Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
MP Weather Alert: एमपी के पूर्वी हिस्से में अगले 4 दिन बरसेगा पानी, रीवा-शहडोल समेत 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्टविकास की नई रोशनी की ओर बढ़ रहा है बालाघाट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की घोषणा 225 करोड़ से एक साथ बदलेंगी 100 गांवों की तस्वीर मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे बालाघाट जिले के दूरस्थ गांव बोंदारी मुख्यमंत्री बैठे अपनों के बीच, लिया क्षेतमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमन | राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएंनक्सल प्रभावित रहे गांवों में विकास सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बालाघाट जिले के ग्राम बोंदारी में विकास की हुई नई सुबह मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बोंदारी में ग्रामीणों से किया संवाद बालाघाट जिले के सर्वांगीण विकास के लिए की 225 करोड़ रुपए केसिप्ला को बड़ी राहत, हाईकोर्ट की नराजगी के बाद FDA ने लिया यू-टर्न, वापस लिया लाइसेंस रद्द करने का आदेशमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में वाल्मीकि धाम आश्रम में किया छड़ी-पूजन | सभी को दी भुजरिया पर्व की शुभकामनाएंशिक्षा भी, आर्थिक संबल भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवपेड़ से बांधकर लगाई आग, 54 दिन लड़ी जिंदगी की जंग, पंजाब इंफ्लुएंसर की मौतमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमन | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमनNepal Flood : क्या कुछ छिपाने की कोशिश कर रहा है चीन? तबाही के बाद जानें क्यों उठ रहे हैं सवालनेपाल में अभी भी पश्चिम बंगाल के 37 लोग लापता, अब तक केवल दो से हुआ संपर्कHeavy Rain Alert: अगले 3 दिन कहां होगी झमाझम और कहां हल्की बारिश? IMD ने जारी किया मौसम का ताजा अपडेटलद्दाख को मिलने वाला है खास दर्जा? Article 371 को लेकर रिजिजू ने बताया सरकार का प्लानफार्मर्स आईडी से किसानों को मिलेगी डिजिटल पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रदेश में जारी है फार्मर आईडी बनाने का अभियान फार्मर आईडी में होगी किसानों से संबंधित समग्र जानकारी डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रिमोट सेंसिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का कमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र | रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने उज्जैन में मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देकर उपहार भेंट किए

रामपुरा महाविद्यालय में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया

Author
Admin Malwa First 22 दिसंबर 2025, 10:50 am
रामपुरा महाविद्यालय में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया

