Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तराखंड: चमोली में तेज बहाव से बहा बेली ब्रिज, एक व्यक्ति और वाहन के बहने की आशंकाSawan Shivratri : कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली-एनसीआर में रूट डायवर्ट, कई रास्तों पर लग सकता है जामसौरभ गांगुली और उनकी पत्नी डोना को जान से मारने की धमकी, सेक्रेटरी ने ठाकुरपुकुर थाने में की शिकायतहर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में होंगे व्यापक आयोजनप्रदेश में साढ़े 3 लाख मेट्रिक टन मूंग की खरीदी | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मूंग खरीदी की समीक्षाअब 88 जगहों से भारत आ सकेंगे e-वीजा वाले यात्री, 11 नए इंटरनेशनल पोर्ट जोड़े गएकम वर्षा की स्थिति में प्रत्येक जिले में आवश्यक तैयारी रखी जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बाढ़ की दशा में संबंधित विभाग जनता को राहत पहुंचाने के लिए सक्रिय रहें कम वर्षा और अतिवृष्टि से किसानों और नागरिकों को कोई परेशानी नहीं हो : मुख्यमंत्री डॉ. यादव जिला औबलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की स्वतंत्रता दिवस एवं अन्य पर्वों के आयोजन की तैयारियों की समीक्षाकुटीर एवं ग्रामोद्योग उत्पादों की ग्लोबल मार्केटिंग के करेंगे समस्त प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के पोर्टल को मिला देश में पहला स्थान प्रदेश के बुनकर, शिल्पकार और कलाकारों की समृद्धि के लिए सदैव तत्पर सरकार मृगनयनी डॉट कॉम औभोपाल–विदिशा मार्ग 1,758 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा 4-लेन | मेट्रोपोलिटन विकास और आधुनिक सड़क नेटवर्क से नए युग में प्रवेश कर रहे हमारे शहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल और उज्जैन–इंदौर मेट्रोपोलिटन क्षेत्र बनेंगे निवेश, उद्योग, पर्यटन एवं रोजगार के नए गराहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा, पैलेट गन और छात्रों को लाठियों से पीटाने का आदेश किसने दिया?मुख्यमंत्री डॉ. यादव अहमदाबाद में 12 अगस्त को करेंगे मेगा निवेश संवाद | गुजरात के प्रमुख उद्योग समूहों से करेंगे वन-टू-वन चर्चा, मध्यप्रदेश में निवेश के लिए देंगे आमंत्रणपुलिस बल और जवानों का मनोबल दोनों बढ़ाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | खंडवा में बनेगी पुलिस बटालियन प्रदेश में तीन राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल गठित किये जाएंगे बैगा, भारिया एवं सहरिया युवाओं की विशेष कम्पनियां बनाई जायेंगी पुलिस विभाग के 58 संवसर्वोत्तम कृषक पुरस्कार 2025-26 के लिए किसानों से 31 अगस्त तक आवेदन आमंत्रितहर घर तिरंगा अभियान के तहत विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित

“शुद्ध के लिए युद्ध” अभियान तेज: जावद में खाद्य प्रतिष्ठानों पर प्रशासन का छापा

Author
Admin Malwa First 22 मई 2026, 08:25 pm
“शुद्ध के लिए युद्ध” अभियान तेज: जावद में खाद्य प्रतिष्ठानों पर प्रशासन का छापा
केसरपुरा के एक ढाबे से 100 लीटर सरसों तेल जब्त,बस स्टैंड की दो मिठाई दुकानों की जांच कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार खाद्य पदार्थों में मिलावट एवं अस्वच्छता के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को एसडीएम जावद श्रीमती प्रीति संघवी तहसीलदार जावद श्री नवीन गर्ग एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री यशवंत कुमार शर्मा की संयुक्त टीम ने जावद शहर एवं फोरलेन केसरपुरा क्षेत्र में संचालित खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। ◾कार्रवाई का विवरण:* ◾बस स्टैंड जावद क्षेत्र:खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत समोसा-कचौरी एवं मिठाई विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर तलने वाले खाद्य तेल, मसालों की गुणवत्ता एवं साफ-सफाई की जांच की गई। ◾पवन मिष्ठान्न, बस स्टैंड जावद- से मूंगफली का तेल एवं कचौरी का नमूना लिया गया। श्री मीनाक्षी मिष्ठान, बस स्टैंड जावद से मिल्क केक एवं लस्सी का नमूना जांच हेतु संग्रहित किया गया। ◾फोरलेन केसरपुरा क्षेत्र: श्री बालाजी होटल एंड ढाबा की रसोई में अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य निर्माण एवं संग्रहण पाया गया। फ्रिज में फंगस लगी सब्जियों के साथ अन्य खाद्य सामग्री का भंडारण किया जा रहा था। तत्काल प्रभाव से रसोई को बंद कराया गया। ◾प्रतिष्ठान में भंडारित 100 लीटर सरसों का तेल जांच रिपोर्ट आने तक जब्त किया गया। -ढाबे से सरसों का तेल, दही रायता, घी लगी रोटी एवं दही सहित कुल 04 नमूने लिए गए। इस कार्रवाई में कुल 08 नमूने जांच लेकर, राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे जा रहे है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह संयुक्त कार्रवाई एसडीएम जावद सुश्री प्रीति संघवी, तहसीलदार जावद श्री नवीन गर्ग एवं अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन नीमच डॉ. दिनेश प्रसाद के मार्गदर्शन में की गई। एसडीएम श्रीमती प्रीति संघवी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि नागरिकों को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु इस प्रकार की जांच एवं कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। मिलावटखोरों एवं अस्वच्छता बरतने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Ad

ताज़ा खबरें