Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मेंटेनेंस के नाम पर विद्युत वितरण कंपनी का फर्जीवाड़ा... उपभोक्ता भरी गर्मी में भी परेशान और बरसात में भी परेशान... तो काहे का मेंटेनेंसVIDEO : क्यूट से दिखने वाले ये बंदर असम के किसानों के लिए बने मुसीबत, हिमंता सरकार ने हिमाचल से मांगी मददउमंग कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन में नीमच ने रचा उत्कृष्टता का नया अध्यायजिले में अब तक औसत 635.6 मि.मी. वर्षा दर्जtest 1मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिंदी दिवस की दीं शुभकामनाएंGanesh Chaturthi: CM देवेंद्र फडणवीस ने दी गणेश चतुर्थी की बधाई, बोले - रिपोर्ट आते ही UCC करेंगे लागूVIDEO : गुरुग्राम में महिला बाइक सवार का कार ने किया पीछा, फिर मारी टक्कर, Viral वीडियो में दिखा पूरा मामलादौलत नहीं, आने वाली पीढ़ियों के लिए संस्थाएं छोड़ गए हकीम अब्दुल हमीद, बर्थ एनिवर्सरी पर पढ़ें 'जामिया हमदर्द' की कहानीXi Jinping India Visit: 7 साल बाद भारत लौटे शी जिनपिंग, मोदी-शी रिश्तों में क्या बदला?गंगा में डूब रहे 30 दिन के मासूम समेत 10 बांग्लादेशियों की BSF ने बचायी जानमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दीं गणेश चतुर्थी और तीज पर्व की शुभकामनाएंBRICS Summit 2026: रेयर मिनरल्स पर PM मोदी का संदेश, कहा- इन्हें हथियार बनाया तो रुकेगी दुनिया की तरक्कीमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम को एएचएफ जूनियर एशिया कप-2026 जीतने पर दी बधाईप्रदेश की लाडली बहना लाभ लेने वाली नहीं, अब बन रही है लाभ कमाने वाली: मुख्यमंत्री डॉ यादव | बहनों से किया हर वादा पूरी निष्ठा से निभायेंगे 50 लाख से अधिक पट्टेधारियों को पट्टे की निःशुल्क पक्की रजिस्ट्री कराकर देगी हमारी सरकार गांवों, पंचायतों, कस्बों सभी

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्रामीणों ने लिया जल स्रोत संरक्षण का संकल्प

Author
Admin Malwa First 05 जून 2026, 07:17 pm
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्रामीणों ने लिया जल स्रोत संरक्षण का संकल्प
विश्व पर्यावरण दिवस पर छायन में रोपे 11 छायादार एवं फलदार पौधे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद नीमच द्वारा “बावड़ी उत्सव” के तहत विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम बोरदियाकलां में स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर बावड़ी पर बावड़ी पूजन कार्यक्रम किया गया। बावड़ी पूजन कर लिया जल संरक्षण का संकल्प: ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बोरदियाकलां द्वारा नवांकुर संस्था नीमच सुरेश लोक शिक्षण समिति के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने बावड़ी का विधिवत पूजन किया। संगोष्ठी के माध्यम से जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया गया तथा ग्रामीणों को पारंपरिक जल संरचनाओं के महत्व से अवगत कराया गया। छायन में हुआ 11 पौधों का रोपण: इसके उपरांत ग्राम छायन में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा पंचायत परिसर में 11 छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में जिला समन्वयक श्री वीरेंद्र सिंह ठाकुर, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बोरदियाकलां के प्रकाश सेन, मनोहरदास बैरागी, गोविंद सिंह, परमानंद भाटी, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के विद्यार्थी हरिओम गहलोत उपस्थित थे। ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति छायन से सरपंच श्री अमृतलाल रैगर, श्री रणजीत सिंह, श्री भगत नागदा, श्री शेरसिंह, श्री राजूदास बैरागी, पंचायत सचिव श्री रामप्रसाद, श्री बबलू सिंह, श्री उदय सिंह, नवांकुर संस्था प्रतिनिधि श्री राजेंद्र सिंह चौहान एवं श्री शशि परिहार सहित में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
Ad

ताज़ा खबरें