Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
बाढ़ प्रभावितों को वस्त्र ,भोजन और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए:मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बारिश से कोई जनहानि और पशु हानि ना हो मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी से रीवा एवं सतना कलेक्टर को दिये निर्देशहाईयर एजुकेशन के लिए बिहार सरकार दे रही 4 लाख रुपये! स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए यहां करें अप्लाईमुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे | मुख्यमंत्री डॉ. यादव चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की रीवा में बैठक लेकर करेंगे समीक्षा रविवार को सतना जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे भौतिक रूप से अवलोकनKal Ka Mausam : रविवार को यूपी-बिहार में बारिश का अलर्ट ? जानिए झारखंड में कैसा रहेगा मौसममुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कोरका बोन्दारी क्षेत्र में वाहन रुकवाकर किया बच्चों और महिलाओं से आत्मीय संवाद | ग्राम देवरबेली में पहली बार पहुंचे कोई मुख्यमंत्री राखी भी बंधवाईमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट | प्रदेश की विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं तथा सहकारिता क्षेत्र की उपलब्धियों की दी जानकारीसड़क किनारे खड़ी बहनों और बच्चों को देखकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रुकवाई गाड़ी | राखी बंधवाकर किया आत्मीय संवादरेलवे ट्रैक पर रील बनाने और स्टंट करनेवालों पर सख्ती, 3 महीने में 6608 लोगों पर जुर्माना, 853 अरेस्टबालाघाट जिले का विकास और रोजगार के नये अवसरों का सृजन ही हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बैगा विकास प्राधिकरण की होगी स्थापना मुख्यमंत्री डॉ. यादव जनविश्वास कार्यक्रम में हुए शामिलMP Weather Alert: एमपी के पूर्वी हिस्से में अगले 4 दिन बरसेगा पानी, रीवा-शहडोल समेत 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्टविकास की नई रोशनी की ओर बढ़ रहा है बालाघाट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की घोषणा 225 करोड़ से एक साथ बदलेंगी 100 गांवों की तस्वीर मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे बालाघाट जिले के दूरस्थ गांव बोंदारी मुख्यमंत्री बैठे अपनों के बीच, लिया क्षेतमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमन | राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएंनक्सल प्रभावित रहे गांवों में विकास सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बालाघाट जिले के ग्राम बोंदारी में विकास की हुई नई सुबह मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बोंदारी में ग्रामीणों से किया संवाद बालाघाट जिले के सर्वांगीण विकास के लिए की 225 करोड़ रुपए केसिप्ला को बड़ी राहत, हाईकोर्ट की नराजगी के बाद FDA ने लिया यू-टर्न, वापस लिया लाइसेंस रद्द करने का आदेशमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में वाल्मीकि धाम आश्रम में किया छड़ी-पूजन | सभी को दी भुजरिया पर्व की शुभकामनाएं

नीमच में विद्यार्थियों की कलम बनी गरीबों की आवाज़, कलेक्टर की पहल से बदल रही तस्वीर

Author
Admin Malwa First 22 जुलाई 2025, 11:02 am
नीमच में विद्यार्थियों की कलम बनी गरीबों की आवाज़, कलेक्टर की पहल से बदल रही तस्वीर

नीमच में विद्यार्थियों की कलम बनी गरीबों की आवाज़, कलेक्टर की पहल से बदल रही तस्वीर

नीमच। मध्यप्रदेश के नीमच जिले में अब विद्यार्थी सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं हैं, वे समाज की पीड़ा को भी समझ रहे हैं और उसे शब्दों में ढालकर प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं। जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अभिनव पहल ने छात्रों को सामाजिक सरोकार से जोड़ दिया है। इस पहल के तहत स्कूली छात्र अब हर मंगलवार जनसुनवाई में आने वाले निरक्षर व जरूरतमंद आवेदकों के लिए आवेदन पत्र लिखते हैं, जिससे न सिर्फ पीड़ितों की मदद हो रही है बल्कि छात्रों का भी सामाजिक और व्यावहारिक ज्ञान बढ़ रहा है।

नीमच के कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की एक छोटी सी सोच अब शिक्षा और सेवा का बड़ा माध्यम बन गई है। नवंबर 2024 से प्रारंभ की गई इस पहल में सरकारी और निजी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को जनसुनवाई के बाहर बिठाया जाता है, ताकि वे जरूरतमंद, अशिक्षित या असहाय लोगों के आवेदन लिख सकें।

इससे पहले तक ये फरियादी आवेदन टाइपिंग कराने के लिए 200–400 रुपए तक खर्च करते थे, लेकिन अब यह काम निःशुल्क हो रहा है। यह न केवल आर्थिक रूप से गरीबों को राहत दे रहा है, बल्कि छात्रों के लिए भी यह अनुभवात्मक शिक्षा बन गया है।

छात्रों को अब समझ आने लगा है कि एक आवेदन केवल शब्दों का खेल नहीं, बल्कि किसी की पीड़ा, उम्मीद और अधिकार की मांग है। वे जान रहे हैं कि किस प्रकार शासकीय योजनाएं आम जन तक पहुंचती हैं और प्रशासन उस पर कार्रवाई करता है।

