Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
MP Weather Alert: एमपी के पूर्वी हिस्से में अगले 4 दिन बरसेगा पानी, रीवा-शहडोल समेत 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्टविकास की नई रोशनी की ओर बढ़ रहा है बालाघाट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की घोषणा 225 करोड़ से एक साथ बदलेंगी 100 गांवों की तस्वीर मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे बालाघाट जिले के दूरस्थ गांव बोंदारी मुख्यमंत्री बैठे अपनों के बीच, लिया क्षेतमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमन | राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएंनक्सल प्रभावित रहे गांवों में विकास सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बालाघाट जिले के ग्राम बोंदारी में विकास की हुई नई सुबह मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बोंदारी में ग्रामीणों से किया संवाद बालाघाट जिले के सर्वांगीण विकास के लिए की 225 करोड़ रुपए केसिप्ला को बड़ी राहत, हाईकोर्ट की नराजगी के बाद FDA ने लिया यू-टर्न, वापस लिया लाइसेंस रद्द करने का आदेशमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में वाल्मीकि धाम आश्रम में किया छड़ी-पूजन | सभी को दी भुजरिया पर्व की शुभकामनाएंशिक्षा भी, आर्थिक संबल भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवपेड़ से बांधकर लगाई आग, 54 दिन लड़ी जिंदगी की जंग, पंजाब इंफ्लुएंसर की मौतमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमन | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमनNepal Flood : क्या कुछ छिपाने की कोशिश कर रहा है चीन? तबाही के बाद जानें क्यों उठ रहे हैं सवालनेपाल में अभी भी पश्चिम बंगाल के 37 लोग लापता, अब तक केवल दो से हुआ संपर्कHeavy Rain Alert: अगले 3 दिन कहां होगी झमाझम और कहां हल्की बारिश? IMD ने जारी किया मौसम का ताजा अपडेटलद्दाख को मिलने वाला है खास दर्जा? Article 371 को लेकर रिजिजू ने बताया सरकार का प्लानफार्मर्स आईडी से किसानों को मिलेगी डिजिटल पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रदेश में जारी है फार्मर आईडी बनाने का अभियान फार्मर आईडी में होगी किसानों से संबंधित समग्र जानकारी डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रिमोट सेंसिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का कमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र | रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने उज्जैन में मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देकर उपहार भेंट किए

कैद की दीवारें भी नहीं रोक सकी भाई-बहन का प्यार, जिला जेल में राखी से महका हर आंगन,बहनों ने कैदी भाइयो को बांधी रखी,झलके आंसू

Author
Admin Malwa First 09 अगस्त 2025, 10:11 am
कैद की दीवारें भी नहीं रोक सकी भाई-बहन का प्यार, जिला जेल में राखी से महका हर आंगन,बहनों ने कैदी भाइयो को बांधी रखी,झलके आंसू

कैद की दीवारें भी नहीं रोक सकी भाई-बहन का प्यार, जिला जेल में राखी से महका हर आंगन,बहनों ने कैदी भाइयो को बांधी रखी,झलके आंसू

नीमच। रिश्तों की डोर जब सच्चे प्रेम से बंधी हो, तो न कोई दीवार उसे रोक सकती है और न कोई दूरी कम कर सकती है। भाई-बहन के इसी अटूट बंधन का सजीव उदाहरण शनिवार को नीमच के ग्राम कनावटी स्थित जिला जेल में देखने को मिला, जहां रक्षाबंधन का पर्व पूरे हर्षोल्लास और भावुक पलों के साथ मनाया गया।सुबह से ही दूर-दराज गांवों और शहरों से बहनें अपने कैदी भाइयों से मिलने के लिए जेल पहुंची थीं। सुरक्षा जांच और औपचारिकताओं के बाद जब बहनें अपने भाइयों से मिलीं, तो कलाई पर राखी बांधते ही आंखें नम हो गईं। किसी ने भाई के सिर पर हाथ फेरते हुए बलाई ली, तो किसी ने मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। जेल परिसर में इस दौरान भावनाओं और अपनत्व का अद्भुत संगम देखने को मिला।

