घोषणा 225 करोड़ से एक साथ बदलेंगी 100 गांवों की तस्वीर मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे बालाघाट जिले के दूरस्थ गांव बोंदारी मुख्यमंत्री बैठे अपनों के बीच, लिया क्षेत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमन | राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमन | राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं

नक्सल प्रभावित रहे गांवों में विकास सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बालाघाट जिले के ग्राम बोंदारी में विकास की हुई नई सुबह मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बोंदारी में ग्रामीणों से किया संवाद बालाघाट जिले के सर्वांगीण विकास के लिए की 225 करोड़ रुपए के
मध्यप्रदेश

नक्सल प्रभावित रहे गांवों में विकास सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बालाघाट जिले के ग्राम बोंदारी में विकास की हुई नई सुबह मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बोंदारी में ग्रामीणों से किया संवाद बालाघाट जिले के सर्वांगीण विकास के लिए की 225 करोड़ रुपए के

सिप्ला को बड़ी राहत, हाईकोर्ट की नराजगी के बाद FDA ने लिया यू-टर्न, वापस लिया लाइसेंस रद्द करने का आदेश
राष्ट्रीय

सिप्ला को बड़ी राहत, हाईकोर्ट की नराजगी के बाद FDA ने लिया यू-टर्न, वापस लिया लाइसेंस रद्द करने का आदेश