उत्कृष्ट विद्यालय नीमच की शिक्षिका कविता सेन ने बताया कि, ” हर मंगलवार को पांच बच्चों को यहां जनसुनवाई में लेकर आती हूं, यहां शासन के द्वारा कलेक्टर महोदय के द्वारा बहुत अच्छी सुविधा कर रखी है। यहां जो फरियादी आते हैं जो अनपढ़ होते हैं या किसी को आवेदन लिखने में समस्या आती है तो यहां बच्चों के द्वारा उनके निःशुल्क आवेदन लिखे जाते हैं। इससे बच्चों का भी व्यावहारिक नॉलेज बढ़ता है, उनकी राइटिंग में सुधार होता है अशुद्धियां भी बहुत काम करते हैं। साथ ही इससे फरियादियों को भी सुविधा मिल रही है।”

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र विनायक शर्मा ने बताया कि, हमको यहां हर मंगलवार को माननीय कलेक्टर महोदय के द्वारा बुलाया जाता है यहां पर हम जो लोग अनपढ़ हैं या ठीक से लिख नहीं पाते उनका हम आवेदन लिखते हैं, जिससे उनको मदद मिलती है और इसके लिए उनका किसी प्रकार का शुल्क नहीं लगता है। हमें भी यहां आकर बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है, हमको यहां के कई विषयों से अवगत कराया जा रहा है। जिले में किस-किस तरह की समस्याएं होती है। उनसे हम अवगत हुए है। यह आगे हमें भी काम देगी और जब हम पहले शुरुआत में आते थे तो बहुत सी गलतियां होती थी लेकिन अब उनमें बहुत सुधार हो चुका है। हम किसी भी प्रकार का आवेदन अब लिख सकते हैं।”

नीमच के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीआरपीएफ के छात्र मो. उस्मान अब्बासी ने बताया, ” मैं पिछले एक साल से यहां आवेदन लिखने आ रहा हूं। जो हमारे माननीय कलेक्टर हिमांशु चंद्रा है उन्होंने यह एक अच्छी पहल चलाई है, इसमें हम ग्रामीणों की जो समस्या है उसमें हम उनकी सहायता करते हैं। यहां लोग अलग-अलग समस्या लेकर आते हैं जो लोग पढ़े लिखे नहीं हैं वह एप्लीकेशन नहीं लिख पाते उनकी एप्लीकेशन लिखकर उनकी सहायता करते हैं। उन्हें मार्गदर्शन करते हैं। उन्हें हम बताते है कैसे टोकन लेना है, कैसे जाना है, कहां आवेदन देना है, वह सब हम बताते हैं।”

नीमच जिले की यह पहल एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गई है। यह शिक्षा को समाज सेवा से जोड़ने की एक सशक्त कोशिश है। विद्यार्थी अब केवल परीक्षा के लिए नहीं, समाज को बेहतर बनाने के लिए भी लिख रहे हैं। यह प्रयोग आने वाले समय में अन्य जिलों और राज्यों के लिए एक मॉडल बन सकता है।

कविता सेन, शिक्षिका नीमच

विनायक शर्मा, छात्र, नीमच
मो उस्मान अब्बासी, छात्र नीमच

Ad

ताज़ा खबरें

बाढ़ प्रभावितों को वस्त्र ,भोजन और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए:मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बारिश से कोई जनहानि और पशु हानि ना हो मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी से रीवा एवं सतना कलेक्टर को दिये निर्देश
मध्यप्रदेश

बाढ़ प्रभावितों को वस्त्र ,भोजन और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए:मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बारिश से कोई जनहानि और पशु हानि ना हो मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी से रीवा एवं सतना कलेक्टर को दिये निर्देश

हाईयर एजुकेशन के लिए बिहार सरकार दे रही 4 लाख रुपये! स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए यहां करें अप्लाई
राष्ट्रीय

हाईयर एजुकेशन के लिए बिहार सरकार दे रही 4 लाख रुपये! स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए यहां करें अप्लाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे | मुख्यमंत्री डॉ. यादव चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की रीवा में बैठक लेकर करेंगे समीक्षा रविवार को सतना जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे भौतिक रूप से अवलोकन
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे | मुख्यमंत्री डॉ. यादव चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की रीवा में बैठक लेकर करेंगे समीक्षा रविवार को सतना जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे भौतिक रूप से अवलोकन

Kal Ka Mausam : रविवार को यूपी-बिहार में बारिश का अलर्ट ? जानिए झारखंड में कैसा रहेगा मौसम
राष्ट्रीय

Kal Ka Mausam : रविवार को यूपी-बिहार में बारिश का अलर्ट ? जानिए झारखंड में कैसा रहेगा मौसम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कोरका बोन्दारी क्षेत्र में वाहन रुकवाकर किया बच्चों और महिलाओं से आत्मीय संवाद | ग्राम देवरबेली में पहली बार पहुंचे कोई मुख्यमंत्री राखी भी बंधवाई
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कोरका बोन्दारी क्षेत्र में वाहन रुकवाकर किया बच्चों और महिलाओं से आत्मीय संवाद | ग्राम देवरबेली में पहली बार पहुंचे कोई मुख्यमंत्री राखी भी बंधवाई