जिला जेल अधीक्षक एन.एस. राणा ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन और जेल मुख्यालय के निर्देशानुसार हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रक्षाबंधन पर बहनों को प्रत्यक्ष रूप से अपने भाइयों को राखी बांधने का अवसर प्रदान किया गया। जेल कैंटीन से ही मिठाई, नारियल, चावल, कुमकुम, रोली और पूजा की थाली की पूरी व्यवस्था की गई, ताकि बाहर से कोई सामग्री लाने की जरूरत न पड़े। सुरक्षा की दृष्टि से चार महिला और चार पुरुष गार्ड तैनात किए गए थे।नीमच जिला जेल में इस समय 10 महिला और 482 पुरुष कैदी हैं, जिनमें मालवा-मेवाड़ के अलावा पंजाब और हरियाणा के कैदी भी शामिल हैं। बहनों को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक अपने भाइयों से मिलने का समय दिया गया था, लेकिन प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अगर कोई बहन दूर से देर से पहुंचती है, तो उसे भी राखी बांधने का अवसर मिलेगा।जेल प्रशासन ने कैदियों की सहायता से कैंटीन में मिठाई, नारियल और पूजा सामग्री की दुकानें लगवाई थीं, ताकि बहनों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

पूरे परिसर में चहल-पहल और खुशियों का माहौल था, लेकिन इसके बीच कई आंखें नम भी थीं।भाई-बहन के बीच यह मिलन क्षणिक भले ही था, मगर इसमें प्रेम, स्नेह और अपनत्व की गहराई इतनी थी कि हर किसी का दिल पिघल गया।रक्षाबंधन का यह आयोजन एक बार फिर साबित कर गया कि स्नेह और रिश्तों की ताकत सबसे ऊंची होती है। जेल की ऊंची दीवारें और सख्त ताले भी भाई-बहन के प्रेम को कैद नहीं कर सकते। इस दिन कैदी भाइयों की कलाई पर बंधा रक्षा सूत्र न सिर्फ उनके लिए सुरक्षा और आशीर्वाद का प्रतीक था, बल्कि यह विश्वास भी दिला रहा था कि बाहर कोई उनका इंतजार कर रहा है,जो हमेशा उनके साथ है।

Ad

ताज़ा खबरें

MP Weather Alert: एमपी के पूर्वी हिस्से में अगले 4 दिन बरसेगा पानी, रीवा-शहडोल समेत 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
राष्ट्रीय

MP Weather Alert: एमपी के पूर्वी हिस्से में अगले 4 दिन बरसेगा पानी, रीवा-शहडोल समेत 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

विकास की नई रोशनी की ओर बढ़ रहा है बालाघाट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की घोषणा 225 करोड़ से एक साथ बदलेंगी 100 गांवों की तस्वीर मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे बालाघाट जिले के दूरस्थ गांव बोंदारी मुख्यमंत्री बैठे अपनों के बीच, लिया क्षेत
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमन | राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमन | राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं

नक्सल प्रभावित रहे गांवों में विकास सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बालाघाट जिले के ग्राम बोंदारी में विकास की हुई नई सुबह मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बोंदारी में ग्रामीणों से किया संवाद बालाघाट जिले के सर्वांगीण विकास के लिए की 225 करोड़ रुपए के

सिप्ला को बड़ी राहत, हाईकोर्ट की नराजगी के बाद FDA ने लिया यू-टर्न, वापस लिया लाइसेंस रद्द करने का आदेश
राष्ट्रीय

सिप्ला को बड़ी राहत, हाईकोर्ट की नराजगी के बाद FDA ने लिया यू-टर्न, वापस लिया लाइसेंस रद्द करने का आदेश