रामपुरा महाविद्यालय में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया

शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुरा में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ द्वारा 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम का प्रारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.बलराम सोनी की अध्यक्षता में हुआ। उन्होंने कहा कि गणित के जनक रामानुजन के जन्मदिन को गणित दिवस के रूप में मनाया जाता है,उन्होंने अल्पायु में गणित के क्षेत्र में अहम योगदान दिया।जिनका अनुसरण करते हुए वर्तमान में हम अग्रसर हो रहे हैं।कार्यक्रम का संचालन डॉ.जितेंद्र पाटीदार द्वारा किया गया कार्यक्रम के प्रारंभ में गणित के क्षेत्र में भारतीय ज्ञान परंपरा का अवदान विषय पर संगोष्ठी रखी गई,जिसमें महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.एन.के.डबकरा ने अपने विचार व्यक्त किये उन्होंने कहा कि रामानुजन ने गणित के क्षेत्र में अपने सहज ज्ञान और लगन से ऐसे सूत्र और प्रमेय दिए की जिनका प्रभाव आज भी शोध को प्रेरित कर रहे हैं जिससे वह वर्तमान में शीर्ष महान गणितज्ञों में गिने जाते हैं।उन्होंने कहा कि वर्तमान में गणित का ज्ञान सभी विद्यार्थियों को होना चाहिए क्योंकि इसका उपयोग हम दैनिक जीवन में करते हैं। कार्यक्रम के प्रमुख प्रवक्ता डॉ.बद्रीलाल भाटी थे जिन्होंने रामानुजन द्वारा गणित के क्षेत्र में दिए गए योगदान से विधार्थियो को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि रामानुजन एक महान भारतीय गणितज्ञ थे जिनका जन्म तमिलनाडु के इरोड में हुआ था उन्होंने सीमित औपचारिक शिक्षा के बावजूद संख्या सिद्धांत और गणितीय विश्लेषण में अभूतपूर्व योगदान दिया 1911 में जनरल ऑफ द इंडियन मेथेमेटिकल सोसायटी में अपना पहला पेपर प्रकाशित किया। उन्होंने अनंत श्रृंखला,संख्या सिद्धांत और विभाजन फलन में भी योगदान दिया इसी के साथ उन्होंने विद्यार्थियों को गणित की आसान एवं सरल ट्रिक्स भी समझाई जिसका प्रयोग करते हुए विद्यार्थी आसानी से प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न पत्र हल कर सकते हैं डॉ.सुरेश कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किये,गणित दिवस के अवसर पर गणित के विद्यार्थियों ने महाविद्यालय को रामानुजन की तस्वीर भेंट की। संगोष्ठी में प्रथम स्थान बी.ए.प्रथम वर्ष की छात्रा धानिया,द्वितीय स्थान बी.एस.सी.थर्ड ईयर की छात्रा मुस्कान पोरवाल,तृतीय स्थान बी.एस.सी.थर्ड ईयर के छात्र राहुल कुशवाह ने प्राप्त किया। वैदिक गणित का वैशिष्ट्य विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता रखी गई जिसमें प्रथम स्थान बी.एस.सी.थर्ड ईयर की छात्रा तनीषा कारा ने,द्वितीय स्थान बी.ए.प्रथम वर्ष की छात्रा धानिया,तृतीय स्थान बी.एस.सी.सेकंड ईयर की छात्रा चेष्टा गौड़ ने प्राप्त किया। प्राचीन भारतीय गणितज्ञों के छायाचित्र / पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें डॉ.बद्रीलाल भाटी ने वैदिक गणित,अवकलन समीकरण,बीजगणित त्रिकोणमिति,समिश्रण विश्लेषण आदि पुस्तकों से विद्यार्थियों को परिचित कराया।लाइब्रेरियन श्री रामस्वरूप अहिरवार ने विद्यार्थियों से कहां कि इन पुस्तकों को कभी भी लाइब्रेरी में आकर पढ़ सकते हैं।कार्यक्रम में आभार भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ की प्रभारी प्रोफेसर शिवकोर कवचे द्वारा माना गया।कार्यक्रम के उक्त अवसर पर महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थी एवं स्टाफ उपस्थित थे।

Ad

ताज़ा खबरें

MP Weather Alert: एमपी के पूर्वी हिस्से में अगले 4 दिन बरसेगा पानी, रीवा-शहडोल समेत 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
राष्ट्रीय

MP Weather Alert: एमपी के पूर्वी हिस्से में अगले 4 दिन बरसेगा पानी, रीवा-शहडोल समेत 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

विकास की नई रोशनी की ओर बढ़ रहा है बालाघाट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की घोषणा 225 करोड़ से एक साथ बदलेंगी 100 गांवों की तस्वीर मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे बालाघाट जिले के दूरस्थ गांव बोंदारी मुख्यमंत्री बैठे अपनों के बीच, लिया क्षेत
मध्यप्रदेश

विकास की नई रोशनी की ओर बढ़ रहा है बालाघाट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की घोषणा 225 करोड़ से एक साथ बदलेंगी 100 गांवों की तस्वीर मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे बालाघाट जिले के दूरस्थ गांव बोंदारी मुख्यमंत्री बैठे अपनों के बीच, लिया क्षेत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमन | राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमन | राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं

नक्सल प्रभावित रहे गांवों में विकास सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बालाघाट जिले के ग्राम बोंदारी में विकास की हुई नई सुबह मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बोंदारी में ग्रामीणों से किया संवाद बालाघाट जिले के सर्वांगीण विकास के लिए की 225 करोड़ रुपए के
मध्यप्रदेश

नक्सल प्रभावित रहे गांवों में विकास सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बालाघाट जिले के ग्राम बोंदारी में विकास की हुई नई सुबह मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बोंदारी में ग्रामीणों से किया संवाद बालाघाट जिले के सर्वांगीण विकास के लिए की 225 करोड़ रुपए के

सिप्ला को बड़ी राहत, हाईकोर्ट की नराजगी के बाद FDA ने लिया यू-टर्न, वापस लिया लाइसेंस रद्द करने का आदेश
राष्ट्रीय

सिप्ला को बड़ी राहत, हाईकोर्ट की नराजगी के बाद FDA ने लिया यू-टर्न, वापस लिया लाइसेंस रद्द करने का आदेश